हीरो बनने के चक्कर में फ्लॉप फिल्मों की लगा दी झड़ी, विलेन बनकर उड़ाया धुआं

[ad_1]

मुंबई. बॉलीवुड के सुपरस्टार रहे धर्मेंद्र के छोटे बेटे ‘बॉबी देओल’ (Boby Deol) ने साल 1995 में आई फिल्म ‘बरसात’ (Barsaat) से अपने करियर की शुरुआत की थी. डायरेक्टर ‘राजकुमार संतोषी’ (Rajkumar Santoshi) की ये फिल्म सुपरहिट रही थी. 8 करोड़ 25 लाख रुपयों की लागत से बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया था और 34 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई की थी. बॉबी देओल की डेब्यू फिल्म हिट होते ही उनके करियर की उड़ान ऊंचाइयां छूने के लिए तैयार थी. बॉबी देओल के पास फिल्में आने लगीं और 1997 में रिलीज हुई फिल्म ‘गुप्त’ (Gupt). ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और बॉबी का करियर आसमान छूने लगा. लेकिन इसके बाद का सफर बेहद मुश्किल होने लगा.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *