[ad_1]
नई दिल्ली. शाहरुख खान से लेकर अमिताभ बच्चन तक बॉलीवुड के कई एक्टर्स ने फिल्मों में डबल रोल अदा कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है. जब भी कोई एक्टर फिल्म में डबल रोल में नजर आता है तो अक्सर ही फिल्म में सस्पेंस का तड़का लग जाता है. लेकिन क्या आपने कभी किसी एक्टर को एक ही फिल्म में दो से ज्यादा रोल में देखा है ? अगर आपको याद नहीं आ रहा तो कोई बात नहीं. आज आपको बॉलीवुड के एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं जो एक ही फिल्म में 6 तरह के रोल निभा चुके हैं.
आज जिस एक्टर की यहां बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के सबसे टैलेंटेड एक्टर्स में शुमार गोविंदा हैं. गोविंदा ने दशकों तक ऑडियंस को अपनी कॉमेडी से हंसाया था. हर फिल्म में उनका अंदाज निराला होता था. आज भी गोविंदा अपनी कॉमिक टाइमिंग और डांस स्टाइल के चलते दर्शकों के दिलों में बसे हुए हैं.
गोविंदा संग काम नहीं करना चाहती थीं ये कोरियोग्राफर, डांस सिखाने से कर लिया था तौबा! 30 साल बाद बताई थी वजह
कॉमेडी के उस्ताद गोविंदा एक फिल्म में 6 तरह के किरदार में नजर आए थे और इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार भी मिला था. जिस फिल्म की यहां बात कर रहे हैं वो ‘हद कर दी आपने’ है. इस फिल्म में गोविंदा के अपोजिट रानी मुखर्जी लीड रोल में नजर आई थीं. साल 2000 में आई फिल्म ‘हद कर दी आपने’ में जॉनी लीवर, निर्मल पांडे, सतीश कौशिक, परेश रावल, टीनू आनंद और राकेश बेदी जैसे कई दिग्गज एक्टर्स नजर आए थे.
2 फिल्मों ने छापे करोड़ों, फिर करियर पर लगा ऐसा ग्रहण, 9 साल से 1 हिट को तरस रहा एक्टर
दर्शकों को भाया कॉमेडी तड़का
इस फिल्म में गोविंदा ने राज मल्होत्रा का किरदार अदा किया था और दर्शकों को हंसाने के लिए एक्टर इस फिल्म में 6 किरदार में नजर आए थे. गोविंदा राज मल्होत्रा बनने के साथ ही फिल्म में राज मल्होत्रा के पिता, दादा, दादी, बहन और मां खुद ही बने थे. इस कांसेप्ट ने फिल्म में जबरदस्त कॉमेडी तड़का लगाया था.
20 करोड़ की कमाई
इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया था. 8 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में 20 करोड़ की कमाई की थी.
.
Tags: Entertainment Special, Govinda, Rani mukerji
FIRST PUBLISHED : October 22, 2023, 20:45 IST
[ad_2]
Source link