403 Indians who went to study abroad died in last 5 years | इनमें से 91 कनाडा में मारे गए, वजह- एक्सीडेंट और खराब स्वास्थ्य

[ad_1]

नई दिल्ली18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पिछले 5 साल में 403 भारतीय छात्रों की विदेश में मौत हुई है। इनमें सबसे ज्यादा 91 मौतें कनाडा और 48 मौतें ब्रिटेन में हुई हैं। इनमें से ज्यादा मौतें प्राकृतिक कारणों, दुर्घटनाओं और स्वास्थ्य से जुड़े कारणों से हुईं। पढ़ाई के लिए विदेश गए भारतीय छात्रों की मौतों के बारे में सरकार ने संसद में यह चौंकाने वाली जानकारी दी।

सबसे ज्यादा मौतें कनाडा में क्यों हुईं? इस सवाल के जवाब में संसद के बाहर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि वहां जाने वाले छात्रों की संख्या भी अन्य देशों के मुकाबले बहुत ज्यादा है।

भारतीयों की मौत से जुड़े 2 मामलों पर नजर…

अमेरिका के न्यूजर्सी में भारतीय मूल के परिवार की हत्या, पुलिस को घर से 4 शव मिले
अमेरिका के न्यूजर्सी में भारतीय मूल के एक परिवार की हत्या कर दी गई। पुलिस को घर से 4 लोगों के शव मिले हैं। इनमें 2 बच्चों के हैं। बच्चों की उम्र 10 साल और 6 साल है। पुलिस ने कहा- मरने वाले दो लोगों के नाम तेज प्रताप सिंह और सोनल परिहार है। 4 अक्टूबर को पड़ोसियों ने घर को चेक करने के लिए पुलिस को सूचना दी थी। आज शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। फिलहाल इस मामले में जांच की जा रही है।

कार में बैठे भारतीय स्टूडेंट की गोली मारकर हत्या
अमेरिका के ओहायो में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे एक भारतीय स्टूडेंट की मौत हो गई। पुलिस ने बताया की घटना 9 नवंबर की है। आदित्य अदलखा नाम के भारतीय स्टूडेंट को एक कार में गोली मार दी गई थी। दो दिन बाद यानी 11 नवंबर को उसकी मौत हो गई थी। ये खबर अब सामने आई है। इस मामले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…

अमेरिका में सड़क हादसे में तीन भारतीय स्टूडेंट्स की मौत: मैसाचुसेट्स में दो गाड़ियों में टक्कर, 5 घायल; जांच में जुटी पुलिस

अमेरिका के मैसाचुसेट्स में भीषण सड़क हादसे में तीन भारतीय छात्रों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तीनों छात्र जिस कार में मौजूद थे, वे एक पिकअप ट्रक से टकरा गई। तीनों छात्र दक्षिण भारत के रहने वाले हैं। मृतकों की पहचान प्रेम कुमार रेड्डी गोडा (27), पवनी गुलापल्ली (22) और साई नरसिम्हा (22) के रूप में की गई है। पढ़ें पूरी खबर…

अमेरिका में किडनैप 4 भारतीयों के शव मिले: 3 दिन पहले कैलिफोर्निया से अगवा किए गए थे, चारों की गोली मारकर हत्या की गई

कैलिफोर्निया में 3 अक्टूबर को जसदीप सिंह, उनकी पत्नी जसलीन कौर, 8 महीने की बेटी आरोही और भाई अमनदीप सिंह को अगवा कर मार दिया था। 6 अक्टूबर को उनके शव बरामद हुए थे। पढ़ें पूरी खबर…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *