Piku | पीकू के 9 साल पूरे होने पर दीपिका पादुकोण ने शेयर की अनदेखी तस्वीर, इरफान खान को किया याद

[ad_1]

Loading

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर्स दीपिका पादुकोण अपनी आइकॉनिक फिल्म ‘पीकू’ की नौवीं एनिवर्सरी मना रही हैं। इस मौके पर एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है। पीकू में दीपिका ने लीड रोल निभाया था। जिस तरह से उन्होंने अपने किरदार को कमाल की गहराई और असलियत के साथ निभाया था।

दीपिका द्वारा शेयर की गई तस्वीर में दिवंगत इरफान खान और एक्टर अमिताभ बच्चन दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में अमिताभ, दीपिका और इरफान एक साथ बैठे हैं। अमिताभ को खाना दिया जा रहा है। इस दौरान उनके द्वारा दीपिका की ओर इशारा करते हुए उनकी उंगली को अनदेखा नहीं किया जा सकता।

दीपिका ने अपने पोस्ट पर कैप्शन लिखा कि उन्हें सभी को यह बताना पसंद है कि मैं कितना खाती हूं! साथ ही उन्होंने इरफान के लिए लिखा कि हम आपको बहुत मिस करते हैं। बता दें कि दीपिका और इरफान के बीच की केमिस्ट्री की बात करें तो, उनकी सच्ची, मासूमियत से भरी और भावनात्मक गहराई के लिए हर तरफ से तारीफ मिली थी। उन दोनो के किरदारों के बीच के  रिश्तों की असलियत को कोलकाता की एक रोड ट्रिप के दौरान देखने मिला है।

पीकू के लिए डायरेक्टर शूजित सरकार के विजन को दीपिका द्वारा निभाए गए किरदार ने जान डाली। एक्ट्रेस इस फिल्म को अपने पसंदीदा फिल्मों में से एक मानती हैं। पीकू के रूप में अपनी भूमिका में, दीपिका ने अपने पिता के साथ एक बेटी के बंधन की जटिलताओं को खूबसूरती से पेश किया है, जिसमें प्यार, हताशा और जिम्मेदारी को खूबसूरती से साथ लाया गया है।

दीपिका पादुकोण इस समय अपनी प्रेग्नेंसी फेज को एंजॉय कर रही हैं। साथ ही अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण पहली बार पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाते हुए दिखाई देगी। फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और करीना कपूर के साथ रणवीर सिंह का भी अहम किरदार होने वाला है।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *