50 की उम्र में बने चौथी बार पिता, फिल्मों से दूर रहकर कमाते हैं करोड़ों, सिद्धार्थ-टाइगर को देते हैं टक्कर

[ad_1]

नई दिल्ली: 90 के दशक के कई ऐसे एक्टर्स हैं जो आज 50 साल की उम्र में भी फिटनेस के मामले में नए एक्टर्स पर भारी पड़ते हैं. अर्जुन रामपाल बी टाउन के फेमस एक्टर्स में से एक हैं. आज ये एक्टर अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस मौके पर आपको उनकी जिंदगी के कुछ अनसुने किस्सों से वाकिफ कराने जा रहे हैं. 

अर्जुन रामपाल ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी और बतौर मॉडल सफलता हासिल करने के बाद, उन्होंने साल 2001 में राजीव राय की फिल्म ‘प्यार इश्क और मोहब्बत’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. अर्जुन ने अपने करियर के शुरुआती दौर में ज्यादातर फिल्मों में रोमांटिक हीरो का किरदार ही अदा किया था. वह ‘दीवानापन’, ‘दिल है तुम्हारा’, ‘दिल का रिश्ता’, और ‘वादा’ जैसी कई फिल्मों में एक्ट्रेस संग रोमांस करते नजर आए थे. 

उन दिनों बॉलीवुड में एक ऐसी धारणा थी कि मॉडलिंग से फिल्मों का रुख करने वाले एक्टर्स की काबिलियत सिर्फ रोमांटिक किरदारों तक ही सीमित रहती है, लेकिन अर्जुन रामपाल ने नेशनल अवॉर्ड जीतकर अपने आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब दिया था. ये अवॉर्ड एक्टर को फरहान अख्तर की फिल्म ‘रॉक ऑन’ में बेमिसाल अभिनय के लिए मिला था. इस फिल्म में सपोर्टिंग रोल में अपने शानदार अभिनय से उन्होंने खूब वाहवाही लूटी और साथ ही खुद को बतौर एक्टर स्थापित किया.

2018 से गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स को कर रहे हैं डेट
अर्जुन रामपाल की निजी जिंदगी की बात करें, तो इस साल उनके घर में चौथी बार किलकारी गूंजी थी. ये एक्टर इस साल 20 जुलाई को 50 की उम्र में चौथी बार पिता बने थे. उन्होंने गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स संग अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया था. ये कपल साल 2018 से एक-दूसरे को डेट कर रहा है और 2019 में दोनों ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था. अर्जुन और गैब्रिएला ने अपने बड़े बेटे का नाम एरिक रामपाल रखा है. 

20 साल बाद टूटा रिश्ता
गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स को डेट करने से पहले अर्जुन पूर्व फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स मेहर जेसिया संग शादीशुदा थे. 20 सालों तक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी गुजारने के बाद इस कपल ने साल 2018 में तलाक ले लिए था. एक्स-वाइफ मेहर जेसिया संग एक्टर की दो बेटियां हैं, माहिका रामपाल और मायरा रामपाल.  

करोड़ों के हैं मालिक
अर्जुन रामपाल बीते कुछ समय से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन कमाई के मामले में ये एक्टर आज भी बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स को कड़ी टक्कर दे सकते हैं. उनके कई बिजनेसेज हैं जिससे वह करोड़ों कमाते हैं. अर्जुन रामपाल, रेस्टोरेंट ‘लैप: द लाउन्ज’ और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ‘चेंजिंग गणेशा’ के मालिक हैं.

Tags: Arjun rampal, Bollywood actress, Bollywood Birthday, Entertainment news.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *