Arvind Kejriwal Live Updates : दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने ‘आप’ दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। केजरीवाल ने आप कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सब लोगों के बीच वापस लौट कर मुझे बेहद खुशी हो रही है। हमें मिलकर अपने देश को तानाशाही से बचाना है, मैं अपनी पूरी ताकत से लड़ूंगा, मुझे देश के 140 करोड़ लोगों का समर्थन चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि पीएम देश के सभी विपक्षी नेताओं को खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने एक खतरनाक मिशन शुरू किया है, ‘वो मिशन है वन नेशन वन लीडर’। ये लोग इस मिशन को दो स्तर पर चला रहे हैं। विपक्ष के नेताओं को जेल भेजेंगे, भाजपा के नेताओं को निपटा देंगे। केजरीवाल ने कहा कि देश के सबसे बड़े भ्रष्टाचारी भाजपा में शामिल हो गए हैं। लाइव के लिए पल-पल की अपडेट उपलब्ध करा रहे हिन्दुस्तान संवाददाता बृजेश सिंह
अरविंद केजरीवाल आज से अपने चुनाव प्रचार अभियान को धार देने जा रहे हैं। इससे पहले केजरीवाल आज अपनी पत्नी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ कनॉट प्लेस के प्रसिद्ध प्राचीन हनुमान मंदिर जाकर माथा टेका और पूजा-अर्चना की। इस दौरान आम आदमी पार्टी के नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता भी उनके साथ रहे। इस दौरान मंदिर में भारी भीड़ देखी गई। इसके बाद वह शाम को अलग-अलग जगहों पर रैलियां और रोड शो भी करेंगे। केजरीवाल ने 50 दिनों की न्यायिक हिरासत के बाद शुक्रवार को तिहाड़ जेल से बाहर आने पर भगवान हनुमान को धन्यवाद दिया। इसके साथ ही उन्होंने देश से तानाशाही खत्म करने की अपनी लड़ाई में जनता से समर्थन मांगा। ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ और ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे के साथ भाषण की शुरुआत करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, “मैं अपनी पूरी ताकत से तानाशाही के खिलाफ लड़ रहा हूं, लेकिन देश के 140 करोड़ लोगों को साथ आना होगा। हमें मिलकर इसके खिलाफ लड़ना है।
बता दें कि, ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक को सुप्रीम कोर्ट ने इससे पहले दिन में शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में 1 जून तक की अंतरिम जमानत दे दी। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को 2 जून को सरेंडर करने का निर्देश दिया है। आम आदमी पार्टी देशभर की 22 सीट पर चुनाव लड़ रही है। इनमें पंजाब की सभी 13, दिल्ली की 7 में से 4 और गुजरात की 2 लोकसभा सीट शामिल हैं। दिल्ली में 25 मई और पंजाब में 1 जून को मतदान होगा।
ये भी पढ़ें : अरविंद केजरीवाल की जेल से रिहाई पर PAK भी गदगद, पूर्व मंत्री ने PM मोदी पर ऐसे किया कटाक्ष
Arvind Kejriwal Live Updates : दक्षिण दिल्ली में अरविंद केजरीवाल का रोड शो
दक्षिण दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रोड शो कर रहे हैं। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद हैं। भारी संख्या में समर्थक रोड शो के लिए इकट्ठा हुए हैं और केजरीवाल पर फूल बरसाते नजर आ रहे हैं।
Arvind Kejriwal Live Updates : थोड़ी देर में शुरू होगा केजरीवाल का रोड शो
कुछ देर में अरविंद केजरीवाल का रोड शो शुरू होने वाला है। दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, जेल से बाहर आने के बाद अरविंद केजरीवाल का यह पहला रोड शो है। लोग उन्हें देखने के लिए काफी उत्सुक है। लोग बड़ी सख्या में बाहर आकर उन्हें अपना समर्थन दे रहे हैं।
Arvind Kejriwal Live Updates : लोगों को भ्रमित करने की आम आदमी पार्टी की पुरानी आदत : बांसुरी स्वराज
Arvind Kejriwal Live Updates : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने कहाकि न्यायालय ने पहले ही बोल दिया है कि 2 जून को उनको वापस सरेंडर करना पड़ेगा। ये अंतरिम जमानत सिर्फ चुनाव प्रचार के लिए मिली है। लोगों को भ्रमित करने की आम आदमी पार्टी की पुरानी आदत है। इस जमानत का ये मतलब बिल्कुल नहीं है कि अरविंद केजरीवाल निर्दोष हैं।”
Arvind Kejriwal Live Updates :अमित शाह को बनाएंगे प्रधानमंत्री, योगी को निपटाएंगे : केजरीवाल
Arvind Kejriwal Live Updates :दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये लोग हमेशा इंडिया गठबंधन से पूछते हैं कि आप का प्रधानमंत्री कौन होगा। मैं भाजपा से पूछना चाहता हूं। उनका प्रधानमंत्री कौन होगा। पीएम मोदी 17 सितंबर को 75 साल के हो रहे हैं। उन्होंने एक नियम बनाया है कि भाजपा के नेता 75 साल बाद पार्टी से रिटायर हो जाएंगे। लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, सुमित्रा महाजन और यशवंत सिन्हा रिटायर हो गए और अब 17 सितंबर को पीएम मोदी रिटायर होने वाले हैं। उनकी सरकार बनी तो सबसे पहले योगी आदित्यनाथ को निपटाएंगे और फिर अमित शाह को देश का प्रधानमंत्री बनाएंगे। पीएम मोदी अमित शाह के लिए वोट मांग रहे हैं, क्या अमित शाह मोदी की गारंटी पूरी करेंगे। आप मोदी के नाम पर नहीं अमित शाह पर वोट कर रहे हैं।
Arvind Kejriwal Live Updates : केजरीवाल ने बताई सीएम पद से इस्तीफा नहीं देने की वजह
Arvind Kejriwal Live Updates : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जेल में रहने के दौरान मेरे इस्तीफे को लेकर सवाल उठे। मुझे पद की चिंता नहीं है। मैंने इनकम टैक्स कमिश्नर के पद से इस्तीफा देकर सुंदरनगरी और नंदनगरी की झुग्गियों में काम किया है। 49 दिन में दिल्ली के मुख्यमंत्री का पद छोड़ दिया था। जनता ने हमें ऐतिहासिक बहुमत दिया। जब भाजपा को लगा कि वो आम आदमी पार्टी का मुकाबला नहीं कर सकती तो उन्होंने मेरे खिलाफ झूठे केस दर्ज कराए और मुझे जेल भेजने की साजिश रची। इसके बाद मैंने भी कहा कि मैं इस्तीफा नहीं दूंगा। जनता की सेवा के लिए मैं 100 सीएम की कुर्सी कुर्बान करता हूं।
Arvind Kejriwal Live Updates : केजरीवाल बोले- 4 जून के बाद इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी
Arvind Kejriwal Live Updates : अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जेल से बाहर आए मुझे 20 घंटे हो गए। मैंने कई लोगों से बातचीत की है। मेरा अपना आंकलन है कि 4 जून के बाद इनकी सरकार नहीं बन रही है। मोदी सरकार नहीं बन रही है। हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, बिहार, बंगाल और झारखंड में इनकी सीटें कम हो रही है। बढ़ कही नहीं रही है। भाजपा को बस 220 से 230 सीटें मिलने का अनुमान है। 4 जून के बाद केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। आम आदमी पार्टी भी उस सरकार का हिस्सा होगी, तब दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाएंगे। दिल्ली में दिल्ली का एलजी होगा। अभी गुजरात का एलजी है।
Arvind Kejriwal Live Updates : ‘जनतंत्र को खत्म करने वालों को देश खत्म कर देगा’
Arvind Kejriwal Live Updates : अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारा देश महान है। जनतंत्र को खत्म करने वालों को देश खत्म कर देगा। मैं इसके खिलाफ लड़ रहा हूं। 140 करोड़ लोगों का साथ चाहिए। इस तानाशाही से बचा लो आप लोग। आप का साथ चाहिए। सुप्रीम कोर्ट को शुक्रिया। सुप्रीम कोर्ट ने मुझे 21 दिन का समय दिया है। इन 21 दिन में मैं पूरे देश में घूमूंगा। 36 घंटे काम करूंगा। मेरा एक-एक कतरा मेरे देश के लिए है। देश को बचाने के लिए काम करूंगा।
Arvind Kejriwal Live Updates : ‘BJP जीती तो ये दो महीने में योगी को सीएम पद से हटा देंगे’
Arvind Kejriwal Live Updates : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इन्होंने आडवाणी जी, मुरली मनोहर जोशी, सुमित्रा महाजन की राजनीति खत्म कर दी। शिवराज सिंह चौहान जिन्होंने मध्य प्रदेश का चुनाव जिताया, उन्हें CM नहीं बनाया, उनकी राजनीति खत्म कर दी। वसुंधरा राजे, खट्टर साहब, रमन सिंह की राजनीति खत्म कर दी अब अगला नंबर योगी आदित्यनाथ का है। अगर ये चुनाव यह जीत गए तो दो महीने में उत्तर प्रदेश का CM बदल दिया जाएगा… यही तानाशाही है।
Arvind Kejriwal Live Updates : ‘केजरीवाल की गिरफ्तारी के बहाने PM ने देश को एक संदेश दिया’
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में सरकार बनते ही मैंने स्वयं अपने एक मंत्री को बर्खास्त कर जेल भेज दिया था। पंजाब में हमने एक मंत्री को जेल भेजा। आप सभी चोरों को अपनी पार्टी में शामिल करो और केजरीवाल को जेल भेजो, यह भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई नहीं है। केजरीवाल को गिरफ्तार करके उन्होंने संदेश दिया है कि अगर केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया तो वे किसी को भी गिरफ्तार करेंगे। इस मिशन का नाम ‘वन नेशन वन लीडर’ है। ये लोग इस मिशन को दो स्तर पर चला रहे हैं। विपक्ष के नेताओं को जेल भेजेंगे, भाजपा के नेताओ को निपटा देंगे।
Arvind Kejriwal Live Updates : ‘भ्रष्टाचार से लड़ना है तो केजरीवाल से सीखें’
Arvind Kejriwal Live Updates : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 75 साल में किसी पार्टी को इतना परेशान नहीं किया गया। प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि वह भ्रष्टाचार से लड़ रहे हैं लेकिन सारे चोर उनकी पार्टी में हैं। 10 दिन पहले जिसे अपनी पार्टी में शामिल कराकर घोटाला करने की बात कही गई थी, उसे डिप्टी सीएम और मंत्री बना दिया गया। मैं पीएम मोदी से कहना चाहता हूं कि भ्रष्टाचार से लड़ना है तो केजरीवाल से सीखें।
Arvind Kejriwal Live Updates : केजरीवाल बोले- मोदी जी देश के सारे नेताओं को खत्म करना चाहते हैं
Arvind Kejriwal Live Updates : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने एक बेहद खतरनाक मिशन चालू किया है… उस मिशन का नाम है ‘वन नेशन वन लीडर’। देश के सारे नेताओं को मोदी जी खत्म करना चाहते हैं। जितने विपक्ष के नेता हैं उन्हें जेल भेजेंगे… अगर वे यह चुनाव जीत गए तो थोड़े दिन के बाद ममता दीदी, तेजस्वी यादव, स्टालिन साहब, पिनाराई विजयन, उद्धव ठाकरे जेल के अंदर होंगे। जितने भी विपक्ष के नेता हैं जेल में होंगे।
Arvind Kejriwal Live Updates : केजरीवाल बोले- पीएम मोदी खुद मानते हैं कि ‘आप’ ही देश को भविष्य देगी
Arvind Kejriwal Live Updates : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारी आम आदमी पार्टी एक छोटी पार्टी है, जो दो राज्यों में मौजूद है, लेकिन प्रधानमंत्री ने हमारी पार्टी को कुचलने में कोई कसर नहीं छोड़ी और एक साथ चार नेताओं को जेल भेज दिया। अगर बड़ी पार्टियों के चार शीर्ष नेता जेल जाओ, पार्टी खत्म हो जाएगी। प्रधानमंत्री ‘आप’ को कुचलना चाहते हैं। पीएम मोदी खुद मानते हैं कि ‘आप’ ही देश को भविष्य देगी।
Arvind Kejriwal Live Updates : बजरंग बली का आशीर्वाद हमारी पार्टी और हम पर है : केजरीवाल
Arvind Kejriwal Live Updates : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल कहते हैं, “मैं जेल से सीधे आपके पास आ रहा हूं। 50 दिनों के बाद आपके साथ रहना बहुत अच्छा लग रहा है। मैं अभी अपनी पत्नी और सीएम भगवंत मान के साथ हनुमान मंदिर गया था। बजरंग बली का आशीर्वाद हमारी पार्टी और हम पर है।” यह उनकी कृपा है कि मैं आज आपके बीच हूं…”
Arvind Kejriwal Live Updates : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
Arvind Kejriwal Live Updates : दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने ‘आप’ दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। केजरीवाल ने आप कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सब लोगों के बीच वापस लौट कर मुझे बेहद खुशी हो रही है। हमें मिलकर अपने देश को तानाशाही से बचाना है, मैं अपनी पूरी ताकत से लड़ूंगा, मुझे देश के 140 करोड़ लोगों का समर्थन चाहिए।
Arvind Kejriwal Live Updates : भगवंत मान बोले- 400 पर तो छोड़ो BJP का बेड़ा पार भी नहीं हो रहा
Arvind Kejriwal Live Updates : पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि मैं जहां भी गया, मैंने कहा कि अरविंद केजरीवाल कोई व्यक्ति नहीं, एक सोच है। व्यक्ति को गिरफ्तार कर लोगों, लेकिन सोच को कैसे गिरफ्तार करोगे। तानाशाही का एक ही काल केजरीवाल केजरीवाल। भगवंत मान ने कहा कि पहले तीन राउंड में भाजपा को पता चल गया कि 400 पर तो छोड़ो इनका बेड़ा पार भी नहीं हो रहा है। कार्यकर्ताओं के मन में जो पीड़ा है, वो हम समझते हैं। ये लोकतंत्र है, यहां आदमी बड़ा नहीं है। लोकतंत्र में जनता तय करेगी कौन ऊपर कौन नीचे।
Arvind Kejriwal Live Updates : भगवंत मान का केंद्र पर तंज, बोले- 25 मई बीजेपी गई
Arvind Kejriwal Live Updates : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली में ‘आप’ दफ्तर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। भगवंत मान ने कहा कि केजरीवाल के साथ जो हुआ वो देश ने देखा है। उन्होंने कहा कि ऐसे मुश्किल वक्त में ‘आप’ के साथ खड़े होने वाले सभी लोगों का धन्यवाद। भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि 25 मई, बीजेपी गई।
Arvind Kejriwal Live Updates : केजरीवाल ने समर्थकों और कार्यकर्ताओं को दिया फ्लाइंग किस
Arvind Kejriwal Live Updates : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली में पार्टी कार्यक्रम में पहुंचते ही अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं को फ्लाइंग किस देकर उनका अभिवादन किया। सुप्रीम कोर्ट द्वारा उन्हें 1 जून तक अंतरिम जमानत दिए जाने के बाद कल शाम उन्हें तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया।
Arvind Kejriwal Live Updates : AAP दफ्तर पहुंचे अरविंद केजरीवाल
Arvind Kejriwal Live Updates : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हनुमान मंदिर और शनि मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद ‘आप’ पार्टी के दफ्तर पहुंच गए हैं। वह थोड़ी में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
Arvind Kejriwal Live Updates : शनि मंदिर भी पहुंंचे केजरीवाल, पत्नी संग की आरती
Arvind Kejriwal Live Updates : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हनुमान मंदिर के बाद कनॉट प्लेस के ही शनि मंदिर स्थित श्री नवग्रह मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी उनके साथ रहे।
Arvind Kejriwal Live Updates : गोपाल राय ने भी कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में पूजा की।
Arvind Kejriwal Live Updates : दिल्ली के मंत्री और AAP नेता गोपाल राय ने कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में पूजा की। इस दौरान मंदिर के बाहर जुटे केजरीवाल समर्थकों ने केजरीवाल जिंदाबाद के नारे भी लगाए।