[ad_1]
नई दिल्ली. बॉलीवुड की हर शादी खास होती है. फैंस इन शादी में भले शरीख न हो सके, लेकिन तस्वीरों और वीडियोज के जरिए वह इन शादियों से वो खुद को जोड़ ही लेते हैं. ग्रैंड वेडिंग, डेस्टिनेशन वेडिंग, बड़ेृ-बड़े डिजाइनर्स से लेकर मेहंदी के डिजाइन और चूड़ा तक सुर्खियों में रहता है. सुपरस्टार आमिर खान और उनकी पहली पत्नी फिल्म निर्माता रीना दत्ता की बेटी इरा खान ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखारे से शादी कर ली है, जिसका आयोजन बीते दिन ताज ग्रैंड होटल में किया गया.
बॉलीवुड की शादियों पर हर किसी की नजर रहती है. ये सितारे अपनी या अपने बच्चों की ग्रैंड वेडिंग या डेस्टिनेशन वेडिंग का ऑप्शन चुनते हैं. इनकी शादियों में पानी की तरह पैसा बहाया जाता है और एक से बढ़कर एक नई चीजें देखने को भी मिलती हैं. लेकिन, बॉलीवुड के ही एक सुपर स्टार की बेटी ने बेहद सिंपल शादी कर हर किसी को हैरान कर दिया. जी हां… आमिर खान की बेटी आयरा खान की शादी बेहद साधारण तरीके से हुई, जिसकी अब काफी चर्चा हो रही है.
शादी की कई तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिसमें दूल्हा-दुल्हन को अलग अंदाज में देखा जा सकता है, जो देखने लायक है दोनों ने हैवी लहंगा और नॉर्मल शादी करने वाले जोड़े का लुक छोड़कर बेहद सिंपल लुक चुना है.
आयरा हैवी लहंगा छोड़कर हेरम पैंट और दुपट्टा लिए दिखी. हाथ में आयरा ने ना तो चूड़ी पहनी थी और न ही चूड़ा, उन्होंने एक हाथ में स्पोर्ट्स वॉच पहनी थी. इसके साथ उन्होंने पैरों में कोल्हापुरी चप्पल पहनी थी. जबकि, नुपुर जिम के कपड़ों में नजर आए.
चमक-धमक से दूर आमिर खान की बेटी आयरा और नुपुर शिखरे की तस्वीरें अब वायरल हो रही हैं. फोटो साभार-विरल भयानी.
सोशल मीडिया पर वायरल आगे क्लिप में नुपुर और आयरा शादी के कागजातों पर साइन करते हुए नजर आ रहे हैं. इस सिंपल शादी की काफी चर्चाएं हो रही हैं. कुछ लोगों के ये रास आ रहा है. वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि ये लाइमलाइट में आने की तरीका है. सोशल मीडिया पर अब यूजर्स आमिर के दामाद की बनियान और निक्कर वाली वीडियोज और फोटो शेयर कर कह रहे हैं कि ‘शायद शेरवानी में चटनी गिर गई थी…’ वहीं, कुछ आमिर खान की फिल्म 3 इडियट्स से जोड़कर इसे देख रहे हैं.
लोगों ने ये सब देखकर जमकर टांग खिचाई की है। किसी ने मजाक उड़ाते हुए कहा- इसने भाग कर शादी की है तो किसी ने बोरिंग शादी कहकर लिखा कि ये इस साल बिल्कुल भी ट्रेंड नहीं होनेवाला. कुछ लोगों ने आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को याद किया है, जिसमें उनका किरदार केवल भागता हुआ नजर आया था. किसी ने लिखा है- मुंबई में ट्रैफिक का हाल देखकर दूल्हे ने सोचा कि दौड़कर पहले पहुंच जाऊंगा.

So #NupurShikhare jogged all the way from Santacruz to Taj LE for his wedding with #IraKhan. Aur idhar meri kismat mein, the guy I had the hots for, ran away faster than a would, at the mention of the C word. Men and their perennial problem of cold feet and chickening out pic.twitter.com/5ZriJo1yZS
— Unapologetically Archana (@auk_sanejourno) January 4, 2024
चमक-धमक से दूर आमिर खान की बेटी आयरा और नुपुर शिखरे की शादी के वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं और फैंस बॉलीवुड की इस अनोखी शादी को देखकर हैरान हैं. इन सबके बीच बता दें कि रजिस्टर्ज मैरिज करने के बाद अब आयरा खान और नुपुर शिखरे की उदपुर में पूरे रीति-रिवाजों के साथ शादी होगी. इसके बाद आमिर खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए रिसेप्शन पार्टी भी होस्ट करेंगे जिसमें कईं बड़े सितारों के आने की उम्मीद है.
.
Tags: Aamir khan, Ira Khan
FIRST PUBLISHED : January 4, 2024, 11:01 IST
[ad_2]
Source link