[ad_1]
नई दिल्ली. सैफ अली खान ने साल 2017 में एक ऐसी फिल्म में काम किया जिसमें लीड स्टार होने के बाद भी वह बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी. या कहे डिजास्टर साबित हुई. इसी फिल्म के दौरान सेट अपनी को-एक्टर संग सैफ अली खान ने ऐसा मजाक किया कि एक्ट्रेस ने उनकी जमकर क्लास लगाई थी. हालांकि उस दौरान किसी तरह डायरेक्टर ने उस दौरान बात संभाली और सब ठीक हो गया. जानें क्या था वो दिलचस्प किस्सा.
सैफ अली खान ने अपने अब तक के करियर में पॉजिटिव रोल से ज्यादा निगेटिव किरदार निभाकर वाहवाही लूटी है. हालांकि करियर की शुरुआत उन्होंने हीरो बनकर ही की थी. लेकिन जितनी लोकप्रियता उन्हें विलेन बनकर मिली वो हीरो बनकर नहीं मिली. साल 2017 में भी उनकी एक फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी. फिल्म में इंडस्ट्री के दो बड़े स्टार भी थे. बावजूद इसके फिल्म डिजास्टर साबित हुई थी. इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान सैफ का अपनी को-स्टार से भी पसंगा हो गया था. उस दौरान फिल्में में एक बिंदास सीन शूट किया जा रहा है, जिसे लेकर सैफ सीरियस नहीं हो रहे थे.
1960 की वो हीरोइन, सेट पर जिसके आते ही धर्मेंद्र की हो जाती थी बोलती बंद, 1 फिल्म देख तो हो गए थे फिदा
जब सैफ पर भड़क उठी एक्ट्रेस
बात साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म ‘रंगून’ की है. इस फिल्म में कंगना रनौत सैफ के अपोजिट लीड रोल में नजर आई थीं. शाहिद कपूर भी फिल्म में अहम भूमिका में थे. कंगना अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने गुस्सैल स्वभाव की वजह से भी जानी जाती हैं. फिल्म रंगून की शूटिंग के दौरान कंगना अपने को-स्टार सैफ अली खान पर बुरी तरह भड़क उठीं और उन्हें जमकर डांट लगाई थी. दरअसल, सैफ इस वक्त फनी फेस बना रहे थे और सीन रोमांटिक था. ये देख कंगना अपना आपा खो बैठी और भड़क उठी और कहा कि ये क्या है सैफ, हम एक फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, इसे जरा सीरियली लीजिए. मजाक मत कीजिए, ये जरूरी सीन है.’
ये फिल्म बुरी तर फ्लॉप हुई थी.
डायरेक्टर ने किया था बीच-बचाव
कंगना इंडस्ट्री में अपने गुस्से को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं. इसके अलावा वह अपने विवादित बयानों को लेकर भी सुर्खियों में छाई रहती हैं.उस दौरान भी कंगना काफी गुस्से में थी इससे पहले की कुछ गलत होता और बात आगे बढ़ जाती फिल्म के डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने आकर बीच-बचाव किया ऐर कंगना को भड़कते देखकर उन्हें समझाने की कोशिश की और कहा कि सब ठीक है सैफ सिर्फ मजाक कर रहे थे.
बता दें कि कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों और बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं, वहीं सैफ भी अक्सर कई बार पैपराजी या कॉन्फ्रेंस में सवालों पर भड़कते नजर आए हैं. इस फिल्म को दौरान भी अगर दोनों ही गुस्से में आ जाते तो शायद बात बढ़ जाती लेकिन डायरेक्टर ने सब संभाल लिया था. रही बात फिल्म की तो ये एक एक्शन रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी जो साल 2017 की डिजास्टर फिल्म साबित हुई थी.
.
Tags: Entertainment Special, Kangana Ranaut, Saif ali khan
FIRST PUBLISHED : November 5, 2023, 10:23 IST
[ad_2]
Source link
