[ad_1]
नई दिल्ली. सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर 3’ के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं. सलमान खान और कैटरीना कैफ की ‘टाइगर 3’ एक बड़ी बजट फिल्म है. ‘टाइगर’ फ्रैंचाइजी की पिछली फिल्मों की सफलता को देखते हुए मेकर्स को इस फिल्म से भी काफी उम्मीदें हैं. इन दिनों बॉलीवुड में बड़ी बजट की फिल्में बनाने का ट्रेंड है. हालांकि, फिल्म में खूब पैसा झोंकने को कभी फिल्म की सफलता की गारंटी नहीं माना जा सकता है. वहीं आज से सालों पहले आई कई ऐसी फिल्में भी हैं जिन्होंने कम बजट होने के बावजूद दर्शकों का खूब दिल जीता था. आज, 32 साल पहले आई एक फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं.
30 अगस्त 1991 को सलमान खान, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त स्टारर फिल्म ‘साजन’ रिलीज हुई थी. लॉरेंस डिसूजा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स-ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. इस फिल्म ने दर्शकों पर ऐसी छाप छोड़ी थी कि ऑडियंस ने इस फिल्म को एक नहीं कईयों बार देख डाला था. इस फिल्म को यादगार बनाने में इसकी स्टारकास्ट का बड़ा योगदान था. इस फिल्म की शूटिंग के दौरान इसकी स्टारकास्ट ने जी तोड़ मेहनत की थी.
जब जितेंद्र ने घुमाया अमिताभ बच्चन को फोन, बोले- ‘हेलो अमित! ये फिल्म तुम कर लो..’ और बिग बी ने रच दिया इतिहास
6 महीने तक नहीं हटी फिल्म
सलमान खान, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त की ट्रायंगल लव स्टोरी वाली इस फिल्म की शूटिंग महज 36 दिन में पूरी हुई थी. महल 36 दिन में एक फिल्म की शूटिंग पूरी कर इस फिल्म के निर्देशक और निर्माता ने एक मिसाल कायम कर दी थी और जब ये फिल्म पर्दे पर आई तो ऐसी छाई कि 6 महीनों तक पर्दे से उतरी ही नहीं. ‘साजन’ ने टिकट खिड़की पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी.
चल रही थी फिल्म की शूटिंग, रवीना-करिश्मा को खंबे से बांध भूल गए मेकर्स, हेलो-हेलो चिल्लाती रहीं, लेकिन…
बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
4 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर कमाई का एक नया रिकॉर्ड बना डाला था. मल्टीस्टारर फिल्म ‘साजन’ ने अपनी लागत से 4 गुना ज्यादा कमाई की थी. इस फिल्म का कुल कलेक्शन 18 करोड़ रुपये था. ये फिल्म साल 1991 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी. इस फिल्म ने उस साल बड़े-बड़े सुपरस्टार्स की फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया था.
सलमान के करियर को मिला सहारा
फिल्म की सफलता का सलमान खान को भरपूर फायदा मिला था. ‘मैंने प्यार किया’ और ‘सनम बेवफा’ जैसी सुपरहिट फिल्में देने के बाद एक्टर का करियर डगमगाने लगा था और उन्हें एक सुपरहिट फिल्म की सख्त जरूरत थी. ऐसे में ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘साजन’ उनके करियर में मील का पत्थर साबित हुई थी.
.
Tags: Entertainment Special, Madhuri dixit, Salman khan, Sanjay dutt
FIRST PUBLISHED : November 8, 2023, 15:48 IST
[ad_2]
Source link