[ad_1]
नई दिल्ली. ‘गदर 2’ के ब्लॉकबस्टर होने के बाद बॉलीवुड के सुपरस्टार सनी देओल अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं. इन दिनों फैंस उनकी फिल्म ‘लाहौर 1947’ का इंतजार कर रहे हैं. फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी हैं और आमिर खान इसके प्रोड्यूस कर रहे हैं. तीनों की तिकड़ी पहली बार किसी फिल्म के लिए एक साथ आए हैं. हाल ही में खबर थी कि इस फिल्म के साथ प्रीति जिंटा सिल्वर स्क्रिीन पर वापसी कर रही हैं. अब फिल्म में किस विलेन की एंट्री हुई हैं, ये सामने आया है.
‘लाहौर 1947’ के लिए मेकर्स स्टारकास्ट फाइनल कर रहे हैं. अब इस फिल्म में एक और बड़े स्टार का नाम जुड़ गया है. खबर है कि इस मूवी में सूर्यवंशी फेम एक धांसू स्टार की एंट्री हो गई है, जो फिल्म में सनी देओल के पंगा लेते दिखाई देने वाले हैं.
पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने फिल्म के विलेन के नाम को फाइनल कर लिया है. इस रोल के लिए मेकर्स ने ‘सूर्यवंशी’ के ‘विलेन’ को फाइनल किया है. रिपोर्ट की मानें तो फिल्म से जुड़े करीबी सूत्र ने इसकी बारे में जानकारी दी है.
अभिमन्यु सिंह कई फिल्मों में विलेन का किरदार निभा चुके हैं.
सोर्स ने बताया कि राजकुमार संतोषी की फिल्मों में हमेशा एक मजबूत विलेन होता है, जो सदियों तक लोगों के जहन में जिंदा रहता है. इस बार भी लाहौर 1947 में विलेन एक जबरदस्त एंट्री मारने वाला है. कई नामों को परखने के बाद निर्देशक ने अभिमन्यु सिंह के नाम पर पक्की मुहर लगाई है, जो लाहौर 1947 में सनी देओल से भिड़ेगा. ये एक दमदार किरदार है.
आपको बता दें कि खबरें तो ये भी हैं कि राजकुमार संतोषी ने फिल्म में एक भूमिका के लिए एक युवा एक्टर को चुनने के लिए 37 ऑडिशन लिए हैं. सनी देओल के बेटे करण देओल ने भी ऑडिशन में हिस्सा लिया है. उन्होंने फिल्म में सनी देओल के बेटे की भूमिका के लिए यह ऑडिशन दिया था.
.
Tags: Aamir khan, Sunny deol
FIRST PUBLISHED : February 16, 2024, 14:39 IST
[ad_2]
Source link