[ad_1]
Agency:News18Hindi
Last Updated:
खलिस्तानी आतंकी अर्श डल्ला पर कनाडा मेहरबान दिख रहा है. अदालत से जमानत पर रिहा होने के एक महीने के बाद उसे ट्रैकिंग डिवाइस हटाने की अनुमति दे दी है. भारत में मोस्ट वांटेड डल्ला के बारे में यह खुलासा भारतीय जांच…और पढ़ें
अर्श डल्ला पर मेहरबान कनाडा सरकार.
हाइलाइट्स
- भारत के मोस्ट वांटेड अर्श डल्ला पर कनाडा मेहरबान.
- डल्ला का ट्रैकिंग डिवाइस हटाने की अनुमति मिली.
- भारत ने डल्ला के प्रत्यार्पण की कई मौको मांग की.
खलिस्तानी आतंकी अर्श डल्ला के बारे में ताजा खबर आ रही है. कनाडा में बेल पर रिहा हुए डल्ला को अब पूरी तरह से आजादी मिल गई है. यानी कि कोर्ट ने उसे अनिवार्य ट्रैकिंग डिवाइस लगाने से आजादी दे दी है. भारत से भागकर कनाडा में छिपा गैंगस्टर भारत में कई मर्डर को अंजाम दिला चुका है. उसपर दिल्ली में बम ब्लास्ट का आरोप लग चुका है. पंजाब के एक गांव से निकला लड़का कनाडा से दुनियाभर में वसूली रैकेट चलाता है. गैंगस्टर की दुनिया में नाम बना चुका 28 साल डल्ला आतंक और दहशत का पर्याय बन चुका है. डल्ला भारत में मोस्ट वांटेड है. भारत ने कई मौके पर उसकी क्राइम कुंडली भेजकर प्रत्यार्पण की मांग कर चुका है. अब डल्ला के बारे में एक ताजा खबर आ रही है कि
इंडियन एक्सप्रेस से मिली जानकारी के अनुसार, कनाडा स्थित खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) के आतंकवादी अर्शदीप सिंह गिल उर्फ अर्श दल्ला को एक महीने पहले कनाडा की एक अदालत द्वारा जमानत पर रिहा किए जाने के बाद, अब उसे जमानत की शर्त के रूप में अपने ब्रेसलेट ट्रैकर को हटाने की अनुमति दे दी गई है.
डल्ला को ट्रकिंग डिवाइस हटाने आदेश
सूत्रों के अनुसार, डल्ला के ट्रकिंग डिवाइस हटाने की जानकारी भारत की केंद्रीय जांच एजेंसियों ने दी. दरअसल, एजेंसी डल्ला की गिरफ्तारी पर चर्चा करने के लिए रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस से संपर्क किया था. उस दौरान जांच एजेंसी ने पाया कि डल्ला के पैर में लगा ट्रैकिंग डिवाइज गायब है. कनाडा पुलिस ने भारतीय एजेंसी को बताया कि डल्ला द्वारा कोर्ट में 30,000 कनाडाई डॉलर का जुर्माना भरने के बाद जमा करने के बाद उतारने का आदेश दे दिया गया था.
खालिस्तान का समर्थन का आरोप
यह ऐसे समय में आया है जब दोनों देशों के बीच संबंध, सितंबर 2023 से ठंडे पड़े हैं. कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कनाडा स्थित खालिस्तान आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत सरकार की ‘संभावित’ संलिप्तता के बारे में आरोप लगाए थे. देश के विदेशी हस्तक्षेप आयोग द्वारा भारत की पहचान उसके चुनावी मामलों में हस्तक्षेप करने वाले ‘दूसरे सबसे सक्रिय देश’ के रूप में किए जाने के बाद बदतर हो गए.
February 01, 2025, 09:47 IST
अर्श डल्ला पर कनाडा मेहरबान, जमानत मिलते ही पैर की ‘खास’ चीज से मिली आजादी
[ad_2]
Source link