| करीना कपूर की प्रेग्नेंसी किताब पर विवाद, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस, जानें पूरा मामला

[ad_1]

Loading

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor) अपनी किताब ‘करीना कपूर खान प्रेग्नेंसी बाइबल’ को लेकर विवादों में घिर गई हैं। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के जस्टिस गुरपाल सिंह अहलूवालिया की बेंच ने एक नागरिक की याचिका पर करीना कपूर को नोटिस जारी किया है। इसके अलावा किताब को बेचने वाले सेलर्स को भी लीगल नोटिस भेजा गया है। अब इस पूरे मामले की अगली सुनवाई 1 जुलाई को होगी।

ईसाई धर्म का धार्मिक ग्रंथ है बाइबिल
वकील क्रिस्टोफर एंथोनी ने अपनी याचिका में कहा कि किताब के टाइटल से ईसाइयों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। शीर्षक में बाइबिल शब्द का इस्तेमाल सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के इरादे से किया गया है और यह आपत्तिजनक है। क्रिस्टोफर एंथनी ने बताया कि बाइबिल ईसाई धर्म का धार्मिक ग्रंथ है। बाइबल में हमारे भगवान यीशु मसीह का जीवन चरित्र बताया गया है।

दरअसल करीना कपूर ने दूसरे बेटे जेह के जन्म के समय एक किताब लिखी थी। उन्होंने इस किताब का नाम करीना कपूर खान प्रेग्नेंसी बाइबल रखा था। तब से पुस्तक के नाम को लेकर बवाल हो रहा है। याचिका के जरिए करीना कपूर पर आपराधिक मुकदमा दर्ज कराने की मांग की गई है।

एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म
करीना कपूर हाल ही में फिल्म क्रू दिखाई दी थीं। इसमें जैस्मीन कोहली के रोल में उन्हें पसंद किया गया। अब करीना कपूर के पास सिंघम अगेन फिल्म है। इस फिल्म में करीना कपूर के अलावा अजय देवगन, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अहम किरदार होने वाला है। इस फिल्म को रोहित शेट्टी डायरेक्टर कर रहे हैं। फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज हो सकती है।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *