| मैक्सिको में जंगलराज, दक्षिणी राज्य चियापास के कस्बे में गोलीबारी में 11 लोगों की मौत

[ad_1]

(फाइल फोटो)

Loading

मेरिडा: मैक्सिको के दक्षिणी राज्य चियापास के एक छोटे से कस्बे में मंगलवार को सामूहिक गोलीबारी की घटना में 11 लोगों की मौत हो गई। राज्य अभियोजक के कार्यालय ने यह जानकारी दी। अभियोजक कार्यालय ने बताया कि चियापास के चिकोमुसेलो कस्बे में गोलीबारी हुई थी। इस क्षेत्र को प्रवासियों और नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए जाना जाता है। राज्य अभियोजक के कार्यालय ने बताया कि इस क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करों के गिरोहों के बीच विवाद सामने आते रहे हैं और हाल में सोमवार को भी नशीले पदार्थ बेचने वाले समूहों में टकराव हुआ था। उसने बताया कि मंगलावर को हुई गोलीबारी में मारे गए कुछ लोग चिकोमुसेलो के ही निवासी हैं।

बता दें कि इससे पहले सोमवार के दिन मेक्सिको सिटी के दक्षिण में गोलीबारी की एक घटना में आठ लोगों के मारे गए थे। मेक्सिको सिटी की सीमा से सटे मोरेलोस राज्य में घटना देर रात हुइट्जिलैक में घटी। जंगलों से घिरे पहाड़ी शहर में हुइट्जिलैक अवैध लकड़हारों, अपहरणकर्ताओं और मादक पदार्थ तस्कर गिरोहों का असर है। शहर के मेयर राफेल वर्गास ने घटना को एक भयावह हिंसक कृत्य करार दिया और कहा कि इसमें कई लोग मारे गए थे।

गौरतलब हो कि इससे पहले दिसंबर महीने में मेक्सिको के उत्तर-मध्य प्रांत गुआनाजुआतो के साल्वाटियेरा शहर में तड़के एक क्रिसमस समारोह में शामिल लोगों पर बंदूकधारियों ने हमला कर दिया था, जिसमें करीब 12 लोगों की मौत हो गई थी। सलामांका शहर में गोलीबारी की एक अन्य घटना में चार और लोगों की मौत हो गई थी। साल्वाटियेरा में क्रिसमस समारोह के खत्म होने के बाद जब लोग कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल रहे थे तभी उन पर गोलीबारी की गई थी। (एजेंसी इनपुट के साथ)



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *