| नए संसद पहुंचे रोहित शेट्टी, वीडियो शेयर कर डायरेक्टर बोले- ये पूरा भारत है

[ad_1]

Loading

मुंबई: दिग्गज डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने हाल ही में नए संसद भवन (New Parliament) का किया। डायरेक्टर ने इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया। साथ ही उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि नए भारत का नया संसद भवन। यह सिर्फ पार्लियामेंट ही नहीं है, पूरा भारत है। गर्व, सम्मान और आभार महसूस कर रहा हूं।

यूजर्स का रिएक्शन
इस वीडियो पर कॉमेट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि बिल्कुल सर नए भारत का नया संसद भवन है। मोदी जी की वजह से ये मुमकिन हो पाया है, सत्य मेव जयते। दूसरे यूजर ने लिखा कि नए संसद भवन को आप जैसी संसद की जरूरत है। रोहित दादा आप होंगे, तो विकास पर भी एक्शन होगा। एक अन्य यूजर ने लिखा कि लगता है इस पर रोहित सर मूवी बनाने वाले हैं।

Reaction

रोहित शेट्टी से इस एक्टर ने किया था नए संसद का विजिट
रोहित शेट्टी से पहले एक्टर और सिंगर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) ने नई संसद का विजिट किया था। इस दौरान उन्होंने लिखा था कि संसद का दौरा करना सम्मान की बात थी। इस देश के एक गौरवान्वित नागरिक के रूप में, यह एक ऐसा क्षण है जिसे मैं कभी नहीं भूलूंगा। मुझे नई संसद का दौरा करने का अनुभव बेहद समृद्ध लगा। संसद हमारे देश के लोगों का प्रतिनिधि है, इसलिए भव्य संसद के चारों ओर घूमना और इसके बारे में बहुत कुछ सीखना मेरे लिए वास्तव में गर्व का क्षण था।

रोहित शेट्टी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सिंघम अगेन को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर रणवीर सिंह, करीना कपूर और दीपिका पादुकोण का अहम किरदार होने वाला है। बता दें कि रोहित शेट्टी एक्शन और कॉमेडी से भरपूर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ अहम रोल निभा रहे हैं।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *