राजस्थान ने लगाई जीत की हैट्रिक, मुंबई को फिर मिली हार; पराग, बोल्ट और चहल चमके MI vs RR Live Score IPL 2024 Match 14 Mumbai Indians vs Rajasthan Royals Live Updates in Wankhede Stadium on 1 April 2024-cricket news

MI vs RR Highlights IPL 2024 Updates: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने आईपीएल 2024 में जीत की हैट्रिक लगा दी है। आरआर ने सोमवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 6 विकेट से विजयी परचम फहाराया। एमआई ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 126 रन का लक्ष्य रखा, जिसे राजस्थान ने 15.3 ओवर में चार विकेट गंवाकर चेज कर लिया। हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई टीम को लगातार जीत मैच में हार का मुंह देखना पड़ा है। रियाग पराग ने आरआर के लिए शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 39 गेंदों में नाबाद 54 रन बनाए। पराग ने पांच चौके और तीन छक्के लगाए। उन्होंने आर अश्विन (16) के साथ चौथे विकेट के लिए 32 रन जोड़े। पराग ने शुभम दुबे (नाबाद 8) के साथ पांचवें विकेट के लिए 39 रन की अटूट साझेदारी की। 

राजस्थान के ओपनर यश्सवी जायवाल (10), जोस बटलर (13) और कप्तान संजू सैमसन (12) कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। मुंबई के तेज गेंदबाज आकाश मधवाल ने तीन विकेट लिए। क्वेना मफाका ने एक शिकार किया। इससे पहले, मुंबई ने 125/9 का स्कोर खड़ा किया।। आरआर की ओर से ट्रेंट बोल्ट (22 रन देकर तीन विकेट) और युजवेंद्र चहल (11 रन देकर तीन विकेट) ने घातक गेंदबाजी की। पेसर नांद्रे बर्गर ने दो विकेट चटकाए। एमआई के लिए हार्दिक ने सर्वाधिक रन बनाए। उन्होंने 21 गेंदों में 6 चौकों के जरिए 34 रन जुटाए। तिलक वर्मा ने 32 रन की पारी खेली। 

टॉस गंवाने के बाद पहले बैटिंग करनी उतरे एमआई की शुरुआत बेहद खराब रही। बोल्ट ने पहले ओवर में रोहित शर्मा और नमन धीर को पवेलियन भेजा। उन्होंने तीसरे ओवर में डेवाल्ड ब्रेविस को आउट किया। तीनों गोल्डन डक का शिकार हुए। ईशान किशन (16) बड़ी पारी नहीं खेल पाए। मुंबई की खस्ता हालत का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि चार विकेट महज 20 के स्कोर पर गिर गए। इसके बाद, हार्दिक और तिलक ने पांचवें विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी की और विकेटों का पतझड़ रोका। चहल ने10वें ओवर में हार्दिक और 14वें ओवर में तिलक का शिकार किया।  टिम डेविड (17) छाप नहीं छोड़ सके। पीयूष चावला 3 रन ही बना पाए।

एमआई ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई फेरबदल नहीं किया। आरआर ने संदीप शर्मा की जगह नांद्रे बर्गर को शामिल किया। आरआर का हिस्सा दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने सोमवार को स्पेशल डबल सेंचुरी लगाई। दरअसल, अश्विन 200वां आईपीएल मैच खेलने मैदान पर उतरे। एमआई वर्सेस आरआर हेड-टू-हेड की बात करें तो दोनों का कुल 29 बार आमना-सामना हुआ है। मुंबई ने इस दौरान 15 और राजस्थान ने 13 मैच अपने नाम किए। एक मुकाबला बेनतीजा रहा।

MI vs RR Score

RR 127/4 (15.3 ओवर)

MI 125/9 (20 ओवर)

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, गेराल्ड कोएत्जी, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जसप्रीत बुमराह, क्वेना मफाका

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, नांद्रे बर्गर, युजवेंद्र चहल

Mon, 01 Apr 2024 11:09 PM

राजस्थान ने मुंबई के खिलाफ दर्ज की धमाकेदार जीत

राजस्थान ने मुंबई के खिलाफ 6 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की है। रियान पराग (नाबाद 54) ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने कोएत्जी द्वारा डाले गए 16वें ओवर की शुरुआती दो गेंदों पर छक्का लगाया और फिर चौका जड़कर राजस्तान को जीत दिलाई। शुभम दुबे 8 रन बनाकर नाबाद रहे।

Mon, 01 Apr 2024 10:45 PM

MI vs RR LIVE Score- बड़ी पारी नहीं खेल पाए आर अश्विन

राजस्थान का चौथा विकेट आर अश्विन के रूप में गिरा है। उन्हें मधवाल ने 13वें ओवर में अपना शिकार बनाया। अश्विन ने 16 गेंदों में 16 रन बटोरे। उन्होंने एक चौका जमाया। उन्होंने पराग के साथ चौथे विकेट के लिए 40 रन की पार्टनरशिप की। पराग 25 और शुभम दुबे 5 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

Mon, 01 Apr 2024 10:31 PM

MI vs RR LIVE Score- 10 ओवर का खेल हुआ समाप्त

राजस्थान ने 10 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 73 रन जोड़े हैं। आरआर को जीत के लिए 60 गेंदों में 53 रन की जरूरत है। पराग 16 और अश्विन 9 के निजी स्कोर पर हैं।

Mon, 01 Apr 2024 10:17 PM

MI vs RR LIVE Score- जोस बटलर को मधवाल ने भेजा पवेलियन

मधवाल ने मुंबई को तीसरी सफलता दिलाई है। उन्होंने सातवें ओवर में जोस बटलर (6 गेंदों में 10, दो चौके) को पवेलियन भेजा। बटवर ने छक्का मारने के चक्कर में डेविड को कैच दमाया।

Mon, 01 Apr 2024 10:05 PM

MI vs RR LIVE Score- सैमसन को आकाश मधवाल ने किया बोल्ड

राजस्थान को दूसरा झटका संजू सैमसन के रूप में लगा है। उन्हें आकाश मधवाल ने पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर बोल्ड किया। सैमसन ने बटलर के संग 32 रन की साझेदारी की। उनके बल्ले से 10 गेंदो में 12 रन निकले। सैमसन ने तीन चौके मारे।

Mon, 01 Apr 2024 09:59 PM

MI vs RR LIVE Score- बटलर और सैमसन ने संभाल रखा मोर्चा

बटलर और सैमसन ने बखूबी मोर्चा संभाल रखा है। हार्दिक ने चौथे ओवर में बटलर का कैच छोड़ दिया। राजस्थान 50 रन की ओर बढ़ रही है।

Mon, 01 Apr 2024 09:40 PM

MI vs RR LIVE Score- यशस्वी जायसवाल बने मकाफा का शिकार

राजस्थान को पहले ओवर में झटका लगा है। क्वेना मफाका ने ओवर की आखिरी गेंद पर यशस्वी जायसवाल का शिकार किया। यशस्वी ने कवर की दिशा में शॉट खेला और टिम डेविड को कैच थमा दिया। उन्होंने 6 गेंदों में दो चौकों के जरिए 10 रन बनाए।

Mon, 01 Apr 2024 09:36 PM

 MI vs RR LIVE Score- राजस्थान को मिला 126 रन का टारगेट

राजस्थान को 126 रन का टारगेट मिला है। आवेश ने 20वें ओवर में 10 रन खर्च किए, जिसमें एक लेग बाई का आया। बुमराह 8 और मधवाल 4 रन बनाकर नाबाद रहे।

Mon, 01 Apr 2024 09:16 PM

MI vs RR LIVE Score- टिम डेविड नहीं मचा पाए धमाल

टिम डेविड मुश्किल वक्त में धमाल नहीं मचा पाए। उन्होंने 24 गेंदों में 17 रन बनाए। उन्होंने एक छक्का मारा। डेविड को बर्गरन ने 19वें ओवर में पवेलियन की राह दिखाई।

Mon, 01 Apr 2024 09:04 PM

MI vs RR LIVE Score- गेराल्ड कोएत्जी सस्ते में हुए आउट

मुंबई ने आठवां विकेट खो दिया है।  गेराल्ड कोएत्जी ने 9 गेंदो में चार रन जुटाए। उन्हें चहल ने 17वें ओवर में अपने जाल में फंसाया।

Mon, 01 Apr 2024 09:03 PM

MI vs RR LIVE Score- मुंबई इंडियंस ने 100 का आंकड़ा किया पार

मुंबई इंडियंस ने 16वें ओवर में जाकर 100 का आंकड़ा पार किया। टिम डेविड के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है। वह 16 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

Mon, 01 Apr 2024 08:48 PM

MI vs RR LIVE Score- तिलक वर्मा बने चहल का शिकार

चहल ने आरआर को सातवीं सफलता दिलाई है। उन्होंने तिलक वर्मा को 14वें ओवर में आर अश्विन के हाथों लपकवाया। उन्होंने शॉर्ट थर्ड पर डाइव लगाकर शानदार कैच लपका। तिलक ने 29 गेंदों में 32 रन का योगदान दिया। उन्होंने 2 छक्के उड़ाए।

Mon, 01 Apr 2024 08:39 PM

MI vs RR LIVE Score- आवेश ने पीयूष चावला को किया आउट

मुंबई का छठा विकेट पीयूष चावला के रूप में गिरा है। उन्हें आवेश खान ने 12वें ओवर में हेटमायर को कैच कराया। चावला ने 6 गेंदों में 3 रन बनाए। तिलक 27 और टिम डेविड 2 के निजी स्कोर पर हैं।

Mon, 01 Apr 2024 08:25 PM

MI vs RR LIVE Score- कप्तान हार्दिक पांड्या लौटे पवेलियन

मुंबई को बड़ा झटका लगा है। कप्तान हार्दिक पांड्या पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने 21 गेंदों में 6 चौकों के जरिए 34 रन की पारी खेली पांड्या को युजवेंद्र चहल ने 10वें ओवर में अपने जाल में फंसाया। उन्होंने तिलक वर्मा के संग पांचवें विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी की।

Mon, 01 Apr 2024 08:12 PM

MI vs RR LIVE Score- मुंबई की टीम पहुंची 50 रन के पार

मुंबई ने 50 का आंकड़ा पार कर लिया है। कप्तान हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने बखूबी मोर्चा संभाल रखा है। आवेश ने सातवें ओवर में 13 रन खर्च किए। हार्दिक 21 और तिलक 20 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Mon, 01 Apr 2024 07:58 PM

MI vs RR LIVE Score- ईशान किशन का नहीं चला बल्ला

मुंबई ने चौथा विकेट गंवा दिया है। ईशान किशन बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 14 गेंदों में 16 रन जोड़े। उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया। उन्हें बर्गर ने चौथे ओवर में विकेट के पीछे कैच कराया। 

Mon, 01 Apr 2024 07:51 PM

MI vs RR LIVE Score- डेवाल्ड ब्रेविस भी शून्य पर हुए आउट

बोल्ट ने राजस्थान को तीसरी सफलता दिलाई है। उन्होंने तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर डेवाल्ड ब्रेविस को अपने जाल में फंसाया। ब्रेविस ने नांद्रे बर्गर को कैच थमाया। वह भी शून्य पर आउट हुए। ईशान किशन 12 और तिलक वर्मा 2 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

Mon, 01 Apr 2024 07:40 PM

MI vs RR LIVE Score- रोहित और नमन का नहीं खुला खाता

मुंबई ने खराब शुरुआत की है। तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने पहले ओवर में मुंबई को दो झटके दिए।  उन्होंने रोहित शर्मा  पांचवीं गेंद पर विकेटकीपर सैमसन को कैच कराया। वहीं, नमन धीर आखिरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। उन्होंने रिव्यू लिया लेकिन अंपायर कॉल पर पवेलियन लौट गए। दोनों का खाता नहीं खुला।

Mon, 01 Apr 2024 07:26 PM

MI vs RR LIVE Score- मुंबई और राजस्थान के सब्स्टिट्यूट प्लेयर्स

मुंबई इंडियंस सब्स्टिट्यूट: डेवाल्ड ब्रेविस, नुवान तुषारा, रोमारियो शेफर्ड, नेहल वढेरा, शम्स मुलानी

राजस्थान रॉयल्स सब्स्टिट्यूट: रोवमैन पॉवेल, तनुश कोटियन, कुलदीप सेन, शुभम दुबे, आबिद मुश्ताक

Mon, 01 Apr 2024 07:12 PM

MI vs RR LIVE Score- टॉस गंवाने के बाद क्या बोले हार्दिक पांड्या?

टॉस गंवाने के बाद एमआई कैप्टन हार्दिक पांड्या ने  कहा कि हम पहले गेंदबाजी करने की योजना बना रहे थे। इस गेम का हिस्सा बनना काफी रोमांचक है। हम हमेशा भविष्य की ओर देखते हैं, प्रक्रिया का पालन करने की जरूरत है। मैं उस ब्रांड का क्रिकेट खेलने को उत्सुक हूं, जिसका हर कोई आनंद लेता है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *