तेजस्वी के घर खत्म हुई RJD की बैठक, JDU-BJP का भी मंथन Bihar Politics LIVE Updates Nitish Kumar likely to alliance with BJP setback for RJD-national news

Bihar Politics Live Updates: बिहार में तेजी से बदल रहे सियासी घटनाक्रम का पटाक्षेप होने वाला है। अगले एक-दो दिन में बिहार में फिर 2020 के फॉर्मूले पर जदयू और भाजपा यानी एनडीए की सरकार बनने की संभावना है। इस सरकार के भी मुखिया नीतीश कुमार ही होंगे। राज्य की वर्तमान सियासी हलचल के बीच जेडीयू, राजद, भाजपा और कांग्रेस ने अपने दलों की शनिवार को बैठक बुलाई है। राजद की बैठक में सभी विधायक, विधान पार्षद समेत तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने यह बैठक बुलाई है। कांग्रेस विधायक दल की बैठक भी होनी है। भाजपा की बैठक प्रदेश कार्यालय में होगी। माना जा रहा है कि विधायकों का हस्ताक्षर युक्त समर्थन बैठक के बाद भाजपा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंप देगी।

बिहार के वर्तमान राजनीतिक हालात पर पल-पल की जानकारी के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ बने रहें।

Sat, 27 Jan 2024 03:53 PM

Bihar Politics: नीतीश को पता चलेगा आटा-दाल का भाव: आजाद गांधी

 Bihar Politics: बैठक के बाद आरजेडी के एमएलसी आजाद गांधी ने कहा कि आधे घंटे में सबकुछ साफ हो जाएगा, नीतीश कुमार को आटा-दाल का भाव पता चल जाएगा।

Sat, 27 Jan 2024 03:51 PM

Bihar Politics: हम पूरी निष्ठा के साथ सरकार चलाना चाहते हैं: RJD

Bihar Politics: आरजेडी चाहती है कि ये मैसेज जाए कि नीतीश कुमार छोड़कर गए हैं, उन्होंने धोखा दिया है। आरजेडी पूरी निष्ठा के साथ सरकार चलाना चाह रही थी। राजद विधायक केदारनाथ प्रसाद ने मीडिया से कहा कि पार्टी विधायक एकजुट हैं और अंतिम क्षण तक सरकार के बचने की उम्मीद है। अगर राज्यपाल बुलाते हैं तो विधायक उनके समक्ष जाएंगे।

Sat, 27 Jan 2024 03:48 PM

Bihar Politics: बैठक के बाद क्या बोले मनोज झा

Bihar Politics: आरजेडी की बैठक के बाद बोलते बहुए आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा, “बैठक बहुत सकारात्मक रही, अलग-अलग पहलुओं पर बात हुई। समकालीन राजनीति पर भी बात हुई चाहे राष्ट्रीय हो या राज्य के मुद्दे हो सब पर चर्चा हुई। देश-दुनिया में जो तमाम विकल्प हैं, उसके लिए हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष को अधिकृत किया गया।

Sat, 27 Jan 2024 03:47 PM

Bihar Politics: खत्म हुई आरजेडी की बैठक, क्या हुई चर्चा

 Bihar Politics: तेजस्वी यादव के घर आरजेडी की बैठक खत्म हो गई है। बिहार की मौजूदा राजनीति पर आखिरी फैसले के लिए लालू यादव को अधिकृत किया गया है। बैठक के बाद बोलते हुए आरजेडी सांसद मनोज झा ने मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने सरकार और जेडीयू पर कुछ नहीं बोला। यह तय हुआ है कि नीतीश की ओर से आधिकारिक घोषणा से पहले आरजेडी कुछ नहीं बोलेगी।

Sat, 27 Jan 2024 03:28 PM

Bihar Politics: पटना के राजभवन से बाहर निकले राज्यपाल आर्लेकर

बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर पटना के राजभवन से निकले हैं। वहीं, भाजपा के सांसदों और राज्य विधायकों की बैठक के बारे में पूछे जाने पर बीजेपी नेता राधा मोहन सिंह ने कहा, ‘ये ऐसे सवाल हैं जिसे आपको राज्य इकाई के प्रभारी के आने पर उनसे पूछने चाहिए। मैं एक सांसद के रूप में बैठक में भाग लेने के लिए आया हूं जिसमें लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा होगी।’
 

Sat, 27 Jan 2024 03:12 PM

Bihar Politics: भाजपा नेता राधा मोहन सिंह ने बिहार के राज्यपाल से मिले

जनता दल-यूनाइटेड (जेडीयू) अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ भाजपा के दोबारा गठजोड़ करने की अटकलें हैं। इस बीच बीजेपी नेता राधा मोहन सिंह ने शनिवार को राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर से मुलाकात की। हालांकि, पूर्व केंद्रीय मंत्री सिंह ने स्पष्ट किया कि वह अपने लोकसभा क्षेत्र पूर्वी चंपारण में आयोजित एक समारोह में शामिल होने का आमंत्रण देने के लिए राजभवन गए थे। उन्होंने बिहार की राजनीतिक स्थिति पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

Sat, 27 Jan 2024 02:46 PM

Bihar Politics LIVE: दुखी हैं नीतीश कुमार, बोले प्रह्लाद जोशी

बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, ‘RJD और कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचारियों की पार्टी है। ये सिर्फ अपने परिवार के लिए लड़ने वाली पार्टी है। जनता की समस्याओं से, कठिनाइयों से RJD और कांग्रेस को कोई लेना-देना नहीं है। नीतीश कुमार दुखी हैं।’

Sat, 27 Jan 2024 02:20 PM

Bihar Politics LIVE: शाह और नड्डा से मिलने के बाद क्या बोले चिराग पासवान

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा, ‘बिहार में मौजूद स्थिति को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की चिंताएं रही हैं। मैंने स्पष्ट किया था कि जब तक अधिकृत जानकारी नहीं आती है तब तक कोई बयान देना सही नहीं है। यह जानकारी जरूर प्राप्त हो रही थी कि कुछ चीजें हैं जिसे लेकर सुगबुगाहट हो रही थी। लोक जनशक्ति पार्टी ने अपनी तमाम चिंताओं और विषयों को रखा है, उनके द्वारा भी आश्वासन दिया गया है। आज की तारीख में परिस्थिति गठबंधन को लेकर काफी सकारात्मक है। पहले यह साफ हो जाए कि मुख्यमंत्री (नीतीश कुमार) जी इधर आ रहे हैं या नहीं, तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता।’

Sat, 27 Jan 2024 01:56 PM

Bihar Politics LIVE: खड़गे बोले- जो लोग लोकतंत्र को बचाने में रुचि रखते हैं वे अपना मन नहीं बदलेंगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार के ताजा सियासी हालात पर उन्होंने कहा, “जेडीयू के इंडिया गठबंधन से बाहर होने के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। उनके मन में क्या है यह स्पष्ट नहीं है। मैं कल देहरादून और फिर दिल्ली जा रहा हूं। मैं पूरी जानकारी लूंगा और फिर मैं आपको इसके बारे में बताऊंगा। देखते हैं क्या होगा। हमारी कोशिश सभी को एकजुट करने की है। मैंने ममता बनर्जी, लालू प्रसाद यादव और सीताराम येचुरी से बात की है। अगर हम एकजुट होंगे तो अच्छी लड़ाई लड़ेंगे और इंडिया गठबंधन सफल होगा। जो लोग लोकतंत्र को बचाने में रुचि रखते हैं वे अपना मन नहीं बदलेंगे और हमारे साथ रहेंगे।”

Sat, 27 Jan 2024 01:44 PM

Bihar Politics LIVE: तेजस्वी यादव के घर आरजेडी नेताओं की बैठक शुरू

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के घर आरजेडी नेताओं की बैठक शुरू हो चुकी है। बिहार के ताजा सियासी घटनाक्रम पर चर्चा की जाएगी। इस बैठक में विधायकों को मोबाइल फोन ले जाने की इजाजत नहीं है। तेजस्वी यादव इस बैठक में विधायकों को संबोधित भी कर सकते हैं।

Sat, 27 Jan 2024 01:14 PM

Bihar Politics Live: ‘सैनिक के तौर पर कमांडर का आदेश मानता है कार्यकर्ता’

बिहार की राजनीतिक स्थिति पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा, ‘हमारा नेतृत्व सामूहिक और सक्षम नेतृत्व है और राष्ट्र हित में ही निर्णय लेते हैं और लोग उनके निर्णय का स्वागत करते हैं। भाजपा का हर कार्यकर्ता एक सैनिक के रूप में कमांडर के आदेश को मानता है।’

Sat, 27 Jan 2024 12:46 PM

Bihar Politics Live: बैठक के लिए नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी

बिहार की राजधानी पटना में बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक होनी है। इसके लिए पार्टी नेताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। बीजेपी सांसद व बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय बैठक के लिए पहुंचे हैं। इसके कुछ देर बाद ही बीजेपी बिहार अध्यक्ष सम्राट चौधरी भी यहां पहुंचे। इस दौरन इन लोगों ने मीडिया कर्मियों के सवालों के जवाब नहीं दिए। 

Sat, 27 Jan 2024 12:41 PM

Bihar Politics Live: अमित शाह और जेपी नड्डा से मिले चिराग पासवान

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। केंद्रीय गृह मंत्री के आवास पर हुई इस मीटिंग में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान क्या बातें हुईं, यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है। हालांकि, बिहार में जारी राजनीतिक हलचल के बीच इस मीटिंग को काफी अहम माना जा रहा है। 

Sat, 27 Jan 2024 12:10 PM

Bihar Politics LIVE: बक्सर में साथ दिखे नीतीश और अश्विनी चौबे

बिहार में जारी सियासी गहमागहमी के बीच नीतीश कुमार की नजदीकी लगातार भाजपा के साथ बढ़ती जा रही है। आज वह बक्सर में बीजेपी के कद्दावर नेता अश्विनी चौबे के साथ दिखे। आपको बता दें कि सीएम नीतीश अपने मंत्री अशोक चोधरी के साथ एक सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बक्सर पहुंचे थे।

Sat, 27 Jan 2024 11:34 AM

Bihar Politics LIVE: कल सुबह जेडीयू विधायक दल की बैठक

कल सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री आवास पर जेडीयू विधायक दल की बैठक होने वाली है। इस बैठक में नीतीश कुमार अपने विधायकों से ताजा सियासी हालात पर बात करेंगे।

Sat, 27 Jan 2024 11:32 AM

Bihar Politics LIVE: आज शाम 4 बजे होगी बीजेपी विधायक दल की बैठक

आज शाम करीब चार बजे बिहार के ताजा राजनीतिक हालातों पर पटना में बीजेपी विधायक दल की बैठक होने वाली है। वहीं, सूत्र बता रहे हैं कि कल दोपहर एनडीए विधायक दल की बैठक होगी। इसके बाद नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

Sat, 27 Jan 2024 11:28 AM

Bihar Politics LIVE: जेडीयू ने कांग्रेस को दी नसीहत

जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कांग्रेस पार्टी को नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पहल करना चाहिए था। नीतीश कुमार ने सारे विपक्षी दलों को एक मंच पर लाना चाहिए था। 

Sat, 27 Jan 2024 10:08 AM

Bihar Politics LIVE: नीतीश कुमार आज ही दे सकते हैं इस्तीफा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नीतीश कुमार आज ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। उन्होंने बक्सर जाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया है। आज ही शाम चार बजे बीजेपी विधायकों की भी बैठक है।

 

Sat, 27 Jan 2024 09:37 AM

नीतीश कुमार को निशाने बना रहे लोगों को जेडीयू एमएलसी ने घेरा

बिहार के ताजा राजनीतिक हालात पर जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने कहा है कि नीतीश कुमार राज्य के निर्वाचित सीएम हैं। उन्हें किसी पद की चाहत नहीं है। बिहार में चल रहे सियासी भ्रम पर उन्होंने कहा कि जिनके मन में भ्रम है वहीं इसके बारे में बता सकते हैं। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार को निशाना बनाने वाले लोगों को भी जवाब दिया है।

Sat, 27 Jan 2024 08:39 AM

Bihar Politics LIVE: बिहार के राजनीतिक हालात पर क्या बोले तावड़े?

Bihar Politics LIVE: बिहार के राजनीतिक हालात पर बीजेपी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा, ”आगामी लोकसभा चुनाव पर चर्चा के लिए बिहार बीजेपी नेताओं की बैठक है।” आपको बता दें कि बिहार बीजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 27 और 28 जनवरी को पटना में बुलाई गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *