दिल्ली कैपिटल्स ने गंवाया तीसरा विकेट, शाई होप लौटे पवेलियन DC vs MI Live score IPL 2024 Delhi Capitals vs Mumbai Indians match in Arun Jaitley Stadium Delhi 27 April 2024-cricket news

DC vs MI Live score IPL 2024 updates : दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2024 का 43वां मुकाबला खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई ने एक बदलाव किया है। तेज गेंदबाज गेराल्ड कोइट्जे बीमार होने की वजह से नहीं खेल रहे हैं. उनकी जगह ल्यूक वुड आए हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने पृथ्वी शॉ को बाहर का रास्ता दिखाया है। उनकी जगह कुमार कुशाग्र आए हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए धमाकेदार शुरुआत की है। दिल्ली ने पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए ही 92 रन बनाए। मुंबई को पहली सफलता पीयूष चावला ने दिलाई। उन्होंने फ्रेजर को आउट किया। फ्रेजर 27 गेंद में 84 रन की धमाकेदार पारी खेलकर आउट हुए। सलामी बल्लेबाज अभिषेक पोरेल 27 गेंद में 36 रन बनाकर आउट हुए।

 

Sat, 27 Apr 2024 04:58 PM

DC vs MI live Score: दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 200 के पार

DC vs MI live Score: दिल्ली कैपिटल्स ने 17वें ओवर में 200 का आकंड़ा पार कर लिया है। कप्तान ऋषभ पंत 27 और स्टब्स 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। पिछले पांच ओवर में दिल्ली ने 64 रन बनाए हैं।

Sat, 27 Apr 2024 04:47 PM

DC vs MI live Score: शाई होप लौटे पवेलियन

DC vs MI live Score: दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज शाई होप 17 गेंद में 41 रन बनाकर आउट हुए। ल्यूक वुड ने उन्हें कैच आउट करवाया। ऋषभ पंत और स्टब्स क्रीज पर मौजूद हैं। 

Sat, 27 Apr 2024 04:33 PM

DC vs MI live Score: दिल्ली ने 12 ओवर में बनाए 154

DC vs MI live Score: दिल्ली कैपिटल्स ने 12 ओवर में दो विकेट खोकर 154 रन बनाए हैं। कप्तान ऋषभ पंत 5 और शाई होप 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। मुंबई ने पिछले पांच ओवर में 41 रन देकर दो विकेट लिए हैं। 

Sat, 27 Apr 2024 04:23 PM

DC vs MI live Score: दिल्ली कैपिटल्स का दूसरा विकेट गिरा

DC vs MI live Score: दिल्ली कैपिटल्स ने 10वें ओवर में दूसरा विकेट गंवाया है। सलामी बल्लेबाज अभिषेक पोरेल 27 गेंद में 36 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। मोहम्मद नबी ने उन्हें आउट किया। 

Sat, 27 Apr 2024 04:13 PM

DC vs MI live Score: फ्रेजर तूफानी पारी खेलकर हुए आउट

DC vs MI live Score: मुंबई इंडियंस को पीयूष चावला ने पहली सफलता दिलाई है। उन्होंने फ्रेजर को आउट करके दिल्ली को पहला झटका दिया। फ्रेजर ने 27 गेंद में 11 चौके और 6 छक्के की मदद से 84 रन बनाए।

Sat, 27 Apr 2024 04:01 PM

DC vs MI live Score: पावरप्ले में दिल्ली ने मचाया धमाल

DC vs MI live Score: मुंबई इंडियंस के खिलाफ पावरप्ले में दिल्ली कैपिटल्स ने विस्फोटक बल्लेबाजी की है। दिल्ली ने 6 ओवर में बिना विकेट गंवाए 92 रन बनाए हैं। फ्रेजर 78 और पोरेल 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। बुमराह के दूसरे ओवर में सिर्फ तीन रन बने।

Sat, 27 Apr 2024 03:58 PM

DC vs MI live Score: मुंबई के गेंदबाजों की हो रही जमकर कुटाई

DC vs MI live Score: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की जमकर धुनाई हो रही है। पावरप्ले के अंदर मुंबई ने पांच गेंदबाजों का इस्तेमाल किया है और सभी गेंदबाजों ने 14 या उससे अधिक रन लुटाए हैं। 

Sat, 27 Apr 2024 03:53 PM

DC vs MI live Score: फ्रेजर की तूफानी फिफ्टी

DC vs MI live Score: दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज फ्रेजर मैकगर्क ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में 15 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया है। फ्रेजर 9 चौके और तीन छक्के लगा चुके हैं। 

Sat, 27 Apr 2024 03:47 PM

DC vs MI live Score: दिल्ली ने तीन ओवर में बनाए 55 रन

DC vs MI live Score: दिल्ली कैपिटल्स ने शुरुआती तीन ओवर में बिना विकेट गंवाए 55 रन बना लिए हैं। फ्रेजर 14 गेंद में 46 रन बनाकर खेल रहे हैं। पोरेल ने 6 रन बनाए हैं। 

Sat, 27 Apr 2024 03:34 PM

DC vs MI live Score: फ्रेजर की धमाकेदार शुरुआत

DC vs MI live Score: दिल्ली कैपिल्स के सलामी बल्लेबाज फ्रेजर ने पहले ही ओवर में तीन चौके और एक छक्का जड़ दिया है। पहले ओवर में 19 रन बने। ल्यूक वुड ने मुंबई की ओर से पहले ओवर डाला। 

Sat, 27 Apr 2024 03:17 PM

 DC vs MI live Score: दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन)

 DC vs MI live Score: दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कुमार कुशाग्र, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, लिजाद विलियम्स, मुकेश कुमार, खलील अहमद

Sat, 27 Apr 2024 03:10 PM

DC vs MI live Score: मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन)

DC vs MI live Score: मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, ल्यूक वुड, जसप्रीत बुमराह, नुवान तुषारा

Sat, 27 Apr 2024 03:10 PM

DC vs MI live Score: दोनों टीमों के कप्तानों का बयान

DC vs MI live Score: हार्दिक पांड्या- हम पहले गेंदबाजी करने जा रहे हैं। ग्राउंड छोटा है। ऐसा मैदान पर दूसरी बल्लेबाजी करना अच्छा रहता है। हर गेम नया है। हम सुनिश्चित करते हैं कि हम बाहर न हों। हम लड़ते रहते हैं और हर मैच में कड़ी मेहनत करते रहते हैं। मूड अच्छा है, सब ठीक है। आपको वास्तव में उस पर ध्यान केंद्रित नहीं करना चाहिए जो अतीत में हुआ है। कोई भी किसी को हरा सकता है. हमारा लक्ष्य अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है। केवल एक बदलाव, गेराल्ड कोइट्जे के पेट में दिक्कत है, उसकी जगह ल्यूक वुड आए हैं।

ऋषभ पंत-हम पहले बल्लेबाजी करने वाले थे। मुझे लगता है कि दूसरी पारी में विकेट धीमा होगा। ये शानदार रहा है, हम जैसा चाह रहे हैं वैसा विकेट हमे मिल रहा है। हमे बतौर टीम अच्छा खेलना होगा। हमने इसके बारे में बात की है। कैसे पारी को कंट्रोल करना है। नई गेंद से गेंदबाजी करना और डेथ ओवरों में गेंदबाजी करना मुश्किल है, एक ओवर यहां या वहां से काफी फर्क पड़ता है। बस एक बदलाव, पृथ्वी शॉ की जगह कुमार कुशाग्र आए हैं।

Sat, 27 Apr 2024 03:03 PM

DC vs MI live Score: मुंबई ने जीता टॉस

DC vs MI live Score: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई ने एक बदलाव किया है। 

Sat, 27 Apr 2024 02:51 PM

DC vs MI live Score: मुंबई हर हाल में जीतना चाहेगी मैच

 DC vs MI live Score: मुंबई इंडियंस ने इस सत्र में पहली जीत दिल्ली के खिलाफ ही दर्ज की थी और कप्तान हार्दिक पांड्या उसे दोहराना चाहेंगे। मुंबई ने पिछले 5 में से तीन मैच जीते लेकिन पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स से नौ विकेट से हार गई। अंकतालिका में आठवें स्थान पर काबिज मुंबई के लिए अब एक हार भी भारी पड़ सकती है।

Sat, 27 Apr 2024 02:37 PM

DC vs MI live Score: दिल्ली के पास टॉप-4 में पहुंचने का मौका

DC vs MI live Score: ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने टूर्नामेंट में टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन करते हुए कई मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की तो कई में शर्मनाक हार भी झेली। पिछले चार मैचों में से तीन जीतकर हालांकि वह अंकतालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई और मुंबई को हराने पर प्लेआफ का उसका दावा पुख्ता हो जाएगा।

Sat, 27 Apr 2024 02:18 PM

DC vs MI live Score:इशांत और वॉर्नर नहीं खेलेंगे मैच

DC vs MI live Score:डेविड वॉर्नर और इशांत शर्मा मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे। दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक सौरव गांगुली ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। दोनों खिलाड़ी गुजरात टाइटन्स के खिलाफ पिछले मैच में नहीं खेले थे। डेविड वॉर्नर को इस महीने की शुरु में लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ अंगूठे में चोट लग गई थी, जबकि इशांत पीठ की समस्या से जूझ रहे हैं।

Sat, 27 Apr 2024 02:02 PM

DC vs MI live Score: दिल्ली ने रन खर्च किए हैं और बनाए भी हैं: सौरव गांगुली

दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक सौरव गांगुली ने मैच से पहले कहा कि हमारी बल्लेबाजी भी मजबूत है। हमने पिछले दो मैचों में 400 से अधिक रन बनाए हैं। हमने रन खर्च किए हैं और बनाए भी हैं, क्योंकि यहां का विकेट बहुत अच्छा है। यह एक शानदार विकेट है। मैदान बड़ा नहीं है।

Sat, 27 Apr 2024 01:17 PM

DC vs MI live Score: पहली बार घर पर दोपहर में मैच खेलेगी डीसी

अरुण जेटली स्टेडियम में पिछले दोनों मैच हाईस्कोरिंग रहे हैं। आज भी फैंस को बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है। डीसी अपने होम ग्राउंड पर इस साल का पहला दोपहर का मैच खेलने वाली है। डीसी ने यहां पिछले साल दोपहर में अपना आखिरी मुकाबला सीएसके के खिलाफ खेला था। दिल्ली की टीम तब 223 रन का पीछा करते हुए 146 ही रन बना सकी थी।

Sat, 27 Apr 2024 12:05 PM

DC vs MI live Score: दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, शाई होप, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्खिया/झाय रिचर्डसन, खलील अहमद, मुकेश कुमार। [इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: रसिख दार सलाम]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *