[ad_1]
नई दिल्ली. बॉलीवुड सितारों ने धूम-धाम से नए साल का स्वागत किया. जहां ज्यादातर बॉलीवुड सितारों ने पार्टी कर शानदार तरीके से 2024 की शुरुआत की. वहीं बॉलीवुड की ‘धक-धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित ने गणपति बप्पा के दर्शन कर नए साल की शुरुआत की है. माधुरी दीक्षित पति श्रीराम नेने और बेटे के साथ बप्पा के दर्शन करने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची थीं. एक्ट्रेस ने परिवार संग माथा टेक नया साल मंगलमय होने की कामना की और साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी अपकमिंग फिल्म की सफलता के लिए भी गणपति बप्पा से आशीर्वाद लिया.
माधुरी दीक्षित जल्द ही एक मराठी फिल्म में नजर आने वाली हैं. एक्ट्रेस की मराठी फिल्म ‘पंचक’ जल्द ही रिलीज होने वाली है. ये फिल्म 5 जनवरी को रिलीज होने के लिए तैयार है. सिद्धिविनायक में दर्शन के दौरान माधुरी दीक्षित सूट पहने दिखीं. वहीं उनके पति श्रीराम नेने बेटे संग लाल रंग के कुर्ते में ट्विनिंग करते दिखे.
माधुरी दीक्षित जल्द ही मराठी फिल्म में नजर आने वाली हैं. (फोटो साभार- local18)
सादगी ने जीता दिल
एक्ट्रेस ने दर्शन के बाद वहां मौजूद फैंस के साथ फोटो भी खिंचवाई. माधुरी दीक्षित की सादगी फैंस को खासा आकर्षित करते दिखी. उनका सादगी भरा अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वाहवाही बटोर रहा है. बप्पा के दर्शन के बाद एक्ट्रेस ने बप्पा की फोटो और माला के साथ भी पोज दिए.
ओटीटी पर दिखाया जलवा
अगर वर्क फ्रंट पर बात करें तो माधुरी दीक्षित ने बॉलीवुड और मराठी फिल्मों के अलावा ओटीटी पर भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है. वह साल 2022 में वेब सीरीज ‘फेम गेम’ में नजर आई थीं. इस सीरीज में एक्ट्रेस के अपोजिट संजय कपूर दिखे थे और दोनों की जोड़ी पर्दे पर एक बार फिर पुराना जादू दोहराने में सफल रही थी. उसके बाद माधुरी दीक्षित फिल्म ‘मजा मा’ में भी दिख चुकी हैं. ‘मजा मा’ में एक्ट्रेस गजराज राव, बरखा सिंह और सिमोन सिंह संग नजर आई थीं.
.
Tags: Bollywood, Entertainment news., Madhuri dixit
FIRST PUBLISHED : January 2, 2024, 14:25 IST
[ad_2]
Source link