Brazil Flood | दक्षिण ब्राजील में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 75 हुई, अब भी 103 लोग लापता

[ad_1]

ब्राजील में बाढ़ (सौजन्यः एक्स)

ब्राजील में बाढ़ ने तबाही मचाई है। दक्षिणी राज्य रियो ग्रांड डो सुल में आए इस बाढ़ में अब तक लगभग 75 लोगों की जान चली गई है। जबकि हज़ारों लोग बेघर हो गए हैं।

Loading

रियो डी जेनेरियो: ब्राजील (Brazil) के दक्षिणी राज्य रियो ग्रांड डो सुल में भयावह बाढ़ (Brazil Flood) में पिछले सात दिन में कम से कम 75 लोगों की मौत हो गई है और 103 अन्य लापता हैं। स्थानीय अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक बाढ़ से संबंधित घटनाओं में कम से कम 155 लोग घायल हो गए, जबकि 88,000 से अधिक लोगों को बेघर होना पड़ा है। लगभग 16,000 लोगों ने विद्यालयों, व्यायामशालाओं और अन्य अस्थायी आश्रयों में शरण ली है।

बाढ़ के कारण राज्य में जगह-जगह भूस्खलन, सड़कें बह जाने और पुलों के ढह जाने की खबरें हैं। आठ लाख से अधिक लोग बिना जल आपूर्ति के रहने को मजबूर हैं। गवर्नर एडुअर्डो लीते ने रविवार सुबह कहा, ‘‘मैं एक बार फिर दोहरा रहा हूं कि तबाही का यह मंजर अभूतपूर्व है।”

इससे पहले उन्होंने कहा था कि राज्य को ‘‘पुनर्निर्माण के लिए एक तरह के ‘मार्शल प्लान’ की जरूरत होगी।” राष्ट्रपति लुइज इनासियो लुला डि सिल्वा ने रविवार को दूसरी बार राज्य का दौरा किया।

(एजेंसी)



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *