[ad_1]
मुंबई. करीना कपूर खान को फिल्म इंडस्ट्री में 23 साल हो गए हैं. साल 2000 में आई फिल्म रिफ्यूजी से उन्होंने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक हिट और फ्लॉप फिल्में दी हैं. एक दौर था जब उनकी गिनती टॉप और यंग एक्ट्रेस में होती थी. लेकिन अब बढ़ती उम्र के साथ ही उनकी पॉपुलैरिटी में भी कमी आ रही है. साथ ही उन्हें काम मिलने में भी दिक्कते आ रही हैं. साल 2001 से लेकर 2016 तक उनकी हर साल 3 से 6 फिल्में आती थी. लेकिन इसके बाद से उनकी एक ही फिल्म आ रही है. बड़े पर्दे पर वह पिछली बार ‘लाल सिंह चड्ढा’ में दिखाई दीं, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी.
करीना कपूर खान ओटीटी ऑरिजनल ‘जाने जान’ में दिखीं, लेकिन इस पर भी उन्हें कुछ खास रिस्पांस नहीं मिला, सारी लाइम लाइट जयदीप अहलावत और विजय वर्मा लूट ले गए. वह अब रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनने वाली ‘सिंघम अगेन’ में दिखेंगी. यह फिल्म संभवतः अगले साल रिलीज होगी. इसकी शूटिंग भी शुरू हो चुकी है. इन सबके बीच करीना फैमिली संग न्यू ईयर वेकेशन पर स्विट्जरलैंड पहुंच गई हैं.
करीना कपूर खान अपने पति और एक्टर सैफ अली खान, अपने बच्चों तैमूर, जेह और करीबी दोस्त नताशा पूनावाला के साथ छुट्टियों पर हैं. उन्होंने अपना 2024 का मंत्र शेयर किया है. करीना ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर नए साल के मंत्र का खुलासा किया.
करीना कपूर खान इंस्टाग्राम पोस्ट.
करीना कपूर खान का सक्सेस मंत्र 2024
करीना कपूर खान ने अपनी पोस्ट में लिखा, ”2024 मंत्रः मैं अपने जीवन के उस पड़ाव पर हूं, जहां मैं खुद को बहस से दूर रखती हूं. भले ही आप मुझे 1+1=5 बताएं, आप बिल्कुल सही हैं, एन्जॉय करें.” बता दें, करीना अपनी लाइफ स्टाइल और खूबसूरती को लेकर हमेशा चर्चा में रही हैं. वह सैफ से शादी करने और बच्चों के नाम तैमूर और जहांगीर रखने पर भी बुरी तरह ट्रोल हो चुकी हैं.’
करीना कपूर खान ट्रोल्स पर नहीं करती रिएक्ट
करीना कपूर खान कई इंटरव्यूज में कह चुकी हैं कि उन्हें ट्रोल और लोगों के कमेंट्स कोई फर्क नहीं पड़ता. वह नेटिजंस की बातों पर रिएक्ट्स करना पसंद नहीं करती हैं. बात करें वर्कफ्रंट की तो वह अगली बार फिल्म ‘द क्रू’ और ‘सिंघम अगेन’ में दिखाई देंगी.
.
Tags: Kareena Kapoor Khan
FIRST PUBLISHED : December 31, 2023, 03:35 IST
[ad_2]
Source link