[ad_1]
Last Updated:
PM Modi France Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एआई शिखर सम्मेलन में भाग लेने पेरिस पहुंच हैं, जहां वे राष्ट्रपति मैक्रों से भी मिलेंगे. दोनों देश क्लीन एनर्जी और नई तकनीक में साझेदारी मजबूत कर रहे हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र दो दिनों की यात्रा पर फ्रांस पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया.
हाइलाइट्स
- पीएम मोदी AI समिट में भाग लेने फ्रांस पहुंच गए हैं.
- भारतीय मूल के लोगों ने पेरिस में पीएम मोदी का स्वागत किया.
- इमैनुएल मैक्रों ने देसी अंदाज में भारतीयों का गर्मजोशी से स्वागत किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी AI शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए फ्रांस पहुंच गए हैं. पेरिस एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. प्रधानमंत्री एयरपोर्ट से सीधा पेरिस के अपने होटल रवाना हो गए, जहां रास्ते में भारतीय मूल के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया. पीएम मोदी ने भी रुककर उनका अभिवादन किया.
पीएम मोदी ने पेरिस पहुंचने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘अभी-अभी पेरिस पहुंचा. यहां विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर उत्साहित हूं, जो एआई, टेक और इनोवेशन जैसे भविष्य के क्षेत्रों पर केंद्रित होंगे.’
Landed in Paris a short while ago. Looking forward to the various programmes here, which will focus on futuristic sectors like AI, tech and innovation. pic.twitter.com/eZzBDC52cQ
— Narendra Modi (@narendramodi) February 10, 2025
[ad_2]
Source link