माथे पर चोट, चेहरे पर पसीना, वरुण धवन के लिए ‘बेबी जॉन’ साबित हुई सबसे मुश्किल फिल्म, एक्टर ने शेयर कीं फोटोज

[ad_1]

नई दिल्ली.  बॉलीवुड एक्‍टर वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्‍म ‘बेबी जॉन’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. हाल ही में एक्टर ने अपनी इस फिल्म के सेट से फोटोज शेयर की और बताया कि ये फिल्म उनके करियर की अबतक की सबसे मुश्किल फिल्मों में शुमार है. सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में वरुण धवन शूटिंग के दौरान घायल नजर आ रहे हैं. उनके माथे पर चोट के निशान दिख रहे हैं और चेहरा पसीने से लतपत है.

मंगलवार को जैसे ही फिल्म ने शूटिंग ने 70वें दिन में प्रवेश किया, वरुण ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म की शूटिंग से कुछ बीटीएस तस्वीरें शेयर की. उन्होंने बताया कि उन्होंने सुबह होने तक लगातार फिल्म की शूटिंग की. इन फोटोज में वरुण धवन स्वेटशर्ट पहने दिख रहे हैं जिपर उनकी फिल्म का नाम ‘बेबी जॉन’ लिखा है.

फिल्म ‘बेबी जॉन’ तमिल फिल्म ‘थेरी’ की रीमेक है. (फोटो साभार-instagram@varundvn)

इन फोटोज को शेयर करते हुए वह कैप्शन में लिखते हैं, ‘बेबी जॉन’ की शूटिंग का 70वां दिन, जब तक सूरज नहीं निकला तब तक लगातार शूटिंग की गई और फिर हमारी यूनिट भी चलती रही. ये मेरे करियर की अबतक की सबसे मुश्किल शूटिंग है.’

‘बेबी जॉन’ एक एक्शन ड्रामा है, और तमिल फिल्म ‘थेरी’ की रीमेक है, जिसे ‘जवान’ फेम एटली ने निर्देशित किया था. एटली द्वारा सह-निर्मित, ‘बेबी जॉन’ कैलीस द्वारा लिखित और निर्देशित है. फिल्म में कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, जैकी श्रॉफ, सान्या मल्होत्रा, राजपाल यादव और शीबा चड्ढा भी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं.

Tags: Bollywood actors, Entertainment news., Varun Dhawan

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *