[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
इजरायल गाजा में जमकर बमबारी कर रही है। इजरायली सेना ने कई अस्पतालों को भी निशाना बनाया है। दावा है कि अस्पतालों में भी आतंकियों को कमांड सेंटर थे। गाजा के सबसे बड़े अस्पताल अल शिफा में बमबारी के बाद कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई। इजरायल का यह भी दावा है कि अस्पताल पर हमला करके उसने हमास के एक कमांडर को मार गिराया है जिसने यहां 1000 से ज्यादा लोगों को बंधक बनाकर रखा था। इसमें कई मरीज भी शामिल थे। हमास का आतंकी लोगों को दक्षिण गाजा नहीं जाने दे रहा था।
इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने कहा कि अहमद सियाम नाम का आतंकी लोगों को ढाल के तौर पर इस्तेमाल कर रहा था। गाजा में हमास के खिलाफ जमीनी ऑपरेशन शुरू होने के बाद आतंकियों ने लोगों को अपना ढाल बनाना शुरू किया। इजरायली सेना 7 अक्टूबर के हमले में शामिल आतंकियों को एक-एक कर खत्म कर रही है। इजरायल का दावा है कि हमास के हमले में इजरायल के 1200 लोग मारे गए थे। वहीं गाजा में अब तक 10 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।
इजरायल के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने कहा था कि अगर किसी फिलिस्तीनी को भी हमास चीफ याह्या सिनवार मिलता है तो वह उसे मार दे। इससे युद्ध जल्द खत्म हो सकता है। इजरायल में वॉर कैबिनेट बनाई गई है। इस कैबिनेट ने युद्ध विराम की सभी अपीलों को ठुकरा दिया है। इजरायल का कहना है कि युद्धविराम का मतलब सरेंडर होगा। जब तक हमास का पूरी तरह खात्मा नहीं हो जाता, यह युद्ध चलता रहेगा।
इजरायल पर हमले के दौरान हमास ने 240 लोगों को बंधक भी बना लिया था। इनमें से कई लोगों को अब भी सुरंगों में रखा गया है। हमास के आतंकी सुरंंगों से निकलकर वार कर रहे हैं। उनके पास पर्याप्त खाने पीने की सामग्री और गोला-बारूद भी मौजूद है। ऐसे में कहा जा रहा है कि यह युद्ध लंबा खिंच सकता है। इजरायल और हमास के बीच युद्ध को 37 दिन पूरे हो चुके हैं।
[ad_2]
Source link