| वेब सीरीज गुल्लक 4 का दमदार ट्रेलर आउट, नए किस्सों से सजा है सीजन का सफर – Hindi News | Live News in Hindi

[ad_1]

Loading

मुंबई: द वायरल फीवर के कंटेंट को दुनिया भर के दर्शक एंजॉय करते हैं। इसी बीच टीवीएफ ने वेब सीरीज गुल्लक के चौथे सीजन का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इससे पहले रिलीज हुए तीनों सीजन को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। श्रेयांश पांडे द्वारा डायरेक्ट किए गए इस शो ने डिजिटल प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर ब्लॉकबस्टर परफॉर्मेंस किया था।

गुल्लक 4 का दमदार ट्रेलर
वेब सीरीज गुल्लक के चौथे सीजन का ट्रेलर रिलीज हो चूका है। गुल्लक के ट्रेलर में मिश्रा परिवार की झलक दिखाई गई है। इस सीजन में ऑडियंस को मिश्रा परिवार की आम जिंदगी देखने मिलेगी। सोनी लिव ने अपने इंस्टाग्रम पर गुल्लक 4 के ट्रेलर को शेयर किया है। साथ ही सोनी लिव ने लिखा है कि लेकर जिंदगी की खनक, आ रही है नए किस्सों की गुल्लक। गुल्लक सीजन 4 की स्ट्रीमिंग 7 जून से एक्सक्लूसिव तौर से सोनी लिव पर होगी। बता दें कि इस सीजन में जमील खान, गीतांजलि कुलकर्णी, वैभव राज गुप्ता और हर्ष मायर नजर आने हैं।

यूजर्स का रिएक्शन
गुल्लक के चौथे सीजन के ट्रेलर की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। गुल्लक के ट्रेलर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि हमारी गर्मियों को शानदार बनाने के लिए गुल्लक और पंचायत वेब सीरीज के लिए टीवीएफ को धन्यवाद। दूसरे यूजर ने लिखा कि जून महीने का पूरा इंतजाम हो गया, पहले पंचायत फिर गुल्लक। एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह भी तीनों सीजन की तरह एक महाकाव्य होने जा रहा है।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *