55 civilians killed by militia fighters in northeastern Congo | कांगो में मिलिशिया ग्रुप ने 55 लोगों को मारा: कुल्हाड़ी से लोगों की हत्या की, हमलवारों से निपटने में संयुक्त राष्ट्र की सेना नाकाम

[ad_1]

किंशासा1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

2022 में कांगो के किवु प्रांत के पास गोमा में सेना और विद्रोही संगठन के बीच संघर्ष के दौरान की तस्वीर। (फाइल फोटो)

कांगो के पूर्वोत्तर इलाके में मिलिशिया लड़ाकों ने सोमवार को एक गांव पर हमला करके कम से कम 55 नागरिकों की हत्या कर दी। AP न्यूज के मुताबिक स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि मारे गए ज्यादातर लोग दूसरी जगहों से आए लोग हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक कोडेको मिलिशिया ग्रुप के लड़ाकों ने इटुरी राज्य के जाइबा गांव पर हमला किया। गांव के मुखिया एंटोइनटेट नजाले ने कहा कि लड़ाकों ने कई घरों को जला दिया है। ऐसे में हताहतों की संख्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है। फिलहाल शवों की तलाश जारी है।

नजाले ने कहा कि पूरा गांव हमले का शिकार हुआ है। उन्होंने कहा कि यूनाइटेड नेशन की पीस फोर्स और कांगो सरकार की सेना ने लड़ाकों से निपटने की कोशिश की लेकिन हमलावर इतने ज्यादा थे कि वे लोगों की जान बचाने में नाकामयाब रहे।

जााइबा के रहने वाले मुम्बेरे डेविड ने बताया कि अधिकांश पीड़ित विस्थापित हैं, जिन्हें कुल्हाड़ी और बंदूकों से मारा गया। कोडेको के लडाकों के सितंबर में डजूगु में 20 नागरिकों मार डाला था। यह उसी इलाके में हुआ था, जहां सोमवार की रात हमला हुआ है।

30 जनवरी को कांगो में M-23 विद्रोहियों और सेना के बीच झड़प के बाद कई सैनिकों की मौत हो गई। तस्वीर में सड़क पर गिरी सैनिकों की वर्दी।

30 जनवरी को कांगो में M-23 विद्रोहियों और सेना के बीच झड़प के बाद कई सैनिकों की मौत हो गई। तस्वीर में सड़क पर गिरी सैनिकों की वर्दी।

कोडेको के हमले में 3 साल में 1800 लोगों की मौत कोडेको मिलिशिया ग्रुप, कांगो के लेंदू समुदाय से जुड़ा हुआ है। अफ्रीकन सेंटर फॉर द स्टडी एंड रिसर्च ऑन टेररिज्म के मुताबिक कोडेको ग्रुप के हमले में 2022 से अब तक करीब 1,800 लोग मारे गए हैं। वहीं, 500 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं।

कांगो में कई दशक से संघर्ष जारी है। देश का पूर्वी हिस्सा सबसे ज्यादा प्रभावित है। इस इलाके में 120 से ज्यादा मिलिशिया ग्रुप एक्टिव हैं। ये सभी जमीन और खनिज के खदानों पर कंट्रोल करने की लड़ाई लड़ रहे हैं। कुछ ऐसे ग्रुप भी हैं जो अपने समुदाय की हिफाजत करने के लिए बनाए गए हैं।

पिछले महीने पूर्वी कांगो में संघर्ष बढ़ गया जब रवांडा समर्थित विद्रोहियों ने उत्तरी किवु राज्य की राजधानी गोमा पर कब्जा कर लिया। यह इतुरी से लगभग 350 किमी दक्षिण में है।

………………………………………

कांगो से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

कांगो के गोमा शहर पर विद्रोहियों का कब्जा:एकतरफा सीजफायर का ऐलान किया; संघर्ष में अब तक 900 लोगों की मौत

अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DR कांगो) के पूर्वी शहर गोमा में कई दिनों से सेना और विद्रोही ग्रुप M23 में संघर्ष जारी है। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक आज यानी मंगलवार को विद्रोहियों ने गोमा पर कब्जा कर लिया। इसके बाद उन्होंने एकतरफा सीजफायर का ऐलान कर दिया। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *