सिंगर हंसराज रघुवंशी ने रचाई शादी, दोस्त कोमल सकलानी को बनाया जीवनसाथी, देखें PHOTOS

[ad_1]

नई दिल्ली: म्यूजिक इंडस्ट्री को ‘मेरा भोला है भंडारी’, ‘पार्वती बोली शंकर से’, ‘लागी लगन शंकरा’ जैसे हिट गाने देने वाले सिंगर हंसराज रघुवंशी शादी के बंधन में बंध चुके हैं. सिंगर ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंट कोमल सकलानी से शादी की है. दोनों की शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

हंसराज रघुवंशी की शादी में शामिल हुए विश्व चैंपियन पावरलिफ्टर महंत गौरव शर्मा ने कहा कि यह जोड़ा 2017 से रिलेशनशिप में था. शादी समारोह हिमाचल प्रदेश के सोनल जिले के कंदार गांव में हुआ. गौरव ने आगे कहा, ‘मैं दोनों को उनके खूबसूरत भविष्य के लिए बधाई देना चाहता हूं, भगवान उन्हें आशीर्वाद दे.’

हंसराज रघुवंशी की पत्नी कोमल सकलानी एक एक्ट्रेस हैं.

‘मेरा भोला है भंडारी’ गाकर हुए थे मशहूर
हंसराज रघुवंशी एक भारतीय गायक, संगीतकार और लेखक हैं जो अपने भक्ति गीतों के लिए जाने जाते हैं. 2019 में उनके गाने ‘मेरा भोला है भंडारी’ के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोकप्रिय होने के बाद वे लोगों के बीच काफई पॉपुलर हो गए थे. उन्होंने भगवान शिव को समर्पित कई भक्ति गीत गाए, जिनमें मेरा भोला है भंडारी और पार्वती बोली शंकर से शामिल हैं.

गायक हंसराज की पत्नी हैं एक्ट्रेस
हंसराज रघुवंशी ने बॉलीवुड फिल्म ‘पल पल दिल के पास’ से बतौर सिंगर डेब्यू किया था. गायक का जन्म हिमाचल प्रदेश में 18 जुलाई 1992 को हुआ था. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने फिल्म ‘ओएमजी 2’ का गाना ‘ऊंची ऊंची वादी’ भी गाया था. बता दें कि गायक की पत्नी कोमल सकलानी एक एक्ट्रेस हैं. दोनों ने इसी साल 25 मार्च 2023 को सगाई की थी.

Tags: Bollywood news, Singer

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *