[ad_1]
नई दिल्ली. साल 2004 में आई मल्टीस्टारर फिल्म धूम’ (Dhoom) सिनेमाघरों में रिलीज होते ही इस फिल्म ने तहलका मचा दिया था. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस फिल्म को बनाने का आइडिया आदित्य चोपड़ा को कैसे आया था. दरअसल इस फिल्म का कॉन्सेप्ट उन्हें अपने पिता की ही एक फिल्म से मिला था. आइए बताते हैं कि पिता की किस मूवी को देखकर आदित्य चोपड़ा ने धूम बनाने का फैसला किया था.
यश राज फिल्म्स (Yash Raj Films) की ‘धूम’ (Dhoom) ही वो फिल्म है जिसने विदेशी बाइक्स के लिए नौजवानों में दिलचस्पी पैदा की थी. इस फिल्म में अभिषेक बच्चन ने भी बाइक चलाना सीखा था. आसमानी रफ्तार, खतरनाक एक्शन, तेज रफ्तार स्टंट ने युवाओं में नया जोश से भर दिया था. नया फ्लेवर लाकर फिल्म की रिलीज से पहले निर्माता-निर्देशक बेहद नर्वस थे. क्योंकि इस फिल्म का फ्लेवर दर्शकों और स्टार कास्ट दोनों के लिए ही बिलकुल नया था.
सुपरस्टार ने जब किया अपने ही पिता के अफेयर का खुलासा, बताया-होटल में बिताने पड़े थे दिन, फिल्मी है प्रेम कहानी
पिता की इस फिल्म से लिया था आइडिया
आदित्य चोपड़ा को मल्टीस्टारर धूम बनाने का आइडिया अपने पापा और इंडस्ट्री के जाने माने डायरेक्टर यश चोपड़ा की ही एक फिल्म को देखकर आया था. इस फिल्म का नाम था. काला पत्थर. सालों पहले रिलीज हुई इस फिल्म में भी कई ग्गज सितारे नजर आए थे. आईएमडीबी ट्रिविया के मुताबिक इसी फिल्म से इंस्पायर होकर आदित्य चोपड़ा ने धूम का कॉन्सेप्ट लिया था. फिल्म के गाने धूम मचा ले धूम,तो काफी पॉपुलर हुआ था. इस फिल्म के पहले पार्ट के बाद जितने भी पार्ट आए सब हिट साबित हुए हैं.
रिफ्यूजी के बाद उनकी अगली 8 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रहीं. अभिनेता को अपनी पहली हिट धूम से मिली जो एक मल्टी-स्टारर फिल्म थी जिसमें जॉन अब्राहम, उदय चोपड़ा, ईशा देओल और रिमी सेन भी थे. उनकी पहली सिंगल हिट 2005 में फिल्म बंटी और बबली के साथ आई थी जिसमें रानी मुखर्जी भी थीं और उनके पिता अमिताभ बच्चन व पत्नी ऐश्नर्या राय भी थीं. अपने 23 साल के करियर में, अभिषेक बच्चन ने 29 फ्लॉप फिल्में दी हैं और हैप्पी न्यू ईयर, धूम 2, धूम 3 और हाउसफुल 3 जैसी हिट फिल्में दी हैं, लेकिन ये सभी मल्टी-स्टारर थीं.
इसी फिल्म से बचा था अभिषेक बच्चन का करियर
इस फिल्म में अभिषेक बच्चन भी अहम भूमिका में नजर आए थे. जूनियर बच्चन को इस फिल्म में एक नए अंदाज में संजय गढ़वी और आदित्य चोपड़ा ने दर्शकों के सामने पेश किया था. अभिषेक को जब यह फिल्म ऑफर हुई थी उस वक्त वह काफी संघर्ष कर रहे थे. यश राज फिल्म्स के बैनर तले पहली बार अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम एक साथ नजर आए थे. जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन के अलावा इस फिल्म में उदय चोपड़ा, ईशा देओल और रिमी सेन भी नजर आई थीं.
बता दें कि‘धूम’ फिल्म की सफलता में उसके गाने और म्यूजिक का भी खासा योगदान है. फिल्म को संगीत प्रीतम ने दिया था. ‘धूम मचा ले धूम’ , ‘शिकदुम’, ‘धूम धूम’, ‘दिलबरा’ जैसे गाने नौजवानों की फेवरेट लिस्ट में शामिल है.
.
Tags: Abhishek Bacchan, Bollywood news, John abraham
FIRST PUBLISHED : February 11, 2024, 16:33 IST
[ad_2]
Source link