भाजपा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, 195 को टिकट; वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे पीएम मोदी BJP first list of candidates for loksabha election 2024 may out today modi shah live updates-national news

BJP candidates first list for Lok Sabha Election 2024 live updates: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 195 को टिकट दिया गया है। पीएम मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि 195 में से 28 हमारी मातृ शक्ति है, 50 से कम उम्र वाले 47 युवा उम्मीदवार हैं। अनुसूचित जाति के 27, अनुसूचित जनजाति के 18 और पिछड़ा वर्ग के 57 उम्मीदवार हैं। मालूम हो कि बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) ने कैंडिडेट्स के नाम तय करने को लेकर मैराथन बैठक की थी। इस दौरान करीब 16 राज्यों के लिए नामों पर विचार-विमर्श किया गया था। लाइव हिन्दुस्तान पर हम आपको भाजपा उम्मीदवारों से जुड़ी हर एक अपडेट दे रहे हैं….

Sat, 02 Mar 2024 09:45 PM

BJP Lok Sabha candidate list 2024 LIVE: मंदिरों-हिंदू घरों में कर लिया कब्जा- भाजपा उम्मीदवार

BJP Lok Sabha candidate list 2024 LIVE: हैदराबाद निर्वाचन क्षेत्र से अपनी उम्मीदवारी पर भाजपा नेता माधवी लता ने कहा, ‘मैं पिछले 8 वर्षों से देख रही हूं… कोई स्वच्छता और शिक्षा नहीं है। मदरसों में बच्चों को भोजन नहीं मिल रहा है। मंदिरों और हिंदू घरों में अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। मुस्लिम बच्चे अशिक्षित हैं। बाल श्रम है। उनके पास कोई शिक्षा, कोई घर या भविष्य नहीं है। उनका केवल एक ही काम है, लड़ाई। वे इसका फायदा उठा रहे हैं। पुराना शहर हैदराबाद के मध्य में है लेकिन वहां गरीबी है।’

Sat, 02 Mar 2024 09:21 PM

BJP Lok Sabha candidate list 2024 LIVE: भाजपा की पहली उम्मीदवार सूची पर क्या बोले मोहन यादव

BJP Lok Sabha candidate list 2024 LIVE: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा की पहली उम्मीदवार सूची पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, ‘मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि आज लोकसभा चुनाव को लेकर 195 सीटों पर उम्मीदवारी की घोषणा की गई। मैं अपनी ओर से सभी उम्मीदवारों को बधाई देता हूं।’

Sat, 02 Mar 2024 09:18 PM

BJP Candidates List 2024: बंगाल में भिड़ेंगे दो बिहारी बाबू, पवन सिंह को शत्रुघ्न के खिलाफ टिकट

BJP Candidates List 2024: पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट पर 2024 के आम चुनाव में दो बिहारी सितारों के बीच टक्कर होती नजर आ रही है। भोजपुरी स्टार पवन सिंह को बीजेपी ने आसनसोल से चुनावी मैदान में उतारा है। यहां से बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा अभी टीएमसी के सांसद हैं। इस सीट पर टीएमसी उन्हें दोबारा टिकट देने के मूड में है। अगर ऐसा होता है तो आसनसोल सीट से दो बिहारियों के बीच कांटे का मुकाबला देखा जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर…

Sat, 02 Mar 2024 08:56 PM

BJP Lok Sabha candidate list 2024 LIVE: भोपाल से टिकट मिलने पर आलोक शर्मा क्या बोले

BJP Lok Sabha candidate list 2024 LIVE: भोपाल से अपनी उम्मीदवारी पर भाजपा नेता आलोक शर्मा ने कहा, ‘मैं केंद्रीय नेतृत्व- प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करना चाहता हूं, जिन्होंने भोपाल से मुझ जैसे एक साधारण से कार्यकर्ता को उम्मीदवार बनाया है।’

Sat, 02 Mar 2024 08:45 PM

BJP Lok Sabha candidate list 2024 LIVE: रवि किशन ने गोरखनाथ मंदिर में किए दर्शन

BJP Lok Sabha candidate list 2024 LIVE: भाजपा नेता रवि किशन ने गोरखनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की। बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए गोरखपुर निर्वाचन क्षेत्र से रवि किशन की उम्मीदवारी घोषित की है।

Sat, 02 Mar 2024 08:26 PM

BJP Lok Sabha candidate list 2024 LIVE: सभी कार्यकर्ता मिलकर लड़ेंगे चुनाव- सुकांत मजूमदार

BJP Lok Sabha candidate list 2024 LIVE: बालुरघाट लोकसभा सीट से अपनी उम्मीदवारी पर पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा, ‘जिन 20 सीटों की घोषणा हुई है, उसमें समाज के सभी स्तर के नेता हैं। भाजपा के सभी कार्यकर्ता मिलकर चुनाव लड़ेंगे और यहां (पश्चिम बंगाल) से पहले से बहुत ज्यादा सीटें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उपहार के तौर पर देंगे।’

Sat, 02 Mar 2024 08:04 PM

BJP Lok Sabha candidate list 2024 LIVE: झारखंड की गोड्डा सीट से निशिकांत दुबे को टिकट

BJP Lok Sabha candidate list 2024 LIVE: भाजपा ने झारखंड की गोड्डा सीट से निशिकांत दुबे, दुमका से सुनील सोरेन, रांची से संजय सेठ और जमशेदपुर से विद्युत बरण महतो को उम्मीदवार बनाया गया है। पिछले दिनों भाजपा में शामिल हुई कांग्रेस नेता गीता कोड़ा को सिंहभूम से टिकट दिया है। वह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी हैं।

Sat, 02 Mar 2024 08:00 PM

BJP Lok Sabha candidate list 2024 LIVE: अजय मिश्रा टेनी को टिकट मिलने पर कांग्रेस हमलावर

BJP Lok Sabha candidate list 2024 LIVE: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा की पहली उम्मीदवार सूची में अजय मिश्रा टेनी का भी नाम है। इस पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, ‘जिस व्यक्ति (अजय मिश्रा टेनी) के बेटे ने किसानों को रौंदा उसकी टिकट आपने (भाजपा) फिर दोहरा दी। आपके क्या मापदंड हैं? आप किस आधार पर टिकट देते हो या नहीं देते, ये सब भी जनता को जानने का हक है।’

Sat, 02 Mar 2024 07:41 PM

BJP Lok Sabha candidate list 2024 LIVE: वाराणसी कांग्रेस की परंपरागत सीट- अजय राय

BJP Lok Sabha candidate list 2024 LIVE: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वाराणसी सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव लड़ने की घोषणा पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘ये (वाराणसी) परंपरागत कांग्रेस की सीट है। बनारस पूरी तरह से कांग्रेस के मिजाज का शहर रहा है। बनारसी पान और साड़ी पर कोई टैक्स नहीं लगता था। प्रधानमंत्री मोदी के समय पान पर भी टैक्स लग रहा है, साड़ियों पर भी टैक्स लग रहा है।’

Sat, 02 Mar 2024 07:36 PM

BJP Lok Sabha candidate list 2024 LIVE: विदिशा से टिकट मिलने पर क्या बोले शिवराज सिंह चौहान

BJP Lok Sabha candidate list 2024 LIVE: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए विदिशा से भाजपा के उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘हम सभी राष्ट्रीय पुनर्निमाण मिशन के कार्यकर्ता हैं। पार्टी ने हम जैसे कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ाने का निर्णय लिया है। मैं केंद्रीय नेतृत्व का आभारी हूं। फिर एक बार सेवा का सौभाग्य मिला है।’

Sat, 02 Mar 2024 07:30 PM

BJP Lok Sabha candidate list 2024 LIVE: प्रजा भाजपा को कितना स्वीकार कर रही, कांग्रेस का सवाल

BJP Lok Sabha candidate list 2024 LIVE: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा करने पर AICC दिल्ली कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया का बयान आया है। उन्होंने कहा, ‘सवाल ये है कि प्रजा भाजपा को कितना स्वीकार कर रही है? आज ये लोग जो पूरे देश में माहौल बना रहे हैं, 400 सीटों की बातें करते हैं। कहां से आएंगी, ये नहीं बता रहे हैं। कितनी पारदर्शिता से चुनाव हो रहा है, देश को ये बताने की आवश्यकता है।’

Sat, 02 Mar 2024 07:25 PM
Sat, 02 Mar 2024 07:18 PM

BJP Lok Sabha candidate list 2024 LIVE: बांसुरी स्वराज बोलीं- हम वोट मांगने जा रहे हैं

BJP Lok Sabha candidate list 2024 LIVE: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए नई दिल्ली से भाजपा ने बांसुरी स्वराज को उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने कहा, ‘हम वोट मांगने जा रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास नीतियों पर। मोदी की गारंटी गारंटी पूरे होने की गारंटी होती है।’ 

Sat, 02 Mar 2024 07:15 PM

BJP Lok Sabha candidate list 2024 LIVE: मध्य प्रदेश के 29 में से 24 प्रत्याशी घोषित

BJP Lok Sabha candidate list 2024 LIVE: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर भाजपा की पहली उम्मीदवार सूची की घोषणा पर मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा का बयान आया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के 29 में से 24 प्रत्याशी आज घोषित हुए हैं। वो 24 की 24 सीटें तो हम जीतेंगे ही। 29 की 29 सीटें जीतकर ऐतिहासिक जीत हासिल करेंगे।

Sat, 02 Mar 2024 07:12 PM

BJP Candidate List: गुजरात से भाजपा के 15 उम्मीदवार, कहां से किसे टिकट?

Gujarat BJP Lok Sabha candidates List: भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। गुजरात से 15 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को गांधीनगर से चुनाव मैदान में उतारा गया है।मनसुख मंडाविया पोरबंदर से चुनाव लड़ेंगे।अहमदाबाद पश्चिम जो अनुसूचित जनजाति के लिए रिजर्व है, वहां से दिनेश मकवाना को टिकट दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर… 

Sat, 02 Mar 2024 07:09 PM

BJP Candidate List: बीजेपी यूपी लोकसभा प्रत्याशी पहली लिस्ट में कौन-कौन

BJP Candidate List: बीजेपी ने आज लोकसभा चुनावों के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस पहली सूची में लगभग 195 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। अधिकांश सीटें वे हैं जिन पर भाजपा पिछली बार हार गई थी। यूपी के 51 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में भाजपा ने अपने बड़े नेताओं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम भी घोषित कर दिए हैं। लिस्ट के अनुसार वाराणसी से पीएम नरेंद्र मोदी, लखनऊ से राजनाथ सिंह, अमेठी से स्मृति ईरानी के नाम का ऐलान किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

Sat, 02 Mar 2024 07:07 PM

BJP Candidate List: 34 केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व CM को लोकसभा चुनाव का टिकट

BJP Candidate List: आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। दिल्ली स्थित बीजेपी दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया। बीजेपी ने 195 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से वाराणसी से ही चुनाव लड़ेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से मैदान में होंगे, जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को गुजरात के गांधीनगर से ही मैदान में उतारा गया है। पढ़ें पूरी खबर…

Sat, 02 Mar 2024 07:05 PM

BJP Lok Sabha candidate list 2024 LIVE: दिल्ली की 5 सीटों के लिए भाजपा उम्मीदवार घोषित

BJP Lok Sabha candidate list 2024 LIVE: भाजपा ने दिल्ली की 5 सीटों के लिए लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा की। उत्तर-पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी, नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज, पश्चिमी दिल्ली से कमलजीत सहरावत, दक्षिणी दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी और चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल चुनाव लड़ेंगे।

Sat, 02 Mar 2024 07:00 PM

BJP Lok Sabha candidate list 2024 LIVE: अर्जुन राम मेघवाल को बीकानेर से टिकट

BJP Lok Sabha candidate list 2024 LIVE: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा, ‘अर्जुन राम मेघवाल बीकानेर से चुनाव लड़ेंगे। राजस्थान के जोधपुर से गजेंद्र सिंह शेखावत और चित्तौड़गढ़ से सी.पी. जोशी लोकसभा चुनाव लड़ने वाले हैं।’

Sat, 02 Mar 2024 06:58 PM

BJP Lok Sabha candidate list 2024 LIVE: उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी मैदान में

BJP Lok Sabha candidate list 2024 LIVE: उम्मीदवारों की पहली सूची में भाजपा ने उत्तर प्रदेश में 51, पश्चिम बंगाल में 20, दिल्ली में 5, गोवा और त्रिपुरा में एक-एक लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की। भाजपा ने चांदनी चौक सीट से प्रवीण खंडेलवाल और उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी को मैदान में उतारा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *