5 storey under construction building collapses in Kolkata | कोलकाता में 5 मंजिला अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग गिरी: 10 लोगों का रेस्क्यू हुआ, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

कोलकाताकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कोलकाता नगर निगम और पुलिस की अनुमति के बिना कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था।

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में रविवार देर रात एक 5 मंजिला अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग गिर गई। घटना साउथ कोलकाता के मेटियाब्रुज की है। अब तक 10 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। मलबे में कई और लोगों के दबे होने की आशंका है।

एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के समय बिल्डिंग खाली थी। इसके बगल में झुग्गी बस्तियां हैं, जिसपर बिल्डिंग गिर गई। वहां लोग सो रहे थे। अभी तक किसी की मौत की खबर नहीं है। लोगों की तलाश के लिए गैस कटर का इस्तेमाल किया जा रहा है।

कोलकाता पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल और उनकी टीम, डिजास्टर मैनेजमेंट की टीमें और फायर सर्विस के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। कई एम्बुलेंस भी तैनात कर दी गई हैं। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल का इलाका भीड़भाड़ वाला है। इसलिए सर्च ऑपरेशन में सावधानी बरती जा रही है।

घटना से जुड़ी तस्वीरें…

स्थानीय लोगों ने अवैध निर्माण का आरोप लगाया
पुलिस के मुताबिक, जो बिल्डिंग गिरी है, वहां पिछले छह महीने से निर्माण का काम चल रहा था। ​​​​​​स्थानीय लोगों का आरोप है कि कोलकाता नगर निगम और पुलिस की अनुमति के बिना कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *