19th Asian Games 2023 Live Updates Day 14: एशियन गेम्स 2023 का 14वां दिन भारत के लिए बेहद खास चल रहा है। पहली बार भारत ने एशियन गेम्स में 100 मेडल का आंकड़ा पार किया। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने शनिवार को बारिश से प्रभावित मैच में गोल्ड मेडल जीत लिया है। इससे पहले बैडमिंटन में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने मेंस डबल्स में गोल्ड मेडल जीत इतिहास रचा। एशियाड में भारत का यह बैडमिंटन डबल्स में पहला गोल्ड है। सुबह-सुबह तीरंदाजी में अदिति गोपीचंद ने वुमेंस कंपाउंड इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता, तो वहीं ज्योति सुरेखा ने गोल्ड पर कब्जा जमाया। इसके बाद मेंस कंपाउंड इवेंट के फाइनल में ओजस और अभिषेक ने क्रमश: गोल्ड और सिल्वर अपने नाम किए। इसके बाद वुमेंस कबड्डी में भारत ने चीनी ताइपे को हराते हुए गोल्ड पर कब्जा जमाया। इसी के साथ भारत ने एशियन गेम्स में 107 मेडल अपने नाम कर लिए हैं। भारत अभी तक 28 गोल्ड, 38 सिल्वर और 41 ब्रॉन्ज अपने नाम कर चुका है। कुश्ती में भारतीय पहलवान दीपक पुनिया ने फाइनल में कदम रख एक और मेडल कन्फर्म कर दिया है।
India Asian Games Medals Tally Live Updates-
कुल मेडल: 107| गोल्ड- 28, सिल्वर-38, ब्रॉन्ज- 41
ब्रॉन्ज– वुमेंस कंपाउंड तीरंदाजी (अदिति गोपीचंद)
गोल्ड- वुमेंस कंपाउंड तीरंदाजी (ज्योति सुरेखा)
गोल्ड– मेंस कंपाउंड तीरंदाजी (ओजस देवताले)
सिल्वर : मेंस कंपाउंड तीरंदाजी (अभिषेक वर्मा)
गोल्ड– वुमेंस कबड्डी टीम
गोल्ड- बैडमिंटन मेंस डबल्स (सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी )
गोल्ड- पुरुष क्रिकेट टीम
गोल्ड- मेंस कबड्डी टीम
ब्रॉन्ज- वुमेंस हॉकी टीम
रजत पदक – दीपक पुनिया (पुरुषों की 86 किग्रा फ्रीस्टाइल)
सिल्वर- मेंस शतंरज टीम
सिल्वर- महिला शतरंज टीम
Asian Games Live Day 14 in Hindi
5:30 PM Asian Games Live Day 14-भारतीय महिला टीम ने अपने अंतिम दौर के मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 4-0 से हराया। ग्रैंडमास्टर हरिका द्रोणावल्ली, अंतरराष्ट्रीय मास्टर वैशाली रमेशबाबू, अंतरराष्ट्रीय मास्टर वंतिका अग्रवाल और महिला ग्रैंडमास्टर सविता श्री बस्कर ने अपनी अपनी बाजियां आसानी से जीती। भारतीय महिला टीम ने इस तरह से 15 अंकों के साथ अपने अभियान का अंत किया। शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन ने 17 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता।
4:50 PM Asian Games Live Day 14-भारतीय पुरुष टीम ने फिलीपींस के खिलाफ 3.5-0.5 की जीत के साथ अपना अभियान समाप्त किया। शीर्ष वरीयता प्राप्त अर्जुन एरिगैसी, विदित गुजराती और हरिकृष्ण पेंटाला ने अपनी अपनी बाजियां जीती जबकि आर प्रज्ञाननंदा ने अपनी बाजी ड्रॉ कराई। भारत स्वर्ण पदक विजेता ईरान के बाद दूसरे स्थान पर रहा।
4:16 PM Asian Games Live Day 14-भारत महिला शतरंज टीम ने भी रजत पदक जीता है। कोनेरू हम्पाई, हरिका द्रोणावल्ली, आरटी, वैशाली, वंतिका अग्रवाल और सविता वाली भारतीय टीम चीन के बाद दूसरे स्थान पर रहीं।
4:10 PM Asian Games Live Day 14-भारतीय पुरुष शतरंज टीम ने रजत पदक जीता। विदित, अर्जुन और हरिकृष्ण पी ने फिलीपींस के खिलाफ अपने-अपने राउंड 9 मैच जीते। ईरान ने गोल्ड जीता।
3:42 PM Asian Games Live Day 14- दीपक पुनिया ने पुरुषों की 86 किग्रा फ्रीस्टाइल में रजत पदक जीता है।
3:02 PM Asian Games Live Day 14- भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान को हराकर एशियाई खेलों का कांस्य पदक जीता। भारत ने जापान को 2-1 से हराया।
2:50 PM Asian Games Live Day 14- मेंस कबड्डी टीम ने ईरान को फाइनल में हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया है। उन्होंने विवादास्पद अंतिम मिनटों के बाद ईरान को 33-29 से हरा दिया है।
2:36 PM Asian Games Live Day 14- भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम एशियाई खेलों के क्रिकेट फाइनल में रैंकिंग के आधार पर विनर बन गई है। भारत और अफगानिस्तान के बीच फाइनल खेला गया। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.2 ओवर में 5 विकेट खोकर 112 रन बनाए थे, इसके बाद बारिश के कारण खेल शुरू नहीं हो सका और मैच को रद्द घोषित कर दिया गया। भारत को बेहतर रैंकिंग के कारण विजेता घोषित किया गया।
2:26 PM Asian Games Live Day 14- रेफरी ने काफी सोच विचार के बाद भारत को तीन अंक और ईरान को एक अंक दिए हैं। जिसका मतलब है कि भारत ने बढ़त बना ली है और अब सिर्फ एक मिनट बचे हैं। ईरान की टीम ने खेलने से मना कर दिया है।
2:09 PM Asian Games Live Day 14- कबड्डी में प्वाइट को लेकर बवाल। 30 मिनट से भारत और ईरान के खिलाड़ी मैच रेफरी से प्वाइंटस के लिए लड़ रहे हैं। डू और डाई रेड में भारत ने 3 प्वाइंट्स की मांग की है जबकि ईरानी खिलाड़ी 1-1 प्वाइंट की मांग कर रहे हैं। भारत और ईरान दोनों देशों के खिलाड़ी अपनी-अपनी बातों पर अड़े हुए हैं।
1:52 PM Asian Games Live Day 14- सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने मेंस बैडमिंटन डबल्स में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। एशियन गेम्स में बैडमिंटन डबल्स में भारत का यह पहला मेडल है। उन्होंने साउथ कोरिया को 21-18 और 21-16 से हराया।
1:48 PM Asian Games Live Day 14- बैडमिंटन मिक्स डबल्स गोल्ड मेडल मैच में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने दूसरे सेट में भी 11-7 की बढ़त बनाई हुई है। भारत की झोली में एक और गोल्ड मेडल आने ही वाला है।
1:46 PM Asian Games Live Day 14- वुमेंस हॉकी में भारत का ब्रॉन्ज मेडल मैच जापान के खिलाफ शुरू हो चुका है। भारत ने पहले ही क्वार्टर में 1-0 की बढ़त बना ली है।
1:41 PM Asian Games Live Day 14- कबड्डी गोल्ड मेडल मैच में एक मिनट का खेल बाकी है और भारत 28-29 से पिछड़ रहा है।
1:30 PM Asian Games Live Day 14- 15-18 से बैडमिंटन मिक्स डबल्स गोल्ड मेडल मैच में पिछड़ रही सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने 21-18 से पहला सेट जीतकर कमाल कर दिया है। भारत अब साउथ कोरिया से 1-0 से आगे चल रहा है।
1:23 PM Asian Games Live Day 14- भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के खिलाफ स्वर्ण पदक मैच में साउथ कोरिया के सोलग्यू चोई और वोन्हो किम ने पहले गेम के हाफ टाइम तक बढ़त (11-8) बना ली है।
1:11 PM Asian Games Live Day 14- बैडमिंटन मेंस डबल्स फाइनल में भारत का सामना गोल्ड मेडल मैच के लिए कोरिया से हो राह है। सात्विक-चिराग की जोड़ी की नजरें आज इतिहास रचने पर होगी।
1:10 PM Asian Games Live Day 14- भारतीय कबड्डी टीम ने हाफ टाइम तक जोरदार वापसी करते हुए ईरान पर 17-13 से बढ़त बना ली है। गोल्ड मेडल जीतने के लिए भारत को अगले हाफ में भी ऐसा ही प्रदर्शन करना होगा।
12:48 PM Asian Games Live Day 14- कबड्डी फाइनल में भारत को बेहतर कमबैक की जरूरत है। फिलहाल भारत 6-9 से पिछड़ रहा है।
12:32 PM Asian Games Live Day 14- क्रिकेट मैच के अलावा भारतीय मेंस टीम का मुकाबला कबड्डी में इरान के खिलाफ शुरू हो गया है। यहां से भी भारत को गोल्ड मेडल की उम्मीद रहेगी।
12:32 PM Asian Games Live Day 14- भारत के खिलाफ गोल्ड मेडल मैच में अफगानिस्तान का टॉप ऑर्डर फ्लाप साबित हुआ। भारत ने फिलहाल शिकंजा कसा हुआ है। 9 ओवर के बाद अफगानिस्तान 3 विकेट के नुकसान पर 47 रन।
11:38 AM Asian Games Live Day 14- इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ गोल्ड मेडल मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। देखें प्लेइंग 11
भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), तिलक वर्मा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (डब्ल्यू), शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, साई किशोर, अर्शदीप सिंह
अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): जुबैद अकबरी, मोहम्मद शहजाद (विकेटकीपर), नूर अली जादरान, शाहिदुल्लाह कमाल, अफसर जजई, करीम जनत, गुलबदीन नायब (कप्तान), शराफुद्दीन अशरफ, कैस अहमद, फरीद अहमद मलिक, जहीर खान
11:00 AM Asian Games Live Day 14- इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान गोल्ड मेडल मैच कुछ ही देर में शुरू होने वाला है। भारत को यहां भी स्वर्ण पदक की उम्मीद रहेगी। वहीं हारने वाली टीम को सिल्वर मेडल मिलेगा।
10:37 AM Asian Games Live Day 14- दीपक पुनिया ने सेमीफाइनल में उज़्बेक जवराइल शापिएव को 4-3 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। इसी के साथ भारत का रेस्लिंग में मेडल कन्फर्म हो गया है।
10:27 AM Asian Games Live Day 14- मेंस फ्रीस्टाइल 86kg सेमीफाइनल में दीपक पुनिया का मुकाबला उज़्बेक जवराइल शापिएव से हो रहा है। पहले राउंड में भारतीय पहलवान ने 1-0 की बढ़त बना ली है।
10:01 AM Asian Games Live Day 14- रोलर स्केटिंग लॉन्ग प्रोग्राम का फाइनल अभी चल रहा है। साई समिता अकुला दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, ग्रीष्मा डोनातारा चौथे स्थान पर हैं।
9:42 AM Asian Games Live Day 14- दीपक पुनिया ने मेंस फ्रीस्टाइल 86kg क्वार्टर फाइनल में जापान के शोता शिराई को 7-3 से हराकर सेमीफाइनल में कदम रखा। वहीं दूसरी ओर यश अपने 74 किग्रा क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ताजिकिस्तान के मैगोमेट इवलोएव से 1-8 से हार गए।
9:01 AM Asian Games Live Day 14- दीपक पुनिया ने मेंस फ्रीस्टाइल 86kg प्री-क्वार्टर में इंडोनेशिया के रैंडा रियानडेस्टा को 11-0 से हराया। वहीं यश ने पुरुषों की फ्रीस्टाइल 74 किग्रा प्री-क्वार्टर में कंबोडिया के छियांग छोयुन के खिलाफ तकनीकी श्रेष्ठता से 10-0 से जीत दर्ज की।
8:40 AM Asian Games Live Day 14- मेंस फ्रीस्टाइल 125 kg प्री-क्वार्टर में सुमित को किर्गिस्तान के एयाल लाज़ारेव के हाथों 0-10 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं विक्की फ्रीस्टाइल 97kg प्री-क्वार्टर में कजाकिस्तान के अलीशेर येरगाली से 0-10 से हारे।
8:22 AM Asian Games Live Day 14- एशियन गेम्स 2023 में भारत चीन, जापान और साउथ कोरिया के बाद मेडल का शतक पूरा करने वाला चौथा देश बना है। भारत के खाते में अभी तक 25 गोल्ड, 35 सिल्वर और 40 ब्रॉन्ज मेडल आ चुके हैं।
7:58 AM Asian Games Live Day 14- भारत की महिला कबड्डी टीम ने चीनी ताइपे को 26-25 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। इसी के साथ भारत ने मेडल्स का शतक पूरा कर लिया है।
7:53 AM Asian Games Live Day 14- तीरंदाजी में भारत को गोल्ड और सिल्वर। मेंस कंपाउंड इवेंट में ओजस देवताले ने अभिषेक वर्मा को 149-147 से हराते हुए गोल्ड पर कब्जा जमाया, वहीं अभिषेक को सिल्वर से संतोष करना पड़ा।
अभिषेक वर्मा और ओजस देवताले
7:45 AM Asian Games Live Day 14- दीपक पुनिया ने एशियन गेम्स में अपने अभियान का आगाज जीत के साथ किया। उन्होंने मेंस फ्रीस्टाइल 86kg क्वालिफिकेशन राउंड में बहरीन के मैगोमेद शारिपोव के खिलाफ 3-2 से जीत दर्ज की।
7:25 AM Asian Games Live Day 14- वुमेंस कबड्डी फाइनल में भारत ने चीनी ताइपे पर हाफ टाइम के बाद 14-9 की बढ़त बना ली है। भारत की झोली में एक और गोल्ड मेडल आने की सुगंध आ रही है।
6:48 AM Asian Games Live Day 14- तीरंदाजी में सुबह-सुबह गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद भारत की नजरें वुमेंस कबड्डी में भी स्वर्ण पदक पर होगी। भारत का सामना यहां चीनी ताइपे से हो रहा है। देखें दोनों टीमों की लाइनअप-
भारत: सुषमा शर्मा, साक्षी कुमारी, पुष्पा, निधि शर्मा, मुस्कान मलिक, प्रियंका, रितु नेगी (c)
चीनी ताइपे: आई-मिन लिन, या-हान चुआंग, यू-चेन हू, सू-चिन हुआंग, चियाओ-वेन येन, मिंग-शिउ रेन, युंग-चियाओ कांग
6:48 AM Asian Games Live Day 14- ज्योति सुरेखा ने ने साउथ कोरिया की चैवोन सो को 145-149 से हराकर वुमेंस कंपाउंड तीरंदाजी में गोल्ड मेडल जीता। 15 में से 14 बार निशाना 10 अंक पर लगाया। ज्योति ने इसी के साथ एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल की हैट्रिक भी लगाई।
6:40 AM Asian Games Live Day 14- पहले राउंड में कोरियन तीरंदाज से पिछड़ने के बाद ज्योति ने कोरियन तीरंदाज पर बढ़त हासिल कर ली है। चार राउंड के बाद ज्योति 119-116 से आगे चल रही है। भारत की झोली में गोल्ड मेडल आता नजर आ रहा है।
6:34 AM Asian Games Live Day 14- अब ज्योति सुरेखा के गोल्ड मेडल मैच का समय आ गया है जहां उनका मुकाबला साउथ कोरिया की सो चैवोन से होगा। क्या वह हांग्जो में तीन स्पर्धाओं में से तीन स्वर्ण जीत सकती है? इससे पहले वह मिक्स टीम, वुमेंस टीम इवेंट में गोल्ड जीत चुकीं है।
6:29 AM Asian Games Live Day 14- भारत की अदिति गोपीचंद स्वामी ने इंडोनेशिया की रतिह फाधली को 146-140 से हराकर वुमेंस कंपाउंड तीरंदाजी में ब्रॉन्ज मेडल जीता। भारत की 14वें दिन की क्या शानदार शुरुआत है।
6:26 AM Asian Games Live Day 14- अदिति ने इंडोनेशिया की तीरंदाज पर चार सेट के बाद 117-111 की बढ़त बनाई हुई है। भारत को सुबह के पहले ही इवेंट से मेडल आता नजर आ रहा है।
6:00 AM Asian Games Live Day 14- एशियन गेम्स 2023 में आज के दिन की शुरुआत भारत तीरंदाजी से करेगा। ब्रॉन्ज मेडल मैच में भारत की अदिति गोपीचंद का सामना इंडोनेशिया की रतिह जिलिजती से है।