[ad_1]
मुंबई. साल 2017 में आई फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ (Tiger Zinda Hai) सलमान खान के करियर में आखिरी फिल्म थी. साल 2012 में आई फिल्म ‘एक था टाइगर’ (Ek Tha Tiger) की ये सीक्वल फिल्म थी. 2017 के बाद से सलमान खान ‘रेस-3’ (Race-3 2018), ‘भारत’ (Bharat 2019), ‘दबंग-3’ (Dabang 3 2019), ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ (Antim-The Final Truth 2021) और ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki jaan 2023) जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी हैं. अब फ्लॉप फिल्मों का सूखा खत्म करने के लिए सलमान खान की फिल्म टाइगर सीरीज की अगली फिल्म ‘टाइगर-3’ (Tiger-3) 12 नवंबर को दीवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.
दीवाली पर रिलीज होगी टाइगर-3
डायरेक्टर मनीष शर्मा की इस फिल्म के रिलीज में 7 दिनों से भी कम का समय बचा है. 5 नवंबर यानी आज से ही फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी गई है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक एडवांस बुकिंग के पहले ही दिन सलमान खान की टाइगर-3 के 56100 टिकटों की बुकिंग देखने को मिली है. पहले ही दिन 50 हजार से ज्यादा टिकट बिकने के बाद मेकर्स भी काफी खुश हैं. इस फिल्म को लेकर मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं. साथ ही इस सीरीज की पिछली 2 फिल्में सुपरहिट होने के बाद सलमान खान के करियर को भी इसी फिल्म का सहारा है. दीवाली पर रिलीज होने वाली इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है. हालांकि अभी तक सलमान खान की टाइगर-3 एडवांस बुकिंग के मामले में बॉलीवुड समेत 5 फिल्मों की धूल तक नहीं छू पाई है.
#Xclusiv… #Tiger3 advance booking status at *national chains*… Note: [Sunday] Day 1 biz…
⭐️ #PVRInox: 47,000
⭐️ #Cinepolis: 9,100
⭐️ Total: 56,100 tickets sold… 7 days to release. pic.twitter.com/ygZyYSphF6— taran adarsh (@taran_adarsh) November 5, 2023
इन फिल्मों से पीछे है टाइगर-3 की एडवांस बुकिंग
एडवांस बुकिंग के मामले में शाहरुख खान अभी भी किंग बने हुए हैं. दैनिक भास्कर की खबर के मुताबिक शाहरुख खान की फिल्म जवान के 5.57 लाख टिकटों की एडवांस बुकिंग देखने को मिली थी. अब तक का ये रिकॉर्ड सबसे ज्यादा है. इसके बाद दूसरे नंबर पर भी शाहरुख खान की फिल्म पठान भी 5.56 लाख टिकटों की एडवांस बुकिंग पर काबिज है. तीसरे नंबर पर केजीएफ 2 मौजूद है. इसके 5.15 लाख टिकटों की एडवांस बुकिंग देखने को मिली थी.
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र इस मामले में 4 नंबर पर है. इस फिल्म के 3.60 लाख टिकटों की एडवांस बुकिंग का डाटा सामने आया था. आदिपुरुष के 2.85 लाख टिकटों की एडवांस बुकिंग हुई थी. साथ ही गदर-2 के 2.74 लाख टिकट एडवांस बुकिंग में ही बिक गए थे. हालांकि सलमान खान की टाइगर-3 के लिए एडवांस बुकिंग का ये पहला ही दिन था. अभी 5 दिनों तक एडवांस बुकिंग जारी रहेगी. अब देखना होगा कि इस फिल्म के जरिए सलमान खान अपने करियर में फ्लॉप फिल्मों के धब्बों को धो पाएंगे या नहीं.
.
Tags: Salman khan
FIRST PUBLISHED : November 5, 2023, 23:15 IST
[ad_2]
Source link