[ad_1]
नई दिल्ली. शाहिद कपूर और कृति सेनन की अपकमिंग फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ की रिलीज को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. इस फिल्म की घोषणा के बाद से ही ऑडियंस के बीच फिल्म की थीम को लेकर जबरदस्त सस्पेंस बना हुआ था. अब इस मच अवेटेड फिल्म की रिलीज को महज 3 दिन बचे हैं. अबतक सामने आई फिल्म की झलक और गानों को ऑडियंस का जबरदस्त रिस्पांस मिला है. ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के जरिए मेकर्स दर्शकों के सामने एक रोबोट और इंसान की अनोखी लव स्टोरी पेश करने जा रहे हैं.
अपकमिंग फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में कृति सेनन और शाहिद कपूर पहली बार साथ नजर आने वाले हैं. इस जड़ी को पर्दे पर साथ देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं. अबतक रिलीज हुए फिल्म के गाने में इस जोड़ी की जबरदस्त केमिस्ट्री दिखी है. तो चलिए आपको बताते हैं कि वैलेंटाइन वीक में रिलीज होने जा रही इस फिल्म में क्या-क्या खास होने वाला है.
शानदार केमिस्ट्री
अबतक रिलीज हुए फिल्म के गानों में शाहिद कपूर और कृति सेनन की जबरदस्त केमिस्ट्री दिखी है. पोस्टर और ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही दोनों एक्टर्स की शानदार केमिस्ट्री दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. ऐसे में दोनों को पहली बार साथ देखने के लिए दर्शकों का उत्साह और भी बढ़ गया है.
शाहिद की रोमांटिक अवतार में वापसी
‘कबीर सिंह’ जैसी फिल्म में शाहिद कपूर का एंग्री अवतार दिखा था. अब ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ से एक्टर एक बार फिर 90 के दशक के लोकप्रिय रोमांटिक अवतार में नजर आने वाले हैं. एक्टर के चॉकलेटी अंदाज के फैंस उन्हें एक बार फिर उसी अवतार में देखने के लिए काफी उत्सुक हैं.
रोबोट बनीं कृति
कृति सेनन फिल्म में रोबोट के अवतार में नजर आने वाली हैं. ये एक्ट्रेस और दर्शकों दोनों के लिए ही बेहद नया अनुभव है. फिल्म में वह सिफ्रा नामक एआई (AI) रोबोट की भूमिका निभाते दिखेंगी जिसे साइंटिस्ट के किरदार में नजर आ रहे शाहिद कपूर से प्यार हो जाता है.
अनोखी लव स्टोरी
शाहिद और कृति स्टारर ये फिल्म पर्दे पर एक अनोखी लव स्टोरी की पेशकश करती है. इंसान और रोबोट के मिलन की ऐसी कहानी शायद ही आपने पहले कभी देखी होगी.
सुपरहिट गाने
अबतक सामने आए फिल्म के गानों को काफी पसंद किया गया है. ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ का टाइटल ट्रैक से लेकर ‘लाल पीली अखियां’, ‘अखियां गुलाब’ और ‘तुम से’ जैसे गानों को काफी पसंद किया गया है.
.
Tags: Entertainment news., Kriti Sanon, Shahid kapoor
FIRST PUBLISHED : February 6, 2024, 19:14 IST
[ad_2]
Source link