[ad_1]
मुंबई. बॉलीवुड में 70 के दशक में कई बेहतरीन फिल्में देखने को मिलीं. शोले से लेकर परवरिश तक ऐसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धुआं उठाया कि आज भी इनकी चर्चा कम नहीं हुई है. इन फिल्मों पर वक्त के फेर का भी कोई असर नहीं हुआ है. इन फिल्मों की कहानियां आज भी लोगों को पसंद आती हैं. रिलीज के समय इन फिल्मों ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड बना दिए थे. इसके साथ ही इन फिल्मों को लोगों का भी खूब प्यार मिला. साल 1977 में रिलीज हुई 5 फिल्में ऐसी हैं, जो कल्ट और क्लासिक बन गई हैं.
धरम वीर: साल 1977 में मनमोहन देसाई की एक और फिल्म धरमवीर में धर्मेंद्र, जितेंद्र और प्राण जैसे सितारे नजर आए थे. ये फिल्म भी साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी. इस फिल्म में धर्मेंद्र के अलावा जीनत अमान, जितेंद्र, नीतू सिंह और प्राण भी अहम भूमिकाओं में थे. बॉक्स ऑफिस पर 6 करोड़ 75 लाख रुपयों की कमाई की थी.
चाचा भतीजा: डायरेक्टर मनमोहन देसाई की फिल्म चाचा भतीजा भी लोगों को खूब पसंद आई थी. इस फिल्म ने 3 करोड़ रुपयों की कमाई के साथ पांचवी सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली फिल्म का खिताब हासिल किया था. धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, रणधीर कपूर और योगिता बाली स्टारर यह फिल्म सलीम जावेद ने लिखी थी. ये दौर सलीम जावेद की कहानियों के पीक पर था.
हम किसी से कम नहीं: 25 अगस्त 1977 को रिलीज हुई फिल्म हम किसी से कम नहीं में आरडी बर्मन ने अपना संगीत दिया था. इस फिल्म के गाने भी खूब पसंद किए गए थे. चुरा लिया है तुमने जो दिल को और बचना ऐ हसीनो, जैसे गाने सुपरहिट रहे थे. डायरेक्टर नासिर हुसैन की ये फिल्म साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही थी. ऋषि कपूर, काजल किरण और अमजद खान स्टारर ये फिल्म लोगों को खूब पसंद आई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ और 25 लाख रुपयों की कमाई की थी. इस फिल्म में ऋषि कपूर के अलावा तारिक खान, काजल किरन, अमजद खान, जीनत अमान, ओम शिवपुरी, मुराद, टॉम ऑल्टर और अजीत भी अहम किरदारों में थे.
परवरिश: डायरेक्टर मनमोहन देसाई की फिल्म परवरिश 23 अक्टूबर 1977 को रिलीज हुई थी. ये फिल्म साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही थी और 3 करोड़ रुपयों की कमाई की थी. अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना, नीतू सिंह, शबाना आजमी, शम्मी कपूर, कादर खान और अमजद खान स्टारर यह फिल्म एक शानदार कहानी है. इसमें एक पुलिस अधिकारी डाकू के बेटे को गोद लेता है जो बेहद ईमानदार साबित होता है. वहीं पुलिस अधिकारी का खुद का बेटा अंडरवर्ल्ड गिरोह में शामिल हो जाता है. 1977 का साल मनमोहन देसाई के नाम रहा था.
अमर अकबर एंथोनी: बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर मनमोहन देसाई की फिल्म अमर अकबर एंथोनी 27 मई 1977 को रिलीज हुई थी. इस फिल्म को लोगों ने खूब प्यार दिया था. फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ विनोद खन्ना और ऋषि कपूर नजर आए थे. ये फिल्म साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही थी. इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर हंगामा मचा दिया था. अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना और ऋषि कपूर के साथ फिल्म में नीतू सिंह, परवीन बॉबी, शबाना आजमी, निरूपा रॉय, प्राण और जीवन भी लीड किरदारों में नजर आए थे. इस फिल्म ने 7 करोड़ 25 लाख रुपयों की कमाई कर टॉप स्थान हासिल किया था.
.
Tags: Amitabh Bachachan, Dharmendra
FIRST PUBLISHED : November 24, 2023, 22:08 IST
[ad_2]
Source link