10-Year-Old Student Dies After Teacher Makes Him Do Sit-Ups In Odisha School | पढ़ाई के समय बाहर खेल रहा था क्लास 4 का स्टूडेंट, टीचर ने दी थी सजा

  • Hindi News
  • National
  • 10 Year Old Student Dies After Teacher Makes Him Do Sit Ups In Odisha School

ओडिशा3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

खेलने से नाराज टीचर ने बच्चे को उठक-बैठक लगाने की सजा दी। थोड़ी देर बात बच्चा जमीन पर गिर गया।

ओडिशा के जाजपुर जिले में एक सरकारी स्कूल के क्लास 4 के स्टूडेंट की उठक-बैठक लगाने से मौत हो गई। बच्चा पढ़ाई के वक्त बाहर दूसरे बच्चों के साथ खेल रहा था।

इस बात से नाराज टीचर ने बच्चे को उठक-बैठक लगाने की सजा दी। थोड़ी देर बात बच्चा जमीन पर गिर गया। अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

खेलने पर टीचर ने डांट लगाई, फिर सजा दी
यह पूरा मामला ओरली के सूर्य नारायण नोडल अपर प्राइमरी स्कूल का है। स्टूडेंट का नाम रुद्र नारायण था। 10 साल का रुद्र क्लास 4 में पढ़ता था। 21 नवंबर को दोपहर 3 बजे के करीब क्लास का टाइम था। मगर रुद्र अन्य बच्चों के साथ कैंपस में ही खेल रहा था।

टीचर ने जब रुद्र को देखा तो वह काफी नाराज हुए। उन्होंने न सिर्फ रुद्र को डांटा बल्कि उठक-बैठक लगाने की सजा दी। इसके थोड़ी देर बात बच्चा जमीन में गिर गया।

उठक-बैठक करने के बाद बच्चे की हो गई मौत
बच्चे के बेहोश होने की खबर उसके माता-पिता को दी गई, जो रसूलपुर ब्लॉक के पास के ओरली गांव के निवासी हैं। इस बीच टीचर बच्चे को सामुदायिक केंद्र ले गए। वहां से कटक के मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

बच्चे के पिता ने नहीं की शिकायत
इस पूरे मामले पर रसूलपुर ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर नीलांबर मिश्रा ने कहा कि उन्हें अब तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा, अगर हमें औपचारिक शिकायत मिलती है तो हम जांच शुरू करेंगे और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

उधर बच्चे के पिता ने पुलिस में भी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। हालांकि रसूलपुर के सहायक खंड शिक्षा अधिकारी प्रवंजन पति ने स्कूल का दौरा किया और घटना की जांच शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…

नंबर कम आए तो बच्चे को पाइप से पीटा:पिता बोले- ढंग से चल भी नहीं पा रहा,स्कूल ने टीचर को हटाया​​​​​​​

राजस्थान के अलवर के एक स्कूल में दो महीने पहले 8 साल के स्टूडेंट की पिटाई का मामला सामने आया था। परिजनों का आरोप था कि टेस्ट में नंबर कम आने पर बच्चे को प्लास्टिक के पाइप से पीटा गया। जब वह घर आया तो उससे ठीक से चला भी नहीं जा रहा था। मामला शहर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र के प्राइवेट स्कूल IPS एकेडमी का था। पढ़ें पूरी खबर…​​​​​​​

जयपुर में स्कूल छात्र ने किया नाबालिग छात्रा से रेप:बर्थडे में बुलाकर पिलाई नशीली कोल्ड ड्रिंक

जयपुर में स्कूल छात्र के नाबालिग छात्रा से रेप करने का मामला सामने आया है। बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाकर नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर आरोपी ने उसके साथ रेप किया। अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर देहशोषण करता रहा। ट्रांसपोर्ट नगर थाने में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (ट्रांसपोर्ट नगर) जुल्फिकार कर रहे हैं।​​​​​​​ पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *