जापान प्‍लेन हादसे के तुरंत बाद क्‍या हुआ? मौके पर मौजूद यात्री का दावा, शेयर की फोटो

[ad_1]

नई दिल्ली. जापान प्‍लेन हादसे में सुरक्षित बचे एक यात्री ने बताया है कि ‘ मैं उस प्लेन में सवार था, सभी लोग सुरक्षित हैं और हमें टर्मिनल पर ले जाया जा रहा है.’ इस यात्री विलियम मैनज़ियोन ने एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी. दरअसल, टोक्यो के हानेडा एयरपोर्ट के रनवे पर टक्कर के बाद आग की चपेट में आए जापान एयरलाइंस के विमान में आग लग गई थी. स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 367 यात्रियों और 12 चालक दल के साथ जापान एयरलाइंस के विमान में तट रक्षक विमान से टकराने के बाद आग लगी. इस दुर्घटना में तटरक्षक विमान में सवार छह लोगों में से पांच की मौत हो गई है.

यात्री विलियम मैनज़ियोन ने रनवे पर जलते हुए विमान की एक फोटो भी शेयर की है. हालांकि News18 इस बात की पुष्टि नहीं कर सकता कि यात्री विमान में था, लेकिन एक्स पर उसकी टाइमलाइन पर एक दिन पहले होक्काइडो के एक हवाई अड्डे पर खींची गई एक तस्वीर दिखाई गई. और, हानेडा हवाईअड्डे पर चौंकाने वाली रिपोर्ट में कहा गया है कि यह यात्री विमान होक्काइडो के साप्पोरो हवाईअड्डे से आया था. विलियम मैनज़ियोन ने पोस्‍ट के जवाब में लिखा है कि ‘हर कोई सुरक्षित है, चालक दल ने पूरे विमान को जल्दी से खाली कर दिया.’

जापान प्‍लेन हादसे के तुरंत बाद क्‍या हुआ? मौके पर मौजूद यात्री का दावा, शेयर की फोटो

हादसे के शिकार हुए 2 विमान, मची चीख पुकार
हानेडा हवाई अड्डे पर एक तट रक्षक अधिकारी ने कहा, ‘यह स्पष्ट नहीं है कि टक्कर हुई थी या नहीं.’ उन्होंने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया, ‘लेकिन यह निश्चित है कि हमारा विमान इस हादसे का शिकार हुआ है.’ रनवे पर यह हादसा, जापान में आए सिलसिलेवार भूकंपों के एक दिन बाद आया है. भूकंंप में करीब 50 लोगों की जान चली गई थी. दरअसल, जिजी समाचार एजेंसी ने खबर दी है कि तटरक्षक विमान को भूकंप के बाद मध्य जापान में बचाव अभियान के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन यह हादसे का शिकार हो गया और यहां चीख- पुकार मच गई.

Tags: Aeroplane, Airline, Airport, Japan, Japan News, Plane accident

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *