| ‘चंदू चैंपियन’ का दमदार तीसरा पोस्टर आउट, जंग के मैदान में दिखे कार्तिक आर्यन – Hindi News | Live News in Hindi

[ad_1]

Photo – Instagram

Loading

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन एक नए किरदार में नजर आएंगे। लोग इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। हाल ही में फिल्म का पहला और दूसरा पोस्टर आउट हुआ था। अब फिल्म का तीसरा दमदार पोस्टर रिलीज हो चूका है।

फिल्म का तीसरा पोस्टर
चंदू चैंपियन के मेकर्स ने फिल्म का तीसरा पोस्टर रिलीज कर दर्शकों को इंप्रेस कर दिया है। इस पोस्टर में कार्तिक आर्यन जंग के मैदान में अकेले बहादुरी के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस सीन को जम्मू-कश्मीर के अरु वैली में फिल्माया गया है। इस सीन के लिए एक्टर ने कड़ी मेहनत की है। इस पोस्टर में एक्टर के एक्सप्रेशन दमदार हैं।

फिल्म का पहला और दूसरा पोस्टर
चंदू चैंपियन के मेकर्स ने बुधवार को फर्स्ट पोस्टर रिलीज किया था। इस पोस्टर में कार्तिक आर्यन को एक रेसलर के रूप में लंगोट पहने हुए देखा गया था। फर्स्ट लुक पोस्टर को देख कर ऐसा लगता है कि वह फिल्म में एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी परफॉर्मेंस देने वाले हैं। इसके बाद गुरुवार को मेकर्स ने फिल्म का दूसरा पोस्टर जारी किया। इस पोस्टर में बॉक्सर के अवतार में एक्टर नजर आए। पोस्टर में उनकी बेहतरीन बॉडी साफ दिखाई दे रही है।

बता दें कि कार्तिक अपने किरदार में पूरी तरह से ढल जाए, इसके लिए ओलंपिक स्विमिंग चैंपियन वीरधवल खाड़े ने उन्हें ट्रेन किया है। अपने हैरान करने वाले ट्रांसफॉर्मेशन के अलावा, कार्तिक ने अपनी मराठी भाषा और बोली पर भी काफी काम किया है। चंदू चैंपियन कार्तिक आर्यन के लिए साल की सबसे बड़ी फिल्म होने वाली है। क्योकि इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के अलावा डायरेक्टर कबीर खान और प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला जैसे दिग्गज लोग का नाम शामिल है। यह तिकड़ी पहले ही अपनी अपनी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा चुकी है।

कब रिलीज होगी फिल्म
कार्तिक की फिल्म चंदू चैंपियन को साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म की कहानी मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित है। मुरलीकांत पेटकर स्वर्ण पदक विजेता है। कार्तिक आर्यन की यह फिल्म 14 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि अभिनेता की अगली फिल्म आशिकी 3 की घोषणा भी हो चुकी है।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *