[ad_1]
मुंबई: ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों इटली में हैं। यहां वह बुल्गारी इवेंट में शामिल हुईं। इस इवेंट से एक्ट्रेस के कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस दौरान एक्ट्रेस अपने आउटफिट से लेकर नए हेयर स्टाइल तक के लिए काफी सुर्खियां बटोर रही हैं।
ब्लैक सेक्विन गाउन में दिखाई दी एक्ट्रेस
प्रियंका चोपड़ा बुल्गारी इवेंट में पूरे विदेशी अवतार में नजर आईं। प्रियंका चोपड़ा ने काले सेक्विन गाउन पहना था। एक्ट्रेस ने बुलगारी नेकलेस, हीरे की बालियां और एक ब्रेसलेट के साथ अपने लुक को पूरा किया। इस दौरान वह खुले बाल और ब्लैक हील्स पहने दिखाई दीं।
यूजर्स का रिएक्शन
प्रियंका चोपड़ा की फोटो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि इतना शक्तिशाली, इतना आत्मविश्वासी। दूसरे यूजर ने लिखा कि खूबसूरत ब्राउन गर्ल। एक अन्य यूजर ने लिखा कि प्रियंका चोपड़ा को उसकी खूबसूरती के लिए गिरफ्तार करने की जरूरत है, यह हर जगह ध्यान भटका रही है।
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा बुल्गारी इवेंट में पहले दिन क्रीम और ब्लैक कलर का ऑफ-शोल्डर गाउन पहना था। इस आउटफिट के साथ उन्होंने सर्पेंटी एटर्ना नेकलेस के साथ अपने लुक को पूरा किया। साथ ही एक्ट्रेस का नया हेयर स्टाइल भी लोगों को काफी पसंद आया। शॉर्ट हेयर एक्ट्रेस पर काफी जंच रहे थे। इस दौरान उन्होंने ऐनी हैथवे, लियू यीफेई और शू क्यूई के साथ भी पोज दिए।
एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ की शूटिंग खत्म की थी। ये फिल्म अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी। इसमें प्रियंका चोपड़ा के अलावा इदरीस एल्बा और जॉन सीना नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म ‘द ब्लफ’ में भी दिखाई देंगी।
[ad_2]
Source link