10 year record of Vaishno Devi devotees broken | वैष्णो देवी श्रद्धालुओं का 10 साल का रिकॉर्ड टूटा: रोजाना 44 हजार से ज्यादा लोग पहुंच रहे, साल अंत तक 1 करोड़ पहुंच सकती है भक्तों की संख्या

श्रीनगर1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

माता वैष्णो देवी मंदिर की फोटो।

माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं का पिछले 10 सालों का रिकॉर्ड टूट गया है। इस साल अब तक 93 लाख 50 हजार से अधिक तीर्थयात्री माता के दरबार में दर्शन के लिए पहुंच चुके हैं।

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के CEO अंशुल गर्ग ने कहा- इस साल 93.50 लाख से ज्यादा लोग माता के दर्शन के लिए आ चुके हैं, जो बीते दस साल में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 2013 में 93.24 लाख श्रद्धालु माता के दर्शन करने पहुंचे थे। वहीं, 2012 में 10 लाख 40 हजार और 2011 में 10 लाख 11 हजार लोग मंदिर परिसर में पहुंचे थे।

2023 में भक्तों की संख्या 1 करोड़ पहुंच सकती है
अंशुल गर्ग ने बताया कि रोजाना 37 हजार से 44 हजार लोग माता के दर्शन के लिए आ रहे हैं, साल के अंत तक यह आंकड़ा 50 हजार तक पहुंच जाएगा। वहीं, साल 2023 में यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 1 करोड़ पहुंच सकती है।

श्रद्धालुओं के लिए कई सुविधाएं शुरू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अक्टूबर 2023 में नवदुर्गा पथ स्काईवॉक का उद्घाटन किया था। स्काईवॉक के बनने से श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचना काफी सुरक्षित और सुविधाजनक हो गया है। स्काईवॉक में हर 100 मीटर की दूरी पर वेटिंग हॉल बने हैं। वहीं, कटरा में तीर्थस्थल आधार शिविर में अब एक एडवांस कॉल सेंटर बनाया गया है, जो 24 घंटे काम करता है। इसमें दुनिया भर से 2500 तीर्थयात्रियों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। अक्टूबर में ही उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भक्तों के लिए लाइव दर्शन सुविधा शुरू की थी।

यह खबर भी पढ़ें…

रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी राहत:नई दिल्ली-माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन; 10 स्टेशनों पर ठहराव

नई दिल्ली-माता वैष्णो देवी कटरा के बीच स्पेशल ट्रेन

नई दिल्ली-माता वैष्णो देवी कटरा के बीच स्पेशल ट्रेन

यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे ने मां वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए नई दिल्ली से माता वैष्णो देवी कटरा के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई है। ट्रेन संख्या 04071 गति शक्ति स्पेशल रेलगाड़ी नई दिल्ली से रवाना होगी और अगले दिन कटरा पहुंचेगी। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *