सुनील दत्त की ऑनस्क्रीन बेटी, राहुल रॉय, सलमान संग भी किया काम, टीवी पर आ रही नजर, लुक देख पहचान पाना मुश्किल

[ad_1]

नई दिल्ली: सुनील दत्त की ऑनस्क्रीन बेटी रह चुकीं ये एक्ट्रेस एक फिल्म में सलमान खान की पत्नी का किरदार निभा चुकी हैं. अपने करियर में इस एक्ट्रेस ने रेखा संग भी काम किया है. इंडस्ट्री के कई बड़े स्टार्स संग स्क्रीन शेयर कर चुकी इस एक्ट्रेस का लुक भी अब काफी बदल चुका है. सोशल मीडिया पर भी ये एक्ट्रेस काफी एक्टिव रहती हैं. टीवी और वेब सीरीज में भी एक्ट्रेस काम कर चुकी हैं.

90 के दशक में आई सुनील दत्त की फिल्म ‘ये आग कब बुझेगी’ में उनकी बेटी का किरदार निभा चुकी वो एक्ट्रेस उस दौर की जानी मानी एक्ट्रेस शीबा हैं. इस फिल्म में शीबा के संग एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा भी अहम भूमिका में नजर आई थी. फिल्म में वह शक्ति कपूर की पत्नी की भूमिका में थी. उस दौर में अपने मासूम चेहरे से शीबा अपने किरदारों के जिरए दर्शकों का दिल जीत लिया करती थीं. फिल्मों के बाद वह कुछ सीरियल्स और कुछ वेब सीरीज में भी अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं. एक फिल्म में तो वह सलमान खान की पत्नी के किरदार में थीं. हालांकि वो फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी.

धर्मेंद्र के लिए लकी चार्म बन गया था ये विलेन, 11 फिल्मों में किया साथ काम, सजंय दत्त संग तो मचा दिया था कोहराम

बदला चुका है एक्ट्रेस का पूरा लुक
सालों बाद अब एक्ट्रेस का लुक इतना बदल चुका है कि यकीनन आप पहचान नहीं पाएंगे. ये बात अलग है कि ये उम्र उन पर बहुत ज्यादा हावी नहीं हो सकी हैं. उनकी फिटनेस देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना भी कोई आसान काम नहीं है. शीबा ने अपने एक्टिंग करियर के दौरान ही आकाशदीप नाम के शख्स से शादी कर ली थी. जो एक्टर और डायरेक्टर दोनों रह चुके हैं. साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म संता बंता प्रा लि से उनकी पहचान बनी है. शादी के बाद शीबा ने फिल्मी दुनिया को तो अलविदा कह दिया लेकिन वो सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव हैं इसके अलावा वो सोशली भी काफी एक्टिव रहती हैं.

सूर्यवंशी में सलमान के साथ अमृता राव और शीबा आकाशदीप दोनों ही सलमान के अपोजिट नजर आई थीं.

सलमान खान की बनी थीं ऑनस्क्रीन पत्नी
साल 1992 में सलमान खान की पहली हॉरर फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक की दी थी. लेकिन हैरान की बात ये थी कि वो फिल्म बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी. इस फिल्म में सलमान डबल रोल में नजर आए थे. फिल्म में अमृता सिंह भी अहम भूमिका में नजर आई थीं. इस हॉरर फिल्म का नाम ‘सूर्यवंशी’ था. इसी फिल्म में शीबा ने उनकी पत्नी की भूमिका निभाई थी. कहा जाता है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही सलमान को आभास हो गया था कि ये फिल्म फ्लॉप साबित होगी.

बता दें कि अपने करियर में शीबा ने कई फिल्मों में काम किया. कई बड़े स्टार्स के साथ वह लीड रोल में भी नजर आईं. लेकिन उनका करियर उस मुकाम तक नहीं पहुंच पाया जैसे कि उन्हें ऑफर मिले थे. शादी के बाद तो उन्होंने फिल्मी दुनिया को ही अलविदा कह दिया था. आज भले ही वह फिल्मी दुनिया से दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहती हैं.

Tags: Bollywood news, Salman khan, Sheeba, Sunil dutt

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *