Bharat Bandh Live updates: किसान संगठनों ने 16 फरवरी यानी आज भारत बंद का आह्वान किया है। एमएसपी की गारंटी के साथ 11 अन्य मांगों को लेकर किसान एक बार फिर आंदोलन कर रहे हैं। आज का भारत बंद सुबह 6 बजे से शाम के 4 बजे तक चलेगा। इससे पहले किसान पंजाब में कई जगहों पर ट्रेन की पटरियों पर बैठे रहे। किसानों के इस आंदोलन की वजह से रेल यातायात प्रभावित हो सकता है। जानकारी के मुताबिक 6 ट्रेनों को लुधियाना-साहनेवाल-चंडीगढ़ रूट पर डायवर्ट कर दिया गया है। दिल्ली की सीमाओं पर जाम देखा जा रहा है। गाजीपुर बॉर्डर पर भी वाहनों की लंबी कतारें हैं।
यह देशव्यापी हड़ताल संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने बुलाई है जिसका नाम ‘ग्रामीण भारत बंद’ दिया गाय है। इसमें ग्रामीण इलाकों में औद्योगिक कामकाज बंद रहेगा। कई जगहों पर राजमार्ग बाधित हो सकते हैं। वहीं एंबुलेंस, शादी वाले वाहनो और परीक्षा देने जा रहे छात्रों को नहीं रोका जाएगा। लाइव अपडेट्स के लिए जुड़े रहें…
Bharat Bandh Live: गाजीपुर बॉर्डर पर 70 पर्सेंट बंद है सड़क
Bharat Bandh Live: दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर बैरिकेडिंग लगाई गई है। यहां 70 प्रतिशत सड़क बैरिकेडिंग से बंद की गई है। इसके चलते भारी जाम है। यहा ंमिनटों का सफर लोग घंटों में तय कर रहे हैं। बंद की मार दिहाड़ी मजदूरों पर भी पड़ती है। इसके अलावा आने जाने वाले लोगों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
Bharat Bandh Live: दिल्ली की सीमाओं पर चेकिंग, भारी जाम
Bharat Bandh Live: किसानों के भारत बंद के चलते आज सुबह से ही ट्रैफिक पर असर देखने को मिल रहा है। दिल्ली की सीमाओँ पर गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है। नोएडा से दिल्ली जाने वाले लोग अगर चिल्ला बॉर्डर से गुजरना चाहते हैं तो जान लें कि यहां लंबा जाम लगा है। ऐसे में मेट्रो का इस्तेमाल करना बेहतर रहेगा। वहीं सिंघु बॉर्डर पर भी लंबा जाम लगा है। पुलिस ने बैरिकेडिंग भी बढ़ाई है।
Bharat Bandh Live: कपूरथला में बंद का असर
Bharat Bandh Live: पंजाब के कपूरथला में भारत बंद का असर देखा जा रहा है। यहां बड़ी संख्या में दुकानें बंद हैं। वहीं यातायात भी थमा हुआ है। यहां किसानों ने हाइवे भी बंद करने की बात कही थी।
Bharat Bandh Live: बंद का दिख रहा मिला जुला असर
Bharat Bandh Live: पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर प्रदेश में भारत बंद का मिला जुला असर देखने को मिल रहा है। हालांकि बहुत जगहों पर मंडी खुली हुई हैं। पंजबा के खन्ना में सुभाष बाजाप, लालहेड़ी मार्केट और समराला रोड मार्केट खुली है। आज यह बंद सुबह 6 बजे शुरू हुआ है जो कि शाम को चार बजे तक चलेगा।
Bharat Bandh Live: गाजीपुर बॉर्डर पर भारी जाम, गाड़ियों की लंबी कतार
Bharat Bandh Live: किसानों के भारत बंद के बीच गाजीपुर बॉर्डर पर भारी जाम देखा जा रहा है। यहां गाड़ियों की कतार कई किलोमीटर तक लगी हैं। वहीं प्रशासन ने दिल्ली में लोगों को मेट्रो का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। कई रूट्स में डायवर्जन किया गया है।
Bharat Bandh Live: सिख गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी का भी समर्थन
सिख गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी ने भी किसानों के भारत बंद का समर्थन किया है। इस मौके पर एसजीपीसी से जुड़ी संस्थाएं और स्कूल बंद रहेंगे। बता दें कि किसान आंदोलन के दौरान गुरुद्वारों ने किसानों के लिए लंगर का इंतजाम करने की बात भी कही थी।
Bharat Bandh Live: दिल्ली पुलिस ने बताया डायवर्जन
Bharat Bandh Live: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अडवाइजरी जारी की है कि अंतरराज्यीय बसों, ट्रकों को सिग्नेचर ब्रिज से खजूरी चौक वाया लोनी बॉर्डर से ईस्टर्न पेरिफेरल रोड की ओर डायवर्जन लेना होगा। इसके अवावा आजापुर मंडी से संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर जाने वाले ट्रक सर्विस रोड से होकर आउटर रिंग रोड, हैदरपुर वाटर प्लांट की ओर जा सकते हैं। मुकरबा चौक से एनएच 44 की ओर केवल डीटीसी बसें और कारें ही जा सकती हैं।
Bharat Bandh Live:: पंजाब और दिल्ली सरकार पर बरसे खट्टर
Bharat Bandh Live: भारत बंद के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा है कि किसान संगठनों को दिल्ली और पंजाब की सरकार का समर्थन मिला हुआ है। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर अब दिल्ली के लालकिले जैसा कांड नहीं होने दिया जा सकता। उन्होंने कहा कि जहां भी बैरिकेडिंग की गई है वह पंजाब में नहीं बल्कि हरियाणा की सीमा में है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को पहले किसानों के हित में कदम उठाने चाहिए।
Bharat Bandh Live: क्या है दिल्ली का हाल
Bharat Bandh Live: भारत बंद को लेकर दिल्ली पुलिस ने पूरी तैयारी की है। दिल्ली की सीमा पर चौकसी बढ़ाई गई है। वहीं गौतमबुद्ध नगर जिले में धारा 144 लागू है। दिल्ली पुलिस ने अडवाइजरी जारी की है। सिंघू, टिकरी औऱ गाजीपुर बॉर्डर पर बैरिकेडिंग लगाई गई है। यहां लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है।
Bharat Bandh: क्या है गाजीपुर बॉर्डर का हाल
गाजीपुर बॉर्डर काफी संवेदनशील है। यहां पश्चिम उत्तर प्रदेश के किसान आ सकते हैं। यहां सुबह से ही दिल्ली पुलिस की तैनाती है। यहां कल कुछ किसान आए थे। इसके बाद से सुरक्षाबल यहां तैनात हैं। यहां बैरिकेड लगाए गए हैं। यहां किसानों के प्रदर्शन को रोकने की पूरी तैयारी है। कई रास्तों पर यातायात बंद है।प्रशासन कार्रवाई के लिए तैयार है।
Bharat Bandh: शंभू बॉर्डर पर किसानों का डेरा, सरकारी बसें भी सड़कों से नदारद
भारत बंद का असर दिखने लगा है। शंभू बॉर्डर पर किसानों ने डेरा डाल रखा है। दे में कई जगहों पर चक्काजाम का ऐलान किया है। जानकारी के मुताबिक पंजाब में तीन हजार सरकारी बसें भी सड़कों से नदारद हैं। बता दें कि इस समय सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं भी चल रही हैं। ऐसे में छात्रों से एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचने को कहा है। अब रविवार को किसानों और सरकारों के बीच चौथे दौर की बात होनी है।
Bharat Bandh: तीन घंटे टोल फ्री करने का ऐलान
बता दें कि किसान आंदोलन की वजह से नोएडा में धारा 144 लागू है। किसान संगठनों ने दोपहर 12 बजे से शाम के तीन बजे तक हरियाणा में टोल फ्री कराने का ऐलान किया है। वहीं पंजाब में भी भारत बंद का असर नजर आ रहा है। प्राइवेट बसें नहीं चल रही हैं। इशके अलावा सब्जियों और फलों की मंडियों में सन्नाटा है।
Bharat Bandh: क्या खुला और क्या बंद
बड़ी संख्या में किसान पंजाब और हरियाणा सीमा पर रोक दिए गए हैं। शंभू बॉर्डर पर किसानों ने डेरा डाल रखा है। वहीं भारत बंद पर परिवहन, कृषि गतिविधियां, मनरेगा, निजी कार्यालय, ग्रामीण दुकाने और औद्योगिक कारखाने बंद रहेंगे। किसानों के आंदोलन के साथ बड़ी संख्या में मजदूर भी जुड़े हैं। वहीं एंबुलेंस सेवा, अस्पताल, बैंक, मेडिकल स्टोर, विवाह और परीक्षा देने जाने वाले लोगों पर कोई असर नहीं होगा।
Bharat Bandh: रेल की पटरी पर बैठे किसान
पंजाब में चार घंटे के लिए रेल रोको का आह्वान किया गया है। किसान कई जगहों पर रेल की पटरियों पर बैठ गए। दिल्ली-अमृतसर रूट पर कई जगह किसान धऱना दे रहे हैं। रेलवे के प्रवक्ता के मुताबिक शताब्दी औऱ शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस को लुधियाना रेलवे स्टेशन पर ही खत्म कर दिया गया है। वहीं होशियारपुर में किसान जालंधर-पठानकोट नैशनल हाइवे पर टोल प्लाजा पर प्रदर्शन कर रहे हैं।
Bharat Bandh: यहां ऑटो-टैक्सी वाले भी हड़ताल के लिए उतरे
भारत बंद के बीच ही पंजाब के जालंधर में ट्रांसपोटरों औऱ ऑटो, टैक्सी यूनियन ने बड़ा ऐलान किया है। उनका कहना है कि 16 फरवरी को यातायात बंद रखेंगे और वे किसान आँदोलन का समर्थन करेंगे। बता दें कि किसान लगातार चौथे दिन आँदोलन कर रहे हैं। पंजाब में बड़े स्तर पर इस भारत बंद का असर नजर आ सकता है।
Bharat Bandh: यहां ऑ
भारत बंद के बीच ही पंजाब के जालंधर में ट्रांसपोटरों औऱ ऑटो, टैक्सी यूनियन ने बड़ा ऐलान किया है। उनका कहना है कि 16 फरवरी को यातायात बंद रखेंगे और वे किसान आँदोलन का समर्थन करेंगे। बता दें कि किसान लगातार चौथे दिन आँदोलन कर रहे हैं। पंजाब में बड़े स्तर पर इस भारत बंद का असर नजर आ सकता है।
Bharat Bandh: दिल्ली में कितना होगा भारत बंद का असर
राकेश टिकैत ने कहा है कि 16 फरवरी को किसान खेतों में काम ना करें। वहीं इस बंद का असर दिल्ली में कम ही दिखने के आसार हैं। दिल्ली में 700 बाजार और औद्योगिक कारखाने खुले रहेंगे। व्यापारियों का कहना है कि दिल्ली में इसका असर नहीं होगा। वहीं शुक्रवार को दिल्ली के औचंदी बॉर्डर पर किसान प्रदर्शन करेगेए। सड़कें बंद होने की वजह से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने परीक्षाएं स्थगित की हैं।
Bharat Bandh के चलते इन रास्तों पर रहेगा डाइवर्जन
दिल्ली एनसीआर की बात करें तो भारत बंद के चलते कई जगहों पर डाइवर्जन रह सकता है। दिल्ली की सीमा से लगने वाले मार्गों पर चेकिंग बढ़ाई जाएगी। वहीं जाम लगने से रोकने के लिए कई रूट डाइवर्ट किए गए हैं। विस्तार से पढ़ें
Kisan Andolan: सरकार के साथ बैठक, क्या निकला नतीजा
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की मौजूदगी में किसान संगठनों और केंद्र सरकार के मंत्रियों पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा व नित्यानंद के बीच तीसरे दौर की वार्ता वीरवार को चंडीगढ़ सैक्टर-26 स्थित मगसीपा परिसर में देर रात 1:30 बजे तक चली। बैठक में सकारात्मक माहौल नजर आया। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा और पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान जब मीडिया से रूबरू हुए तो उनके चेहरे के भाव बता रहे थे कि मसले के हल के लिए बातचीत सही दिशा में जा रही है। वहीं, किसान नेताओं ने भी मीडिया को बताया कि संतोष जनक चर्चा रही है। हालांकि किसानों पर बल प्रयोग की उन्होंने कड़ी निंदा की और से असहनीय बताते हुए नाराजगी जाहिर की।
Bharat bandh: कहां दिखेगा भारत बंद का असर
भारत बंद के आह्वान के बावजूद बैंकों का कामकाज नहीं रुकेगा। वहीं देशभऱ में किसान चक्काजाम करने के प्रयास में हैं। ऐसे में पंजाब रोडवेज की सेवा कुछ घंटों के लिए बंद हो सकती है। वहीं दिल्ली-एनसीआर का प्रशासन इस भारत बंद को लेकर चौकन्ना है। सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इस भारत बंद का असर ग्रामीण इलाकों में दिखने की ज्यादा उम्मीद है। मनरेगा का भी काम स्थगित रह सकता है।