[ad_1]
मुंबईः पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ खूब चर्चा में रही. रणबीर कपूर-रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की और साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक रही. लेकिन, फिल्म के कंटेंट पर कई लोगों ने सवाल भी खड़े कर दिए, जिनमें लेखक और गीतकार जावेद अख्तर भी थे. जावेद अख्तर ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म की जमकर आलोचना की और इसे एक ‘खतरनाक’ फिल्म बता दिया. जावेद अख्तर ने एनिमल में निभाए रणबीर कपूर के लीड रोल की आलचनाकरते हुए इसे हिंसा को प्रमोट करने वाली और मिसोजिनी फिल्म बताया था, जिस पर हल ही में संदीप रेड्डी वांगा का ट्वीट वायरल हुआ था.
फिल्म पर चल रहे विवादों पर हाल ही में संदीप रेड्डी वांगा ने भी रिस्पॉन्स दिया. जावेद अख्तर को निशाने पर लेते हुए संदीप रेड्डी वांगा ने कहा कि उन्हें दूसरों के काम पर उंगली उठाने से पहले अपने बेटे फरहान अख्तर की वेब सीरीज मिर्जापुर देख लेनी चाहिए. साथ ही डायरेक्टर ने उन ट्वीट्स पर भी रिएक्शन दिया जो Animal The Film नाम के एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट से किए गए थे.
जब संदीप रेड्डी वांगा से मूवी हैंडल द्वारा जावेद अख्तर और स्वानंद किरकिरे पर किए गए कई कटाक्षों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि उनकी टीम में कई “उत्साही” हैं और साथ ही ये भी माना कि स्वानंद किरकिरे के लिए ट्वीट की “जरूरत नहीं थी.”
सिद्धार्थ कन्नन से बात करते हुए संदीप ने कहा, ”हमारी टीम में कई उत्साही लोग हैं जो ट्विटर संभालते हैं. मुझे पता था कि वे ट्वीट किए गए हैं. लेकिन, स्वानंद किरकिरे के लिए एक ट्वीट था जिसकी जरूरत नहीं थी. मैसेज भेजने को लेकर लड़के बहुत जल्दबाजी में थे. मुझे स्वानंद पर दया आती है. ट्वीट कुछ ज्यादा ही आगे बढ़ गया. मुझे लगा कि यह मजाकिया था इसलिए यह ठीक है.”
संदीप रेड्डी वांगा ने आगे कहा- ‘वो ट्विटर अकाउंट पब्लिसिटी के लिए बनाया गया है. फिल्मों के पोस्टर और फिल्म से जुड़े अन्य कंटेंट शेयर करने के लिए. मुझे नहीं पता कि ये इसमें कब तब्दील हो गया. उन्हें लगा कि वह रिप्लाई करेंगे. आप उन्हें कैसे रोकेंगे? अगर आप चेक करना चाहें तो मेरा फोन चेक कर सकते हैं, मेरे पास सिर्फ एक ही ट्विटर अकाउंट है. मेरे पास वो ट्विटर अकाउंट नहीं है. लोगों को लगा कि यह संदीप रेड्डी वांगा की भाषा है, लेकिन ऐसा नहीं है. मुझे इसके लिए बहुत गालियां मिली हैं. जैसे मैंने ट्वीट किया हो, लेकिन कोई बात नहीं.’
एनिमल की टीम की ओर से किया ये ट्वीट खूब चर्चा में था. (फोटो साभारः ट्विटरः @AnimalTheFilm)
उन्होंने जावेद अख्तर को निशाने पर लेते हुए कहा- ‘ये बात साफ है कि उन्होंने फिल्म नहीं देखी है. उनके कमेंट से साफ समझ आता है. अब अगर कोई बिना फिल्म देखे ही ऐसा कह रहा है तो जाहिर तौर पर बुरा लगता है. मैं ये सिर्फ उन सबके लिए कहना चाहता हूं कि जो आर्ट पीस के ऊपर पत्थर फेंक रहे हैं. जब उनके बेटे फरहान अख्तर मिर्जापुर बना रहे थे तो उन्होंने फरहान को ये बात क्यों नहीं कही? दुनियाभर की गालियां एक शो मिर्जापुर में हैं और मैंने ये नहीं देखी है. अगर आप देखेंगे तो उल्टी आने लगेगी. दूसरी फिल्मों पर अपनी राय देने से पहले अपने बेटे की जांच क्यों नहीं करते?’
.
Tags: Bollywood, Javed akhtar, Ranbir kapoor
FIRST PUBLISHED : February 7, 2024, 09:14 IST
[ad_2]
Source link