Vidhan Sabha Chunav results 2023 on 5 states Live updates: मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ समेत 4 राज्यों के वोटों की गिनती में भाजपा को बड़ी जीत मिली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा ने जीत हासिल की है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सफलता ने एग्जिट पोल को गलत साबित किया है। वहीं तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बनती नजर आ रही है। तीन राज्यों में जीत के बाद पीएम मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंचे और वहां उपस्थित लोगों को संबोधित किया। मिजोरम इलेक्शन में मतगणना चल रही है। यहां ZPM को शुरुआती रुझान में बहुमत दिख रहा है। आइए जानते हैं,चुनाव से जुड़े जरूरी अपडेट…
Election Results 2023: छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार 50 पार कैसे पहुंची भाजपा
Vidhansabha Chunav Results 2023: छत्तीसगढ़ में जनता से किए गए वादे, महादेव सट्टेबाजी ऐप मुद्दा और हिंदुत्व कार्ड उन प्रमुख कारकों में से हैं, जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी को पांच साल बाद सत्ता तक पहुंचाया है। 2000 में राज्य के गठन के बाद पहली बार भाजपा ने 50 सीटों का आंकड़ा पार किया है। कांग्रेस इस चुनाव में अपने 2018 के प्रदर्शन को दोहराने में विफल रही। पिछले चुनाव में पार्टी ने 90 में से 68 सीटों पर जीत हासिल की थी। इस बार उसे केवल 35 सीटें मिलीं।
Vidhansabha Chunav Results 2023: सनातन का ‘श्राप’ कांग्रेस को ले डूबा? दिग्विजय और बघेल ने पहले ही चेताया था
Election Results 2023: साल 2018 में हुआ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस हिंदी पट्टी के बड़े राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में विजयी हुई थी। हालांकि, 3 दिसंबर 2023 की शाम तक स्थिति पूरी तरह बदल गई और कांग्रेस ने दो राज्य बुरी तरह गंवा दिए और एमपी में वापसी से कोसों दूर रह गई। खुद कांग्रेस के नेता और राजनीतिक जानकार इसकी बड़ी वजह ‘सनातन’ धर्म का मुद्दा बता रहे हैं। कहा जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और दिग्गज दिग्विजय सिंह इसे लेकर कांग्रेस को पहले ही चेता चुके थे।
(यहां पढ़ें पूरी खबर)
Vidhan Sabha Election Results 2023- संसद में मोदी-मोदी के नारे, विपक्ष का हंगामा
Vidhan Sabha Election Results 2023- तीन राज्यों में बीजेपी की बंपर जीत से उत्साहित बीजेपी सांसदों ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। जीत का श्रेय देते हुए पीएम के पक्ष में नारेबाजी की। उधर, विपक्ष ने संसद में जोरदार हंगामा किया। जिस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी है।
Vidhan Sabha Election Results 2023- संसद में लगे मोदी-मोदी के नारे
Vidhan Sabha Election Results 2023- चार राज्यों में चुनाव नतीजों के अगले दिन यानी आज से शीतकालीन सत्र की शुरुआत हो रही है। इस दौरान 15 बैठकें होनी हैं। सत्र के पहले दिन संसद में एनडीए सांसदों ने मोदी-मोदी के नारे लगाकर पीएम का स्वागत किया।
Vidhan Sabha Election Results 2023- बंपर जीत के बाद बीजेपी नेताओं के रिएक्शन
Vidhan Sabha Election Results 2023- किरीट सोलंकी ने कहा कि विधानसभा चुनावों (मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में) में बड़ी जीत पीएम मोदी और उनकी सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए किए गए कार्यों का परिणाम है। लॉकेट चटर्जी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में यह (बीजेपी के लिए) बड़ी जीत है। 2024 (लोकसभा) में, पीएम मोदी 400 से अधिक सीटों के साथ जीतेंगे। अशोक बाजपेयी ने कहा कि विपक्ष समाज को जाति के आधार पर बांटना चाहता है और यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. समाज जितना मजबूत होगा, देश उतना ही मजबूत होगा। यह जीत (मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में विधानसभा चुनावों में) उन लोगों के लिए एक सबक है जो देश को विभाजित करना चाहते हैं। हरनाथ सिंह ने कहा कि उनकी जीत पीएम मोदी और उनकी गारंटी पर लोगों के पूर्ण विश्वास के कारण है। पिछले नौ वर्षों में आम आदमी को सरकारी लाभ सीधे मिल रहा है। हमारी सीमाएँ अब अधिक सुरक्षित हैं, यह जीत इन सभी कारकों के कारण है।
Vidhan Sabha Election Results 2023- बंपर जीत के बाद मुख्यमंत्री कौन
तीन राज्यों में बड़ी जीत के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री का ताज किसके सिर बंधेगा। संभावित मुख्यमंत्रियों पर फैसला जल्द लिया जा सकता है।
Mizoram Election Results Live- मिजोरम के 13 मतदान केंद्रों पर चल रही मतगणना
Mizoram Election Results Live- मिजोरम के 13 मतदान केंद्रों पर मतगणना चल रही है। यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतगणना में ZPM अभी 28 सीटों पर आगे चल रही है तो MNF 10 सीट पर आगे है। रुझानों में MNF के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर दिख रही है।
Mizoram Election Results Live- मिजोरम मतगणना में भाजपा-कांग्रेस कहां
Mizoram Election Results Live- मिजोरम में चल रही मतगणना के बीच शुरुआती रुझान काफी चौंकाने वाले हैं। भाजपा 3 सीट पर आगे चल रही है तो दूसरी तरफ कांग्रेस 2 सीटों पर आगे है।
Mizoram Election Results Live- मिजोरम में चल रही है मतगणना
Mizoram Election Results Live- मिजोरम में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझानों में ZPM को बहुमत मिलता दिख रहा है। वहीं, सत्ताधारी MNF काफी पिछड़ते हुए दिख रही है।
तेलंगाना के चुनाव नतीजे आने के बाद केटीआर ने उड़ाया खुद का मजाक
विधानसभा चुनावों के परिणाम सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हंसी-मजाक, कटाक्ष और व्यंग्य का सिलसिला शुरू हो गया। तेलंगाना के निवर्तमान मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव के बेटे के.टी. रामा राव ने राज्य के चुनाव में कांग्रेस से अपनी पार्टी बीआरएस की हार के बाद अपनी एक दिन पुरानी पोस्ट साझा करते हुए खुद पर कटाक्ष किया। रामा राव ने ‘एक्स’ पर पिस्तौल से निशाना साधते हुए अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी और लिखा था: “हैट्रिक लोडिंग 3.0। जश्न मनाने के लिए तैयार हो जाइए दोस्तों।” जैसे ही यह स्पष्ट हो गया कि तेलंगाना में कांग्रेस जीत रही है, रामा राव ने अपने ही पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “निशाना चूक गया।” इससे पहले, तेलंगाना कांग्रेस ने ‘एक्स’ पर पिस्तौल के साथ रामाराव की तस्वीर साझा करते हुए कटाक्ष किया, “क्या आप कार के टायरों को निशाना बना रहे थे?”
मोदी की गारंटी देश की सफलता की गांरटी: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा ”मोदी की गारंटी वाली गाड़ी, देश की सफलता की गारंटी बनेगी, ये भी मोदी की गारंटी है। आपको एक और बात याद रखनी है-जहां दूसरों से उम्मीद खत्म होती है, वहां से मोदी की गारंटी शुरु होती है।” मोदी ने आरोप लगाया कि कि केंद्र की विभिन्न योजनाओं का विरोध करने के लिए कांग्रेस और उसके साथी भ्रष्टाचार में लग जाते हैं और गरीबों तक उन्हें पहुंचने में रुकावट डालने की कोशिश करते हैं।
यह जीत लोकसभा में हैट्रिक की गारंटी है: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों को आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘हैट्रिक की गारंटी’ करार करार दिया और कांग्रेस सहित अन्य सभी विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि ये परिणाम कांग्रेस और उसके ‘घमंडिया गठबंधन’ के लिए सबक है कि कुछ परिवारवादियों के एक मंच पर आ जाने से देश का भरोसा नहीं जीता जा सकता।
आदिवासी समाज ने किया कांग्रेस का सफाया
पीएम मोदी ने कहाकि जिस कांग्रेस ने आदिवासी समाज को कभी पूछा तक नहीं उस आदिवासी समाज ने कांग्रेस का सफाया कर दिया। यही भावना आज हमने एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में देखी है। इन राज्यों की आदिवासी सीटों पर कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। आदिवासी समाज आज विकास के लिए आकांक्षी है और उन्हें भरोसा है कि इस आकांक्षों को सिर्फ भाजपा पूरा कर सकती है। मैं हमारे कार्यकर्ताओं की भी सराहना करूंगा, भाजपा और कमल के प्रति आपकी निष्ठा, आपका समर्पण अतुलनीय है।
देश का युवा सिर्फ विकास चाहता है
भाजपा मुख्यालय में संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहाकि चुनाव के नतीजों ने एक और बात स्पष्ट की है कि देश का युवा सिर्फ और सिर्फ विकास चाहता है। जहां भी सरकारों ने युवाओं के खिलाफ काम किया है वे सरकारें सत्ता से बाहर हुई है, चाहे राजस्थान, छत्तीसगढ़ या तेलंगाना हो… इन तीनों राज्यों में सत्ता में बैठे दल अब सत्ता से बाहर हैं…”
नारी शक्ति वंदन अधिनियम ने बढ़ाया विश्वास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहाकि मैं अक्सर कहता था कि नारी शक्ति यह ठान कर निकली है कि भाजपा का परचम लहराएंगी…आज नारी शक्ति वंदन अधिनियम ने देश की माताओं-बेटियों के मन में नया विश्वास जगाया है…
मेरे लिए देश में सिर्फ 4 जातियां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहाकि इस चुनाव में देश को जातियों में बांटने की बहुत कोशिशें हुई, लेकिन मैं लगातार कह रहा था कि मेरे लिए देश में 4 जातियां ही सबसे बड़ी जातियां है। जब मैं इन 4 जातियों की बात करता हूं तब हमारी नारी, युवा, किसान और हमारे गरीब परिवार इन 4 जातियों को सशक्त करने से ही देश सशक्त होने वाला है…
आज सुशासन की जीत हुई है
भाजपा मुख्यालय में संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहाकि आज की विजय ऐतिहासिक है, अभूतपूर्व है। आज सबका साथ, सबका विकास की जीत हुई है…आज ईमानदारी, पारदर्शिता और सुशासन की जीत हुई है।
telagana Results- रेवंत रेड्डी को बधाई देने वाले डीजीपी सस्पेंड
telagana Results- तेलंगाना में कांग्रेस ने पहली जीत दर्ज की है। बीआरएस को हराकर कांग्रेस पार्टी सरकार बनाने जा रही है। कांग्रेस चीफ रेवंत रेड्डी मुख्यमंत्री के प्रबल दावेदार हैं। इस बीच चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है। डीजीपी अंजनी कुमार को रेड्डी को बधाई देने पर सस्पेंड किया गया है। पूरी खबर पढ़ें।
MP chunav results- डबरा सीट पर बीजेपी-कांग्रेस में क्लोज फाइट
MP chunav results- एमपी की डबरा सीट पर बीजेपी-कांग्रेस में क्लोज फाइट चल रही है। पहले जहां बीजेपी प्रत्याशी इमरती देवी पीछे चल रही थीं। वहीं, 16वें राउंड की काउंटिंग के बाद इमरती देवी 300 वोटों के अंतर से आगे चल रही है। अभी तीन और राउंड की गिनती बाकी है।
MP chunav results- राऊ सीट पर कांग्रेस का किला ध्वस्त
MP chunav results- एमपी की राऊ विधानसभा सीट पर कांग्रेस के कद्दावर नेता जीतू पटवारी को बड़ी हार झेलनी पड़ी। यहां बीजेपी प्रत्याशी मधु वर्मा ने 35 हजार से ज्यादा मतों के अंतर से बड़ी जीत हासिल की है। जीतू पटवारी जीत की हैट्रिक लगाने से चूक गए।