ना प्रियंका- दीपिका, ना ही नयनतारा व रश्मिका, 2023 में Google पर सबसे ज्यादा खोजी गई ये एक्ट्रेस, जानिए

[ad_1]

This is Most searched indian actress on google 2023: Google ने अपना ईयर इन सर्च 2023 जारी किया है, जिसमें दुनिया भर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सभी टॉप सर्च की डिटेल शेयर की है है. इसमें सबसे अधिक खोजे गए अभिनेताओं, फिल्मों, समाचार कार्यक्रमों, खेल आयोजनों और कई अन्य चीजों की सूची दी गई है. लिस्टों में साल के सबसे चर्चित लोगों में से कई लोगों का दबदबा रहा, लेकिन साथ ही कुछ आश्चर्य भी सामने आए. इसमें मार्गोट रॉबी, गैल गैडोट और अन्य जैसी अभिनेत्रियों को पछाड़कर एक भारतीय अभिनेत्री दुनिया में सबसे अधिक खोजी जाने वाली फिल्म अभिनेत्री बन गई है. और न तो नयनतारा हैं, न ही प्रियंका चोपड़ा, न सुष्मिता सेन हैं और न ही रश्मिका मंदाना और कैटरीना कैफ.

01

गूगल पर 2023 की सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली फिल्म एक्ट्रेस: सिद्धार्थ मल्होत्रा से अपनी शादी और सत्यप्रेम की कथा जैसी रिलीज़ के कारण, कियारा आडवाणी 2023 में भारत में सबसे अधिक खोजे जाने वाले लोगों की Google की सूची में शीर्ष पर रहीं. लेकिन उनकी लोकप्रियता सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है बल्कि उन्होंने इस साल ग्लोबल लेवल पर भी जीत हासिल की है.

02

Kiara adwani most search-2023-12-1311d70ed95f8a57c78b9f626edc3fa5

बड़े नामों को कियारा अडवाणी ने दी मातः जेना ओर्टेगा ने इस साल फिल्में नहीं कीं, जिससे कियारा 2023 में गूगल पर दुनिया में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली फिल्म अभिनेत्री बन गई हैं. मार्गोट रॉबी की इस साल बार्बी बड़ी रिलीज हुई थी लेकिन वो कियारा से हार गईं हैं. आश्चर्यजनक रूप से, भारतीय सितारे, जो ग्लोबल लेवल पर लोकप्रिय हैं, जैसे कि प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट लेकिन वे टॉप 10 सर्च की लिस्ट से बाहर हैं.

03

Kiara adwani age-2023-12-a64d8c85f9485f8a55683b878b2b0c56

कियारा के लिए यह साल ठीक-ठाक रहा लेकिन इस बार उनकी लाइफ में प्यार ने दस्तक दी और आधिकारिक तौर पर वे शादी के बंधन में बंधी. उन्होंने इसकी शुरुआत राजस्थान में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपनी भव्य शादी से की, जिसने दोनों अभिनेताओं को Google खोजों में शीर्ष पर पहुंचा दिया था.

04

kartik aaryan and kiara advani-2023-12-353f29e281facd28283dda6055b34391

इसके बाद वो कार्तिक आर्यन के साथ सत्यप्रेम की कथा में नजर आईं फिल्म को काफी पसंद किया गया और इसने अच्छा बिजनेस भी किया. यौन उत्पीड़न पीड़िता के रूप में कियारा के अभिनय की भी प्रशंसा की गई.

05

Kiara adwani most search (1)-2023-12-46dc61fa7a64fd5e6c0a8db8a3636999

अभिनेत्री ने साल का अंत कॉफी विद करण में अपनी उपस्थिति के साथ किया. वो दो बड़ी आगामी फिल्मों – राम चरण की गेम चेंजर, और ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की वॉर 2 का हिस्सा बनने के लिए भी खबरों में हैं.

अगली गैलरी

अगली गैलरी

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *