भांजी आरती सिंह की शादी पर गोविंदा ने तोड़ दी नाराजगी, आर्शीवाद देने पहुंचे एक्टर, महफिल में लगाए चार चांद

[ad_1]

मुंबई. आरती सिंह आज शादी के बंधन में बंध गई है. आरती की शादी की खबरें जब से सामने आ रही है, तभी से लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर आरती की शादी में गोविंदा शामिल होंगे या नहीं. लेकिन अब गोविंदा ने शादी में पहुंचकर सभी को हैरान कर दिया है.

बीते दिनों शादी के फंक्शन में आरती की भाभी कश्मीरा शाह से सवाल किया गया था कि क्या आरती की शादी में गोविंदा भी आने वाले हैं, ऐसे में उन्होंने कहा था कि कार्ड तो भेज दिया गया है, अब आने वाला समय ही बताएगा कि वह आएंगे या नहीं. लेकिन सारी नाराजगी छोड़ गोविंदा भांजी आरती सिंह की शादी में पहुंचे हैं. लेकिन क्या मामा गोविंदा का क्या कृष्णा अभिषेक से भी होगी मुलाकात.

वीडियो हुआ वायरल तो लोगों ने पूछा कहां हैं मामी?
गोविंदा ने अपनी भांजी आरती की शादी में पहुंचकर चार चांद लगाए हैं. ब्लू सूट में पहुंचे गोविंदा को देख शादी में मौजूद लोग भी खुश हो गए. गोविंदा ने स्टेज पर जाकर अपनी भांजी को शादी की बधाई दी. साथ ही नई जिंदगी की शुरुआत पर आर्शीवाद दिया. हालांकि गोविंदा इस शादी में अकेले ही पहुंचे हैं. गोविंदा के साथ उनकी पत्नी सुनीता नजर नहीं आईं. इस वीडियो में गोविंदा को अकेले शादी में देख लोगों ने उनसे सुनीता के बारे में कमेंट्स कर डाले. लोगों ने कमेंट्स में पूछा कि गोविंदा शादी में अपनी पत्नी सुनीता को नहीं ले गए.

Tags: Govinda



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *