2012 की वो हिट फिल्म, इमरान हाश्मी ने 7 साल छोटी एक्ट्रेस संग फरमाया था इश्क, रिलीज होते ही छा गई मूवी

[ad_1]

नई दिल्ली. साल 2008 में इमरान हाश्मी की फिल्म ‘जन्नत’ आई थी. इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था. फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी. सोनल चौहान संग इमरान हाश्मी की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था. फिल्म ‘जन्नत’ की सफलता को देखते हुए मेकर्स ने साल 2012 में ‘जन्नत’ की सीक्वल फिल्म ‘जन्नत 2’ बनाई थी और इस फिल्म ने भी बॉक्स-ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की थी.

साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘जन्नत 2’ के गानों ने तहलका मचा दिया था. आज 12 साल बाद भी इस फिल्म के गाने दर्शकों की जुबां पर चढ़े हुए हैं. ये गाने सुनते ही आज भी ऑडियंस के कदम अपने आप ही थिरकने लग जाते हैं. हाल ही में फिल्म के 12 साल पूरे होने के मौके पर फिल्म की लीड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट शेयर किया.

एक्‍ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फिल्म के गाने ‘तेरा दीदार हुआ’ का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके साथ एक्‍टर इमरान हाशमी नजर आ रहे हैं. ईशा ने इसे कैप्शन दिया ‘जन्नत 2’ को 12 साल पूरे हुए. इस क्राइम थ्रिलर फिल्म का निर्देशन कुणाल देशमुख द्वारा किया गया था. फिल्म में ईशा 7 साल बड़े एक्टर इमरान हाश्मी के अपोजिट नजर आई थीं.

Emraan Hashmi jannat 2, jannat 2, jannat 2 box office collection, Emraan Hashmi esha gupta films, Emraan Hashmi esha gupta jannat 2, Emraan Hashmi age, Emraan Hashmi wife, Emraan Hashmi movies, esha gupta movies

2012 में रिलीज हुई ‘जन्नत 2’ की कहानी सोनू नाम के एक शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अवैध हथियारों का कारोबार करता है, लेकिन, बाद में एसीपी प्रताप रघुवंशी के साथ जुड़ जाता है, जो इस आपराधिक गतिविधि को खत्म करने का इच्छुक है. इस फिल्म में रणदीप हुड्डा भी अहम किरदार में नजर आते हैं.

Tags: Emraan hashmi, Entertainment news., Esha gupta

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *