PM Modi Roadshow in Patna LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार की राजधानी पटना में लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर आज रोड शो करने जा रहे हैं। पटना में पहली बार किसी पीएम का रोड शो होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पीएम मोदी के साथ रहेंगे। प्रधानमंत्री थोड़ी देर में पटना पहुंचने वाले हैं। उनका रोड शो शाम पांच बजे के बाद भट्टाचार्य मोड़ से शुरू होगा और एसपी वर्मा मार्ग, एग्जीबिशन रोड, भट्टाचार्य रोड, पीर मोहानी बुद्ध मूर्ति, कदमकुआं, बारी पथ और बाकरगंज होते हुए गांधी मैदान के पास उद्योग भवन तक समाप्त होगा। पहले इसकी शुरुआत डाकबंगला से होनी थी, मगर आखिरी घंटों में सुरक्षा कारणों से रूट में बदलाव किया गया। यह रोड शो करीब दो किलोमीटर लंबा होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम नीतीश के साथ गाड़ी पर सवार होकर लोगों का अभिवादन करेंगे। पटना में जगह-जगह प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए मंच लगाए गए हैं। अलग-अलग झांकियां सजाई गई हैं। जगह-जगह फूल बरसाकर पीएम का स्वागत किया जाएगा। बीजेपी नेताओं का दावा है कि पीएम मोदी का पटना रोड शो ऐतिहासिक होगा। सुरक्षा कारणों से पटना के कई रूट दोपहर बाद बंद कर दिए गए हैं। एसपीजी और बिहार पुलिस के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं।
PM Modi Roadshow in Patna LIVE: एयरपोर्ट से राजभवन जाएंगे पीएम मोदी
PM Modi Roadshow in Patna LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। यहां से सीधे वे राजभवन जाएंगे। वहां कुछ देर विश्राम के बाद वे भट्टाचार्य मोड़ पहुंचेंगे, जहां रोड शो शुरू होगा।
PM Modi Roadshow in Patna LIVE: पटना एयरपोर्ट पहुंचे पीएम मोदी
PM Modi Roadshow in Patna LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना पहुंच गए हैं। पटना एयरपोर्ट पर उनका विमान लैंड हो गया है। थोड़ी देर में वे एयरपोर्ट से भट्टाचार्य मोड़ पहुंचेंगे जहां रोड शो की शुरुआत होगी।
PM Modi Roadshow in Patna LIVE: पटना की दोनों लोकसभा के साथ आसपास की सीटों को भी साधेंगे पीएम मोदी
PM Modi Roadshow in Patna LIVE: पटना में रोड शो के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी की दोनों सीटों पाटलिपुत्र और पटना साहिब के साथ ही आसपास की हाजीपुर, वैशाली एवं सारण लोकसभा सीट को भी साधेंगे।
PM Modi Roadshow in Patna LIVE: पटना की सड़कों पर भारी भीड़, सुरक्षाकर्मियों को करनी पड़ रही मशक्कत
PM Modi Roadshow in Patna LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में पटना की सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ी है। रोड शो के रूट पर सड़क के दोनों ओर बैरिकेडिंग की गई है। बैरिकेड के दोनों तरफ लोगों की भारी भीड़ है, जिससे सुरक्षाकर्मियों को काबू में करने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है।
PM Modi Roadshow in Patna LIVE: पटना एयरपोर्ट पर हलचल तेज, किसी भी वक्त लैंड कर सकता है पीएम का विमान
PM Modi Roadshow in Patna LIVE: पटना एयरपोर्ट पर पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर हलचल तेज हो गई है। पीएम का विमान किसी भी समय एयरपोर्ट पर लैंड कर सकता है। पटना के डीएम और एसएसपी भी एयरपोर्ट स्थित स्टेट हैंगर पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षाकर्मियों ने मुस्तैदी बढ़ा दी है।
PM Modi Roadshow in Patna LIVE: पीएम मोदी के रोड शो से पहले शंखनाद
PM Modi Roadshow in Patna LIVE: पीएम मोदी के रोड शो से पहले शंखनाद किया जा रहा है। रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री पर मंत्रोच्चार के साथ फूलों की बारिश भी की जाएगी। थोड़ी देर में पीएम पटना पहुंचने वाले हैं।
PM Modi Roadshow in Patna LIVE: भट्टाचार्य मोड़ पर पहुंचे आला अधिकारी, यहीं से पीएम का रोड शो शुरू होगा
PM Modi Roadshow in Patna LIVE: पटना के भट्टाचार्य मोड़ पर डीएम एवं एसएसपी समेत पुलिस और प्रशासन के सभी आला अधिकारी पहुंच गए हैं। यहीं से पीएम नरेंद्र मोदी अपने रोड शो की शुरुआत करेंगे।
PM Modi Roadshow in Patna LIVE: 10 मिनट में पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे पीएम मोदी
PM Modi Roadshow in Patna LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले 10 मिनट के भीतर पटना पहुंचने वाले हैं। पटना एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का विमान लैंड करने वाला है। इसके लिए रनवे पर दूसरे विमानों की आवाजाही रोक दी गई है।
PM Modi Roadshow in Patna LIVE: पटना जंक्शन चौराहे पर सन्नाटा
PM Modi Roadshow in Patna LIVE: पीएम मोदी के रोड शो के चलते पटना के कई मुख्य मार्गों पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन चौराहे पर सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर वाहनों रास्ते को बंद किया हुआ है। लोग वैकल्पिक रास्तों से पटना स्टेशन पहुंच रहे हैं।
PM Modi Roadshow in Patna LIVE: कुछ ही मिनटों में पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे पीएम मोदी
PM Modi Roadshow in Patna LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ ही मिनटों में पटना एयरपोर्ट पहुंचने वाला है। कोलकाता से वे विमान से रवाना हो चुके हैं। पटना एयरपोर्ट पर पीएम मोदी की अगुवाई के लिए बीजेपी के नेता पहुंचे हैं।
PM Modi Roadshow in Patna LIVE: पीएम मोदी के स्वागत में पहुंचे साधु-संत
PM Modi Roadshow in Patna LIVE: विभिन्न संप्रदाय के साधु-संत भी पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में उनका स्वागत करने पहुंचे हैं।
PM Modi Roadshow in Patna LIVE: बीजेपी प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद ने किया अभिवादन
PM Modi Roadshow in Patna LIVE: पीएम मोदी के रोड शो को लेकर बीजेपी के कई नेता सड़क पर डटे हैं। भाजपा के पटना साहिब से प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद रोड शो में आए लोगों के पास जाकर उनका अभिवादन कर रहे हैं।
PM Modi Roadshow in Patna LIVE: जेडीयू के कार्यकर्ता भी पीएम मोदी के रोड शो में पहुंचे
PM Modi Roadshow in Patna LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में बीजेपी की सहयोगी पार्टी जेडीयू के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में पहुंचे हैं। जेडीयू कार्यकर्ता अपनी पार्टी का झंडा लेकर मौजूद हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पीएम मोदी के साथ रथ में सवार होकर रोड शो करेंगे।
PM Modi Roadshow in Patna LIVE: तेज प्रताप बोले- बिहार लालू यादव का है, पीएम मोदी के आने से कोई फर्क नहीं पड़ता
PM Modi Roadshow in Patna LIVE: पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर आरजेडी नेता तेजप्रताप यादव ने बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार लालू यादव और महागठबंधन का है। पीएम नरेंद्र मोदी के बिहार आने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। वे समाज को लड़वाने के लिए आ रहे हैं।
PM Modi Roadshow in Patna LIVE: 10 मिनट में कोलकाता से पटना के लिए उड़ान भरेगा पीएम का विमान
PM Modi Roadshow in Patna LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान कोलकाता एयरपोर्ट से 10 मिनट में पटना के लिए उड़ान भरेगा। पटना एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वे रोड शो में शामिल होंगे। पीएम आज पश्चिम बंगाल के हावड़ा में रैली को संबोधिक करने कोलकाता पहुंचे हैं।
PM Modi Roadshow in Patna LIVE: रात पटना में ही रुकेंगे पीएम मोदी, कल गुरुद्वारा जाएंगे
PM Modi Roadshow in Patna LIVE: पीएम मोदी कुछ देर में पटना पहुंचने वाले हैं। राजधानी में रोड शो करने के बाद उनका रात्रिविश्राम पटना में ही होगा। वे रात को राजभवन में रुकेंगे। उनके डिनर की खास तैयारी की गई है। कल सुबह वे पटना सिटी स्थित गुरुद्वारा में मत्था टेकने जाएंगे। इसके बाद एयरपोर्ट पहुंचकर हाजीपुर की ओर रवाना हो जाएंगे। सोमवार को उनकी हाजीपुर, वैशाली और सारण लोकसभा सीट पर जनसभाएं हैं।
PM Modi Roadshow in Patna LIVE: पीएम मोदी के पटना रोड शो में अयोध्या की झलक
PM Modi Roadshow in Patna LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पटना रोड शो में अयोध्या की झलक भी देखने को मिल रही है। अयोध्या के राम मंदिर की झांकी सजाई गई है। बुद्धमूर्ति चौराहे पर पीएम मोदी के स्वागत में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे मौजूद हैं।
PM Modi Roadshow in Patna LIVE: मोदी को देखने के लिए अभी से लगी कतारें
PM Modi Roadshow in Patna LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो को लेकर पटना के बीजेपी कार्यकर्ताओं और लोगों में उत्साह है। पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए लोग अभी से सड़क पर जुट गए हैं। डाकबंगला चौराहा, कोतवाली टी, एग्जीबिशन रोड समेत अन्य एंट्री पॉइंट पर कड़ी सुरक्षा जांच के बाद ही लोगों को प्रवेश दिया जा रहा है। इससे वहां लंबी कतारें लगी हैं।
PM Modi Roadshow in Patna LIVE: पटना की सड़कों पर भीड़ जुटना शुरू, तख्तियां लेकर खड़े लोग
PM Modi Roadshow in Patna LIVE: पीएम मोदी के रोड शो को देखने के लिए पटना की सड़कों पर भीड़ जुटना शुरू हो गई है। रोड शो के रूट पर सड़क के दोनों ओर लोग हाथों में मोदी के फोटो, पोस्टर और तख्तियां लेकर खड़े हैं। बीजेपी के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में पहुंचे हैं जो मोदी के नारे लगा रहे हैं।
PM Modi Roadshow in Patna LIVE: पीएम मोदी का पटना में इंतजार
PM Modi Roadshow in Patna LIVE: प्रधानमंत्री अभी पश्चिम बंगाल के हावड़ा में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं। यहां से वे सीधे पटना पहुंचेंगे। पटना में बीजेपी और एनडीए के नेता एवं कार्यकर्ता उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पटना एयरपोर्ट पहुंचने के बाद पीएम मोदी शाम में रोड शो करेंगे।