विक्की कौशल की फिल्म के सेट से वायरल हुईं तस्वीरें, धांसू लुक देख झूम पड़े फैन्स, संभाजी महाराज का निभा रहे रोल

[ad_1]

मुंबई. बॉलीवुड के स्टार एक्टर विक्की कौशल की एक्टिंग की दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है. किरदार चाहे मसान का हो या फिर आर्मी कैप्टन का, विकी अपना रंग जमा देते हैं. विक्की कौशल की एक्टिंग के साथ उनके लुक्स की भी दीवानगी खूब देखने को मिलती है. विक्की कौशल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘छावा’ की शूटिंग कर रहे हैं. इस फिल्म में विक्की कौशल छत्रपति शंभाजी महाराज का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं.

विक्की कौशल की इस किरदार की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर लीक हो गईं हैं. इन तस्वीरों को देखते ही फैन्स भी काफी खुश हो गए हैं. विकी कौशल इस किरदार में जम रहे हैं. विक्की कौशल ने इन तस्वीरों में योद्धा का भेष धारण किया हुआ है. विक्की कौशल ने धोती कुर्ता पहना हुआ है. इसके साथ ही रुद्राक्ष की माला और लाल गमछा कमर में बांधा हुआ है. पतली और बारीक डाढ़ी के साथ विक्की कौशल का लुक किसी मराठा योद्धा की तरह लग रहा है. विक्की कौशल की इन तस्वीरों पर फैन्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Tags: Vicky Kaushal



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *