Salman Khan | सलमान खान पहुंचे लंदन, ब्रिटेन MP बैरी गार्डिनर ने शेयर की एक्टर संग फोटो, बोले- टाइगर जिंदा है

[ad_1]

Loading

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है। हाल ही में एक्टर के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दो मोटरसाइकिल पर सवार लोगों ने गोली चला दी थी। इसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। इसी बीच अब सलमान खान लंदन पहुंचे हैं।

एक्टर ने सांसद बैरी गार्डिनर से मुलाकात की
सलमान खान ने लंदन में ब्रेंट नॉर्थ निर्वाचन क्षेत्र से यूके के सांसद बैरी गार्डिनर से मुलाकात की। बैरी गार्डिनर ने सलमान के साथ वेम्बली स्टेडियम में ली गई तस्वीरें एक्स पर शेयर की है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि वेम्बली स्टेडियम के अंदर खड़े होकर सलमान और बैरी गार्डिनर बातें कर रहे हैं और इसके बाद कैमरे के लिए पोज दे रहे थे। इस दौरान सलमान ब्लैक टी-शर्ट, जैकेट और जींस पहने हुए नजर आए।

बैरी गार्डिनर बोले- टाइगर जिंदा है
बैरी गार्डिनर ने तस्वीरों के साथ की गई पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि टाइगर जिंदा है और वह अभी लंदन में है। आज वेम्बली में सलमान खान का वेलकम करते हुए खुशी हो रही है। बता दें कि बैरी गार्डिनर को सातवीं बार ब्रेंट नॉर्थ का सांसद चुना गया है।

सलमान खान वर्क फ्रंट
सलमान खान जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। ये फिल्म साल 2025 में ईद के मौके पर रिलीज होगी। फैंस सलमान खान की इस फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद से इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा एक्टर की फिल्म बजरंगी भाईजान के सीक्वल की स्क्रिप्ट भी रेडी बताई जा रही है। बस इस पर भाईजान के अप्रूवल का इंतजार हो रहा है।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *