| पाकिस्तानी सांसद ने सरकार को लताड़ा, कहा- भारत चांद पर जा रहा और हमारे बच्चे गटर में…मुल्क की खोल दी पोल पट्टी – Hindi News | Live News in Hindi

[ad_1]

पाकिस्तानी सांसद सैयद मुस्तफा कमाल

Loading

इस्लामाबाद: पाकिस्तान एक सांसद ने अपने देश की खस्ताहाल को देखकर चिंता जताई। साथ ही उन्होंने इस पर सरकार को खूब लताड़ भी लगाई। पाकिस्तानी सांसद सैयद मुस्तफा कमाल (Syed Mustafa Kamal) ने भारत के चंद्रमा लैंडिंग मिशन का जिक्र करते हुए भारत की उपलब्धियों और कराची के खस्ता हालात के बीच तुलना की है।

असेंबली में खूब बरसे सैयद मुस्तफा कमाल

मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट पाकिस्तान (MQM-P) नेता सैयद ने नेशनल असेंबली में दिए एक भाषण में कहा कि आज कराची में हालत ये है कि जहां दुनिया चांद पर जा रही है, वहीं कराची में बच्चे गटर में गिरकर मर रहे हैं। उसी स्क्रीन पर खबर आ रही है कि भारत चांद पर उतरा है और ठीक दो सेकेंड बाद खबर यह है कि कराची में खुले गटर में एक बच्चे की मौत हो गई।

खोली अपने देश की पोल-पट्टी

पाक सांसद ने असेंबली में भाषण देते हुए आगे कहा, कराची में 70 लाख और पाकिस्तान में 2.6 करोड़ से ज्यादा बच्चे हैं, जो स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। सैयद ने कहा कि वैसे तो कराची पाकिस्तान का राजस्व इंजन है, लेकिन अब उसे साफ पानी तक नसीब नहीं है। पाक सांसद ने आगे कहा कि अपनी स्थापना के बाद से पाकिस्तान में दो बंदरगाह चालू हैं और दोनों कराची में हैं।

पानी की किल्ल्त झेल रहा कराचाी

कराची पूरे पाकिस्तान, मध्य एशिया से लेकर अफगानिस्तान तक का प्रवेश द्वार हैं। 15 वर्षों से कराची को थोड़ा सा भी ताजा पानी नहीं मिल रहा है, यहां तक कि जो पानी आता है उसे भी टैंकर माफिया जमा कर लेते है और बेचने लगते हैं। वहीं, दूसरी ओर पिछले साल अगस्त में भारत का चंद्रयान-3 लैंडर चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित रूप से पहुंचने वाला देश का पहला अंतरिक्ष यान बन गया। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला दुनिया का पहला देश भी बन गया।

देश को दिखाया आईना

बता दें कि वित्तीय संकट से जूझ रहे पाक की सरकार ने अब अपनी सारी सरकार कंपनियों को बेचने का फैसला किया है। उधर, पीओके के लोग भी सरकार का कड़ा विरोध करते हुए सड़कों पर उतर गए हैं। इस बीच एक पाकिस्तानी सांसद ने ही अपने देश को आईना दिखाने का काम किया है।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *