| लाल सागर में मिसाइल से हमला, यमन के हूती विद्रोहियों पर संदेह – Hindi News | Live News in Hindi

[ad_1]

प्रतिकात्मक तस्वीर (सौजन्य सोशल मीडिया)

यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा कथित रूप से दागी गयी एक मिसाइल बृहस्पतिवार को लाल सागर में गिरी। हालांकि इस हमले में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

Loading

दुबई : यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा कथित रूप से दागी गयी एक मिसाइल बृहस्पतिवार को लाल सागर में गिरी। हालांकि इस हमले में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। संबंधित अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार इस हमले के वक्त वहां से एक वाणिज्यिक जहाज गुजर रहा था जिसे किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। ब्रिटिश सेना के समुद्री व्यापार संचालन केंद्र ने बताया कि यह हमला बाब अल-मन्देब जलडमरूमध्य के निकट दक्षिणी लाल सागर में हुआ।

फिलहाल हूती विद्रोहियों ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन ऐसा संदेह जताया जा रहा है कि हूती विद्रोहियों ने इस हमले को अंजाम दिया है। घटना को लेकर ब्रिटिश सेना के समुद्री व्यापार संचालन केंद्र ने बताया कि यह हमला बाब अल-मन्देब जलडमरूमध्य के निकट दक्षिणी लाल सागर में हुआ। निजी सुरक्षा कंपनी एम्ब्रे ने इसी तरह के हमले की सूचना दी है।

बता दें कि हूती विद्रोहियों ने हाल के महीनों में अदन की खाड़ी और लाल सागर में जहाजों पर हमले किये हैं और इजराइल से गाजा में युद्ध समाप्त करने की मांग की है।

कौन हैं हूती

हूती यमन के शिया जैदी समुदाय का एक हथियारबंद समूह है। इस समूह का गठन किया 1990 के दशक हुआ था। तत्कालीन राष्ट्रपति अली अब्दुल्लाह सालेह पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर इस समूह ने लड़ाई छेड़ी थी। अभियान के संस्थापक हुसैन अल हूती के नाम पर इनका नाम पड़ा। हूती अमेरिका, इजराइल और यहूदियों के खिलाफ और इस्लाम के समर्थक हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *